घर के अन्दर उगाए जाने वाले टॉप 10 डेजर्ट प्लांट्स – Best Indoors Desert Plants In Hindi

आपको घर में इनडोर प्लांटिंग के जरिये पेड़-पौधे लगाना पसंद है लेकिन आप उनकी देखभाल करने के लिए नियमित रूप से समय नहीं निकाल पाते हैं तो डेजर्ट प्लांट (Desert Plants) लगाना आपके लिए सबसे बेस्ट विकल्प होगा जिन्हें कम देखभाल के साथ उगाना बेहद आसान होता है, ये पौधे न केवल कम रखरखाव वाले होते हैं बल्कि आपके घर में सुन्दरता को भी बनाए रखने में आपकी मदद करते हैं। इनडोर गमले में उगाए जाने वाले सबसे अच्छे रेगिस्तानी पौधे (मरुस्थलीय पौधे) कौन-कौन से हैं (ghar ke andar lagaye jane wale rajasthani paudhe), टॉप 10 बेस्ट इनडोर डेजर्ट प्लांट्स के नाम व उनसे जुड़ी अन्य जानकारी पाने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

टॉप 10 इनडोर रेगिस्तानी पौधे (डेजर्ट प्लांट्स) – Top 10 Best Desert Plants to Grow Indoor in Hindi

घर के अन्दर कम देखभाल में अच्छी तरह उगने वाले कुछ सर्वश्रेष्ट डेजर्ट प्लांट के नाम, जिन्हें गमले की मिट्टी में आसानी से उगाया जा सकता है, निम्न हैं:

  1. एलोवेरा (Aloe Vera)
  2. घोस्ट प्लांट (Ghost Plant)
  3. अफ्रीकन मिल्क ट्री (African Milk Tree)
  4. प्रिक्ली पेअर कैक्टस (Prickly Pear Cactus)
  5. जेड प्लांट (Jade Plant)
  6. पोथोस (Pothos)
  7. पोनीटेल पाम प्लांट (Ponytail Palm)
  8. बनी इयर कैक्टस (Bunny Ear Cactus)
  9. सेगुआरो कैक्टस (Saguaro Cactus)
  10. ओल्ड लेडी कैक्टस (Old Lady Cactus)

(यह भी जानें: रेगिस्तानी पौधे जिन्हें आप भी उगा सकते हैं अपने घर पर…)

किचन गार्डन में लगाएं एलोवेरा डेजर्ट प्लांट – Aloe Vera Plants for Desert Gardens in Hindi

किचन गार्डन में लगाएं एलोवेरा डेजर्ट प्लांट - Aloe Vera Plants for Desert Gardens in Hindi

एलोवेरा एक बारहमासी रेगिस्तानी पौधा है जिसका वानस्पतिक नाम एलो बारबाडेंसिस मिलर (Aloe Barbadensis Miller) है। एलोवेरा एस्फोडेलेसी ​​( लिलिएसी/Liliaceae) परिवार से संबंधित है, इसे आप इनडोर अपने किचिन गार्डन के गमलों में आसानी से उगा सकते हैं, एलोवेरा को घर के अन्दर उगाने के लिए अच्छी जल निकास वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है इसे आप कम देखभाल के साथ गमले की मिट्टी में लगा सकते हैं एलोवेरा को बढ़ने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है इसलिए मिट्टी के सूखने पर ही इसे पानी देना चाहिए, इसके साथ ही इसे ऐसे स्थान पर रखें जहाँ रोजाना 5-6 घंटे की धूप मिल सके।

(यह भी जानें: घर पर एलोवेरा का पौधा कैसे उगाएं…)

इनडोर सजावटी रेगिस्तानी पौधा घोस्ट प्लांट – Ghost Plant best indoor desert plant in Hindi

इनडोर सजावटी रेगिस्तानी पौधा घोस्ट प्लांट - Ghost Plant best indoor desert plant in Hindi

घोस्ट प्लांट का वानस्पतिक नाम ग्रेप्टोपेटलम पैराग्वेएंस (Graptopetalum Paraguayense) है जिसे मदर ऑफ पर्ल प्लांट के नाम से भी जाना जाता है, यह एक छोटा सदाबहार सुकुलेंट प्लांट (succulent plant) है, जिसे गर्म क्षेत्रों में बगीचे के पौधे के रूप में उगाया जा सकता है लेकिन इसे अक्सर पॉटेड हाउसप्लांट के रूप में भी उगाया जा सकता है। घोस्ट प्लांट सफेद-भूरे रंग के नुकीले पत्तों और अनुगामी रोसेट (trailing rosette) के रूप में आपके घर में सुन्दरता को बनाए रखने में आपकी मदद करेंगे।

(यह भी जानें: इनडोर प्लांट के नाम और देखभाल करने का तरीका…)

इंडोर डेजर्ट प्लांट अफ्रीकन मिल्क ट्री – African Milk Tree Best Desert Plants for Indoor in Hindi

इंडोर डेजर्ट प्लांट अफ्रीकन मिल्क ट्री - African Milk Tree Best Desert Plants for Indoor in Hindi

अफ्रीकन मिल्क ट्री का वानस्पतिक नाम यूफोरबिया ट्राइगोना (euphorbia trigona) है, यह पौधा बहुत कुछ कैक्टस जैसा दिखता है, इसीलिए इसे कैंडेलाब्रा कैक्टस (candelabra cactus), कैथेड्रल कैक्टस, फ्रेंडशिप कैक्टस और गुड लक कैक्टस इत्यादि नाम से भी जाना जाता है, लेकिन वास्तव में यह एक रसीला पौधा (succulent plant) है जो बहुत तेजी से उगता है। अफ्रीकन मिल्क ट्री का पौधा अच्छी जल निकास वाली मिट्टी में कम धूप या आंशिक धूप वाली जगह पर अच्छी तरह उगता है इसे बढ़ने के लिए कम पानी की जरुरत होती है, इस सुकुलेंट पौधे (succulent plant) को मिट्टी सूखने पर ही पानी देना चाहिए।

(यह भी जानें: लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाएं टॉप 25 इंडोर प्लांट्स…)

रेगिस्तानी प्रिक्ली पेअर कैक्टस इंडोर प्लांट – Prickly Pear Cactus Plants for Desert Gardens in Hindi

प्रिक्ली पेअर कैक्टस का वानस्पतिक नाम ओपंटिया हमीफुसा (Opuntia Humifusa) है, इसे कांटेदार नाशपाती के नाम से भी जाना जाता है, प्रिक्ली पेअर कैक्टस को शुरुआती गर्मियों में कटिंग से या वसंत के मौसम में बीज से लगाया जाता है, यह डेजर्ट प्लांट सूखी व बेहतर जल निकास वाली मिट्टी में अच्छी तरह पनपता है, बढ़ने के लिए इसे कम पानी व पूर्ण सूर्य प्रकाश की आवश्यकता होती है लेकिन अत्याधिक गर्मी के समय आप इसे किसी आंशिक छाया वाले स्थान में उगा सकते हैं।

बेस्ट इनडोर सुकुलेंट डेजर्ट प्लांट जेड प्लांट – Jade Plant is succulent desert plant in india in Hindi

बेस्ट इनडोर सुकुलेंट डेजर्ट प्लांट जेड प्लांट - Jade Plant is succulent desert plant in india in Hindi

जेड प्लांट का वानस्पतिक नाम क्रसुला ओवाटा (crassula ovata) है यह एक लोकप्रिय सकुलेंट (succulent plant) हाउसप्लांट है जिसमें मांसल, अंडाकार आकार के पत्ते और मोटे, लकड़ी के तने होते हैं जो छोटे पेड़ के समान होते हैं। अन्य रेगिस्तानी पौधों की तरह भी जेड प्लांट कम पानी तथा अच्छी जलनिकास वाली मिट्टी में उगना पसंद करते हैं लेकिन इन पौधों को रोजाना कम से कम 6 घंटे की धूप की जरूरत होती है।

(यह भी जानें: घर पर जेड प्लांट कैसे उगाएं…)

बेस्ट रेगिस्तानी हाउसप्लांट है पोथोस – Pothos houseplants for the desert in Hindi

बेस्ट रेगिस्तानी हाउसप्लांट है पोथोस - Pothos houseplants for the desert in Hindi

पोथोस का वानस्पतिक नाम एपिप्रेमनम ऑरियम (Epipremnum aureum) है, इसे गोल्डन पोथोस या डेविल्स वेल के नाम से भी जाना जाता है, ये डेजर्ट प्लांट गमले की मिट्टी में उगाए जाने वाले सबसे आसान हाउसप्लांट्स होते हैं जो तेजी से बढ़ते हैं। पोथोस प्लांट अच्छी तरह सूखी लेकिन नम मिट्टी में बेहतर ग्रोथ करते हैं ये पौधे पूर्ण या आंशिक धूप में आसानी से उगाए जा सकते हैं लेकिन गर्म क्षेत्र में उगना पसंद करते है। आप इन पौधों को हर महीने के नियमित अंतराल में जैविक खाद दे सकते हैं।

डेजर्ट प्लांट पोनिटेल पाम – Desert plants Ponytail Palm in Hindi

डेजर्ट प्लांट पोनिटेल पाम - Desert plants Ponytail Palm in Hindi

पोनिटेल पाम का वानस्पतिक नाम ब्यूकार्निया रिकर्वता (beaucarnea recurvata) है घर के अंदर ये नए छोटे पेड़ अक्सर उथले गमलों में उगाए जाते हैं, जिसमें एक बल्बनुमा तने से उभरे हुए हरे पत्तों का एक गुच्छा होता है जो मिट्टी से निकलता हुआ प्रतीत होता है। यह रेगिस्तानी पौधा बहुत धीमी गति से बढ़ने के साथ लंबे समय तक जीवित रहता है। पोनिटेल पाम का बल्बनुमा तना पानी को स्टोर करके रखता है, इसीलिए ध्यान रखें इसे ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए, इसे आप अपने गमले की मिट्टी में लगाकर पूर्ण सूर्य वाली जगह पर रख सकते हैं।

(यह भी जानें: पौधों को पानी देने के 10 गोल्डन रूल…)

बनी इयर्स कैक्टस बेस्ट इंडोर डेजर्ट प्लांट – Desert succulents types Bunny Ear Cactus in Hindi

बनी इयर्स कैक्टस बेस्ट इंडोर डेजर्ट प्लांट - Desert succulents types Bunny Ear Cactus in Hindi

रेगिस्तानी पौधे बनी ईयर कैक्टस का वानस्पतिक नाम ओपंटिया माइक्रोडासिस (Opuntia Microdasys) है, यह एक लोकप्रिय हाउसप्लांट है जो न केवल आकर्षक है, बल्कि कम रखरखाव वाला भी होता है। बनी ईयर कैक्टस को लगातार उज्ज्वल, सीधी धूप की आवश्यकता होती है और जब इसे हाउसप्लांट के रूप में उगाया जाता है, तो इसे घर में सबसे अधिक धूप वाले स्थान पर रखा जाना चाहिए तथा ध्यान रखें ज्यादा पानी देने पर ये पौधे ख़राब हो सकते हैं। बनी ईयर कैक्टस धूप में उगना पसंद करते हैं इसीलिए ऐसे स्थान पर रखें जहाँ रोजाना 6-8 घंटे की धूप मिल सके।

रेगिस्तानी सेगुआरो कैक्टस – Saguaro Cactus Desert Plants To Grow Indoors in Hindi

सेगुआरो कैक्टस का वानस्पतिक नाम कार्नेगी गिगेंटिया (carnegiea gigantea) है, जो सोनोरन रेगिस्तान के पौधों (Sonoran Desert Plant) में से एक है। अन्य कैक्टी की तरह ये डेजर्ट प्लांट्स भी कम पानी तथा अच्छी जल निकास वाली मिट्टी में उगना पसंद करते हैं सेगुआरो का पौधा काफी लम्बाई तक बढ़ सकता है, लेकिन इनडोर लगाने पर ये पौधे अधिक लम्बाई तक नहीं बढ़ते।

(यह भी जानें: इनडोर प्लांट्स की देखभाल कैसे करें…)

ओल्ड लेडी कैक्टस डेजर्ट प्लांट – Old Lady Cactus desert plant at home in Hindi

ओल्ड लेडी कैक्टस का वानस्पतिक नाम मम्मिलारिया हनियाना (Mammillaria hahniana) है जिसकी बनावट गोलाकार होती है, यह रेगिस्तानी पौधा समूह में बढ़ना पसंद करता है, मिट्टी की जलभराव क्षमता कैक्टी को नुकसान पहुंचा सकती है इसीलिए अच्छी जलनिकास वाली मिट्टी में इसे लगाना चाहिए, ध्यान रखें सभी डेजर्ट प्लांट्स की तरह ओल्ड लेडी कैक्टस भी कम पानी में उगना पसंद करता है इस पौधे को इनडोर लगाने के लिए गमले की मिट्टी में लगाने के बाद उज्जवल प्रकाशित खिड़की वाली जगह पर रखना चाहिए जहाँ रोजाना 4-6 घंटे की धूप आती हो।

अगर आप काफी समय से अपने घर की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए गमले में इनडोर प्लांट लगाने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन पर्याप्त समय न होने के कारण आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो आप इस लेख में दिए गए उपर्युक्त सुझाव के अनुसार इन डेजर्ट प्लांट्स में से अपनी इच्छा अनुसार किसी भी पौधे को अपने घर में इनडोर पौधे के रूप में कम देखभाल के साथ लगा सकते हैं। गार्डनिंग से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Organicbazar.net पेज पर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *