बेल वाली सब्जियां उगाने के लिए, किस साइज के ग्रो बैग हैं बेस्ट – Best Grow Bag Size For Climbing Vegetables In Hindi

अगर आप अपने टेरेस-गार्डन या बालकनी-गार्डन में बेल वाली सब्जियों के पौधे लगाना चाहते हैं, तो आपको उचित आकार के गमले या ग्रो बैग का उपयोग करना चाहिए। गलत आकार के गमले में क्रीपर या क्लाइम्बिंग वेजिटेबल लगाने से पौधों की ग्रोथ एवं सब्जियों के उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव होता है। चूँकि अधिकांश बेल वाली सब्जियां (क्लाइम्बिंग वेजिटेबल) जैसे- करेला, खीरा, लौकी इत्यादि डायरेक्ट विधि द्वारा सीधे गमले की मिट्टी में लगाई जाती हैं, जिन्हें रिपॉट करना, इन्हें जानबूझकर नुकसान पहुंचाने जैसा ही है। गलत पॉट साइज़ चुनने की एक छोटी गलती के कारण आपकी 3 महीने की मेहनत पर पानी फिर सकता है। इन परेशानियों से बचने के लिए आज हम आपको बेल वाली सब्जियां लगाने के लिए किस आकार के गमले या ग्रो बैग का उपयोग करना चाहिए, के बारे में बताएंगे। क्लाइम्बिंग वेजिटेबल लगाने के लिए बेस्ट साइज़ के ग्रो बैग के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

क्लाइम्बिंग वेजिटेबल के लिए ग्रो बैग साइज – Best Size Of Grow Bag For Creeper Vegetables In Hindi

बेल वाली सब्जी (Vine Vegetable) के पौधे, अन्य सब्जियों या पौधों की अपेक्षा लम्बे एवं अधिक जगह में फैलने वाले होते हैं। इसके साथ ही क्रीपर वेजिटेबल प्लांट्स की जड़ों को भी विकसित होने के लिए पर्याप्त स्थान की आवश्यकता होती है, ताकि वे स्वस्थ रूप से बढ़ सकें और अधिक मात्रा में सब्जी का उत्पादन कर सकें। आप अपने टेरेस गार्डन या बालकनी गार्डन में क्रीपर वेजिटेबल प्लांट लगाने के लिए निम्न आकार के गमले या ग्रो बैग का उपयोग कर सकते हैं:

  1. 12 x 15 इंच ग्रो बैग (चौड़ाई x ऊंचाई)
  2. 15 x 15 इंच ग्रो बैग (चौड़ाई x ऊंचाई)
  3. 18 x 15 इंच ग्रो बैग (चौड़ाई x ऊंचाई)
  4. 24 x 15 इंच ग्रो बैग (चौड़ाई x ऊंचाई)
  5. 18 x 18 इंच ग्रो बैग (चौड़ाई x ऊंचाई)
  6. 24 x 18 इंच ग्रो बैग (चौड़ाई x ऊंचाई)
  7. 18 x 24 इंच ग्रो बैग (चौड़ाई x ऊंचाई)
  8. 24 x 24 इंच ग्रो बैग (चौड़ाई x ऊंचाई)
  9. 60 x 15 x 15 इंच ग्रो बैग (लम्बाई x चौड़ाई x ऊंचाई)

12 x 15 इंच ग्रो बैग – 12 x 15 Inch Grow Bags In Hindi

12 x 15 इंच ग्रो बैग - 12 x 15 Inch Grow Bags In Hindi

क्रीपर वेजिटेबल प्लांट्स लगाने के लिए कम से कम एक गमले की गहराई 15 इंच या उससे अधिक होनी चाहिए, जिसमें बेल वाली सब्जियों के पौधे या अन्य प्लांट्स बेहतर तरीके से ग्रो किये जा सकते हैं। वेजिटेबल गार्डन में कुछ क्रीपर प्लांट्स लगाने के लिए 12 x 15 इंच के आकार वाले गमले या ग्रो बैग का उपयोग किया जा सकता है, जिसमें इस ग्रो बैग की चौड़ाई 12 इंच तथा ऊँचाई 15 इंच होती है।

12 x 15 इंच साइज के ग्रो बैग में उगने वाली क्रीपर वेजिटेबल – Creeper Vegetables Grown in 12 x 15 inch Grow Bag In Hindi

वेजिटेबल गार्डनिंग के दौरान 12 x 15 इंच के आकार वाले ग्रो बैग में निम्न बेल या लताओं वाली सब्जियां लगाई जा सकती हैं :

  • टमाटर (Tomato)
  • मालाबार पालक (Malabar Spinach)
  • परवल (Pointed Gourd)
  • कुंदरू (Little Gourd)
  • मटर (Peas)
  • हिम मटर (Snow Peas)
  • टिंडा (Apple Gourd) इत्यादि।

(यह भी जानें: पत्तेदार सब्जियां उगाने के लिए किस साइज का ग्रो बैग है बेस्ट…)

15 x 15 इंच ग्रो बैग – 15 x 15 Inch Grow Bags In Hindi

अगर आप अपने किचिन गार्डन में सब्जियां उगाने के लिए 15 x 15 इंच के ग्रो बैग का उपयोग करना चाहते हैं, तो इसमें क्रीपर वेजिटेबल प्लांट्स को भी लगा सकते हैं। यह ग्रो बैग 15 इंच की समान लम्बाई व चौड़ाई वाला होता है, जिसमें अन्य पौधे या बेल वाली सब्जियां उगाना बहुत ही आसान होता है। 15 x 15 इंच साइज वाले ग्रो बैग्स आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाए जा सकते हैं, तथा इनमें बेहतर जलनिकासी के लिए पर्याप्त ड्रेनेज होल होते हैं।

15 x 15 इंच साइज़ वाले ग्रो बैग में उगने वाली क्लाइम्बिंग वेजिटेबल – Creeper Vegetables Grown in 15 x 15 inch Grow Bag In Hindi

अपने होम गार्डन में सब्जियां उगाते समय आप 15 x 15 इंच आकार के गमले या ग्रो बैग में निम्न बेल वाली सब्जियां (क्लाइम्बिंग वेजिटेबल) लगा सकते हैं :

18 x 15 इंच ग्रो बैग – 18 x 15 Inch Grow Bags In Hindi

18 x 15 इंच ग्रो बैग - 18 x 15 Inch Grow Bags In Hindi

गार्डनिंग के लिए उपयोग किये जाने वाले 18 x 15 इंच के ग्रो बैग मीडियम साइज के होते हैं, जिसमें इनकी चौड़ाई 18 इंच तथा ऊँचाई 15 इंच होती है। ये ग्रो बैग अधिकांश बेल वाली सब्जियां उगाने के लिए सबसे बेस्ट होते हैं, जिनमें क्रीपर वेजिटेबल प्लांट्स की जड़ों को ग्रो होने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है, फलस्वरूप सब्जियों का उत्पादन अच्छे से होता है।

18 x 15 इंच साइज वाले ग्रो बैग में उगने वाली बेल वाली सब्जियां – Creeper Vegetables Grown in 18 x 15 inch Grow Bag In Hindi

मल्टीपल प्लांटिंग वाले 18 x 15 इंच साइज़ के ग्रो बैग में आप निम्न बेल या लताओं वाली सब्जियां ग्रो कर सकते हैं :

(यह भी जानें: गार्डन में ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

24 x 15 इंच ग्रो बैग – 24 x 15 Inch Grow Bags In Hindi

सब्जियों वाले पौधों को बढ़ने के लिए पर्याप्त स्थान देने पर वे बेहतर ग्रोथ करते हैं खासकर स्वादिष्ट सब्जियों वाले क्रीपर वेजिटेबल प्लांट्स। ये बेल वाली सब्जियां पर्याप्त स्थान वाले 24 इंच की चौड़ाई तथा 15 इंच की ऊँचाई वाले ग्रो बैग में प्रॉपर केयर के साथ तेजी से बढ़ती हैं और सब्जियों का बेहतर उत्पादन करती हैं।

24 x 15 इंच साइज वाले ग्रो बैग में उगने वाली क्रीपर वेजिटेबल – Creeper Vegetables Grown in 24 x 15 inch Grow Bag In Hindi

आप अपने वेजिटेबल गार्डन में 24 x 15 इंच (चौड़ाई x ऊँचाई) साइज वाले गमले या ग्रो बैग में निम्न बेल वाली सब्जियों को उगा सकते हैं :

18 x 18 इंच ग्रो बैग – 18 x 18 Inch Grow Bags In Hindi

समान लम्बाई व चौड़ाई वाले 18 इंच के ये ग्रो बैग अन्य पौधे या बेल वाली सब्जियां उगाने के लिए सबसे बेस्ट ग्रो बैग होते हैं। अगर आप अपने किचिन गार्डन में सब्जियां उगाने के लिए 18 x 18 इंच के ग्रो बैग का उपयोग करना चाहते हैं, तो इसमें अधिकांश क्रीपर वेजिटेबल प्लांट्स को आसानी से लगाया जा सकता है। 18 x 18 इंच साइज़ के ग्रो बैग्स में पौधों की जड़ विकास के लिए पर्याप्त जगह तथा बेहतर जलनिकासी के लिए आवश्यक ड्रेनेज होल होते हैं।

18 x 18 इंच साइज़ वाले ग्रो बैग में उगने वाली क्रीपर वेजिटेबल – Creeper Vegetables Grown in 18 x 18 inch Grow Bag In Hindi

अपने होम गार्डन में सब्जियां उगाते समय आप 18 x 18 इंच आकार के गमले या ग्रो बैग में निम्न बेल वाली सब्जियां लगा सकते हैं :

(यह भी जानें: जानें वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग का गार्डनिंग में उपयोग…)

24 x 18 इंच ग्रो बैग – 24 x 18 Inch Grow Bags In Hindi

24 x 18 इंच ग्रो बैग - 24 x 18 Inch Grow Bags In Hindi

गार्डनिंग के लिए उपयोग किये जाने वाले 24 x 18 इंच के ग्रो बैग चौड़ाई में 18 इंच तथा ऊँचाई 15 इंच साइज़ के होते है। ये ग्रो बैग अधिकांश बेल वाली सब्जियां उगाने के लिए सबसे बेस्ट होते हैं जिनमें क्रीपर वेजिटेबल प्लांट्स की जड़ों को ग्रो होने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है फ़लस्वरूप सब्जियों का उत्पादन अच्छे से होता है। 24 x 18 इंच के ग्रो बैग्स में बेहतर जलनिकासी के लिए पर्याप्त ड्रेनेज होल्स होते हैं जिसमें जलभराव न होने के कारण पौधों में रोग होने की सम्भावना भी कम हो जाती है।

24 x 18 इंच साइज़ वाले ग्रो बैग में उगने वाली क्रीपर वेजिटेबल – Creeper Vegetables Grown in 24 x 18 inch Grow Bag In Hindi

वेजिटेबल गार्डनिंग के दौरान 24 x 18 इंच के आकार वाले गमले या ग्रो बैग में निम्न बेल वाली सब्जियां उगाई जा सकती हैं:

18 x 24 इंच ग्रो बैग – 18 x 24 Inch Grow Bags In Hindi

गार्डन में लम्बी जड़ों वाले बड़े पौधों को उगाने के लिए 18 x 24 इंच के आकार वाले ग्रो बैग्स का उपयोग किया जाता है जिसमें इसकी चौड़ाई 18 इंच तथा लम्बाई 24 इंच की होती है। बीन्स फैमिली के सभी क्रीपर वेजिटेबल प्लांट्स या अन्य बड़े पौधों को 18 x 24 इंच के ग्रो बैग में आसानी से ग्रो किया जा सकता है। इसमें जड़ विकास के लिए पर्याप्त स्थान तथा प्रॉपर ड्रेनेज सिस्टम होता है।

18 x 24 इंच साइज़ वाले ग्रो बैग में उगने वाली क्रीपर वेजिटेबल – Creeper Vegetables Grown in 18 x 24 inch Grow Bag In Hindi

अपने टेरेस गार्डन में या बालकनी गार्डन में कंटेनर गार्डनिंग करते समय आप 18 x 24 इंच साइज़ वाले गमले या ग्रो बैग में निम्न क्रीपर वेजिटेबल उगा सकते हैं:

(यह भी जानें: टेरेस गार्डनिंग के लिए बेस्ट क्या है? गमला या ग्रो बैग…)

24 x 24 इंच ग्रो बैग – 24 x 24 Inch Grow Bags In Hindi

गार्डनिंग में 24 x 24 इंच साइज़ के बड़े ग्रो बैग में लगभग सभी प्रकार के पेड़-पौधे उगाए जा सकते हैं तथा 1 से अधिक छोटे प्लांट्स को इसमें उगाया जा सकता है। इन ग्रो बैग की लम्बाई तथा चौड़ाई दोनों 24 इंच की होती है जिसमें पौधों की जड़ ग्रोथ के लिए पर्याप्त जगह प्राप्त हो जाती है। क्रीपर वेजिटेबल के लिए 24 x 24 इंच का ग्रो बैग सबसे बेस्ट होता है। आइये जानते हैं 24 x 24 इंच आकार के ग्रो बैग में कौन-कौन सी बेल वाली सब्जियां उगाई जा सकती हैं।

24 x 24 इंच साइज़ वाले ग्रो बैग में उगने वाली क्रीपर वेजिटेबल – Creeper Vegetables Grown in 24 x 24 inch Grow Bag In Hindi

बड़े आकार के मल्टीपल प्लांटिंग वाले 24 x 24 इंच साइज़ के इन ग्रो बैग में आप निम्न बेल या लताओं वाली सब्जियां ग्रो कर सकते हैं:

(यह भी जानें: गार्डन में फैब्रिक ग्रो बैग्स का उपयोग, जानें कैसे लगाएं पौधे…)

60 x 15 x 15 इंच ग्रो बैग – 60 x 15 x 15 Inch Grow Bags In Hindi

60 x 15 x 15 इंच ग्रो बैग - 60 x 15 x 15 Inch Grow Bags In Hindi

गार्डनिंग के लिए तैयार किये गये आयताकार संरचना वाले ये ग्रो बैग भिन्न लम्बाई, चौड़ाई व ऊँचाई वाले होते हैं जिनमें 1 से अधिक क्रीपर प्लांट्स या कई छोटे-छोटे पौधों को एक साथ लगाया जा सकता है। 60 x 15 x 15 इंच साइज़ के ये ग्रो बैग 60 इंच लम्बाई, 15 इंच चौड़ाई और 15 इंच ऊँचाई वाले होते हैं। इस रेक्टेंगल ग्रो बैग में आप कम से कम चार क्रीपर प्लांट्स को 1 फुट की दूरी पर एक साथ लगा सकते हैं।

60 x 15 x 15 इंच ग्रो बैग में उगने वाली बेल वाली सब्जियां – Creeper Vegetables Grown in 60 x 15 x 15 Inch Grow Bags In Hindi

कंटेनर गार्डनिंग के दौरान 60 x 15 x 15 इंच साइज़ के आयताकार ग्रो बैग में लगाई जाने वाली क्रीपर वेजिटेबल या बेल वाली सब्जियां निम्न हैं :

मल्टीपल उपयोगी आयताकार ग्रो बैग – Multiple Useful Rectangular Grow Bags In Hindi

गार्डनिंग के लिए रेक्टेंगल ग्रो बैग्स को विभिन्न आकार की संरचनाओं में बनाया गया है जिसमें लगभग सभी प्रकार के हर्ब्स, फ्लावर तथा वेजिटेबल प्लांट्स को लगा सकते हैं। ये ग्रो बैग्स वजन में हल्के, मजबूत, लम्बे समय तक उपयोग किये जाने वाले एवं बेहतर ड्रेनेज सिस्टम वाले होते हैं जिन्हें दोबारा उपयोग किया जा सकता है।

वेजिटेबल गार्डन तैयार करने के लिए रेक्टेंगल ग्रो बैग्स का उपयोग करने पर आपको सब्जियों की हेल्दी तथा अधिक उपज प्राप्त होती है, तथा पर्याप्त जगह मिलने के कारण पौधों में रोग लगने की सम्भावना भी कम हो जाती है। आप अपने किचिन गार्डन में विभिन्न साइज़ के रेक्टेंगल ग्रो बैग्स का इस्तेमाल कर उनमें एक से अधिक लगभग 3-4 बेल वाले पौधे (आकार के आधार पर) लगा सकते हैं। कंटेनर गार्डनिंग के दौरान टेरेस या बालकनी में सब्जियां लगाने के लिए आप निम्न आयताकार ग्रो बैग खरीद सकते हैं :

12 इंच गहराई वाले रेक्टेंगल ग्रो बैग में न उगने वाली क्रीपर वेजिटेबल – Non-Growing Creeper Vegetables in 12-inch Depth Rectangular Grow Bags In Hindi

उपर्युक्त बताए गये आयताकार ग्रो बैग जिनकी लम्बाई व चौड़ाई भिन्न है तथा ऊँचाई 12 इंच हैं, उनमें आप लगभग सभी प्रकार की सब्जियां उगा सकते हैं। लेकिन कुछ क्रीपर वेजिटेबल प्लांट्स ऐसे हैं जिनकी जड़ों की बेहतर ग्रोथ के लिए उन्हें 12 इंच से अधिक गहराई वाले कंटेनर की आवश्यकता होती है। अतः निम्न क्रीपर वेजिटेबल (Vine Vegetable) को 12 इंच की गहराई वाले कंटेनरों में नहीं लगाना चाहिए:

उपरोक्त आर्टिकल में आपने जाना कि किचिन गार्डन में क्रीपर वेजिटेबल प्लांट्स लगाने के लिए बेस्ट ग्रो बैग साइज़ कौन-कौन से हैं, वेजिटेबल गार्डन में बेल या लताओं वाली सब्जियां लगाने के लिए बेस्ट आकार के ग्रो बैग्स तथा उनमें उगाई जाने वाली बेल वाली सब्जियों के नाम तथा क्रीपर वेजिटेबल के लिए आयताकार ग्रो बैग आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *