मानसून में पौधों को कौन सी खाद दें- Best Fertilizer for Plants in Monsoon in Hindi

होम गार्डनिंग (Home Gardening) का शौक रखने वालों को अपने पौधों का बेहद ही बारीकी के साथ ध्यान रखना होता है। सर्दी, गर्मी व मानसून के अनुरूप पौधों को जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इस कारण हमें मौसम के अनुसार खाद का भी चयन करना चाहिए। मानसून अपने साथ कई अलग-अलग तरह की परेशानियों को लेकर आता है। यदि मानसून के सीजन में पौधों पर ध्यान ना दें तो वह खराब हो जाते हैं। मानसून में पौधों के पोषक तत्वों की आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए उचित खाद की अवश्यकता होती हैं। अगर आप यह नही जानते कि मानसून में पौधों को कौन सी खाद दें तो यह लेख आपके बेहद काम का है। यहां हमने पौधों को मानसून में दी जाने वाली खाद के बारे में जानकारी दी हैं।

मानसून में पौधों को कौन सी खाद दें- Best Fertilizer for Plants in Monsoon in Hindi

मानसून में पौधों को कौनसी खाद दें

मानसून में पौधों को फंगस (Fungus) लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको पौधों का खास ध्यान देना होता है। मानसून में हमें पौधों को कब और कौन सी खाद देनी होती है, यह भी काफी मायने रखता है। आईए जानते हैं कि मानसून में आपको पौधों की मिट्टी में कौन सी खाद मिलानी चाहिए।

यदि आप मानसून के सीजन में पौधों को खाद दे रहे हैं तो आपको बेहद ही ध्यानपूर्वक इस प्रक्रिया को करना होगा। आपको केमिकल युक्त खाद का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। क्योंकि कई बार इसके उपयोग से पौधे मर जाते हैं। इसके अलावा लिक्विड खाद देने से भी बचना चाहिए।

(यह भी पढ़िए – एनपीके जैव उर्वरक का उपयोग कब, क्यों और कैसे करें? जानें पूरी जानकारी)

मानसून में पौधों को दी जाने वाली खाद जिप्सम- Gypsum

जिप्सम - Gypsum for plants in Hindi

इस खाद का इस्तेमाल मानसून के दौरान सभी प्रकार के पौधों पर किया जा सकता। ऑनलाइन या फिर लोकल मार्केट से जिप्सम (Gypsum) को खरीद कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जिप्सम का उपयोग कैसे करना है, इसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। इसे इस्तेमाल करने से पहले पैकेट पर दिए गए निर्देशों को अनिवार्य रूप से पढ़ें। पौधों पर इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको दो चम्मच जिप्सम को पौधों की मिट्टी में मिला देना है। इसके बाद तुरंत ही पानी का छिड़काव कर दें।

(यह भी पढ़िए – पौधों पर तरल कैल्शियम उर्वरकों का छिड़काव क्यों और कैसे करें)

मानसून में पौधों के लिए खाद वर्मी कंपोस्ट- Vermicompost

मानसून के दौरान वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल करना भी पौधों के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें फास्फोरस, नाइट्रोजन, पोटैशियम की मात्रा अच्छी होती है, जो की पौधों को वृद्धि करने में मदद करती है। वर्मी कंपोस्ट (Vermicompost) की मदद से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति में भी वृद्धि होती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप दो मुट्ठी वर्मी कंपोस्ट को मिट्टी की सतह पर डाल दें, इसके पश्चात पौधों पर अच्छी तरह से पानी का छिड़काव करें।

गोबर का खाद मानसून में पौधों के लिए खाद- Cow Dung

Benefits Of Using Cow Dung Manure Fertilizer

गोबर का खाद (Cow Dung) भी मानसून में पौधों की वृद्धि के लिए लाभदायक होता है। इसमें फास्फोरस, नाइट्रोजन, पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिससे पौधों की वृद्धि तेजी से होती है। मिट्टी को तैयार करने से पूर्व आपको गोबर की खाद मिलाना चाहिए। आप इसका इस्तेमाल महीने में एक बार कर सकते हैं। मात्र दो से तीन मुट्ठी गोबर के खाद को मिट्टी में मिलाएं। ध्यान रहे कि आपको ताजा गोबर का इस्तेमाल पौधों पर नहीं करना है। ताजी गोबर में अमोनिया की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिस वजह से यह पौधों की पत्तियों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए आप पुराने गोबर खाद को ही मिट्टी में मिलावें।

(यह भी पढ़िए – घर पर वर्मी कम्पोस्ट टी बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका)

मानसून में पौधों को दी जाने वाली खाद अस्थि चूर्ण- Bone Meal

What Is Bone Meal?

अस्थि चूर्ण यानी बोन मील का इस्तेमाल भी मानसून में किया जा सकता है। इसके उपयोग से पौधों की जड़ों को मजबूती मिलती है। यदि आप मिट्टी में बोन मील का इस्तेमाल करते हैं, तो बीज का अंकुरण भी तेजी से होता है। यह पौधों की उपज को भी बढ़ाता है, जिस वजह से फूल, फल व सब्जी अधिक मात्रा में लगते हैं। अस्थि चूर्ण का इस्तेमाल करने के लिए आपको गमले की 2 इंच मिट्टी को हटाकर उसमें आधा मुट्ठी अस्थि चूर्ण का पाउडर अच्छी तरह से मिला देना है। इसके बाद ऊपर से हटाई गई मिट्टी को दोबारा से गमले में ही डाल दें।

नीम खली मानसून में पौधों के लिए खाद- Neem Cake

नीम केक - Neem Cake Fertilizer For Lemon Tree In Hindi

नीम की खली एक प्राकृतिक फंगीसाइड के रूप में कार्य करती है। बारिश के मौसम में अधिक पानी की वजह से पौधों की जड़ों में फंगस लगने का डर रहता है। ऐसे में आप मिट्टी में नीम की खली का इस्तेमाल करें, जिससे कि मानसून में पौधे फंगस लगने से खराब ना हो पाए। नीम खली में मौजूद पोषक तत्व कीटों व कई प्रकार की बीमारियों को नियंत्रित करने का भी कार्य करते हैं। ‌नीम की खली को गमले की मिट्टी में चारों ओर समान मात्रा में डाल दें।

पौधों को खाद कब देनी चाहिए- When Should Plants Be Fertilized

What You'll Need To Make Compost Tea For Plants

 

मानसून में पौधों को कौन सी खाद दें इसका जवाब तो आपको मिल गया होगा। लेकिन इसके साथ आपको यह भी पता होना चाहिए इस सीजन में पौधों को कब खाद देनी चाहिए, इसका भी आपको ध्यान रखना है। तेज बारिश के समय खाद देने से बचना चाहिए, क्यूंकि गमले की मिट्टी बहने से पौधों में पोषक तत्वों की कमी आ जाती है। ऐसे में आपको मानसून में बारिश आने से पहले ही पौधों को खाद देना चाहिए। या फिर जब मौसम खुल जाये उस समय भी आप मिट्टी में खाद मिला सकते हैं। ऐसे समय खाद देने से यह मिट्टी की गहराई तक पहुंच जाएगी और फिर पौधों की ग्रोथ में भी मदद मिलना शुरू हो जाएगी।

मानसून में पौधों को कितनी खाद देनी चाहिए- How Much Fertilizer Should Be Given To Plants In Monsoon

गार्डन में मानसून प्रतिरोधी पौधे लगाएं - Plant Monsoon Resistant Plants In Rainy Season Garden In Hindi  

हर सीजन में आपको पौधे को एक निश्चित मात्रा में ही खाद देनी चाहिए। मानसून में भी आप उचित मात्रा में ही खाद देवें। ज्यादा खाद के इस्तेमाल से पौधों को नुकसान पहुंचता है। आप जैविक खाद का इस्तेमाल महीने में एक बार करें, इस दौरान आपको एक से दो कप जैविक खाद देना चाहिए।

(यह भी पढ़िए –पौधों में हल्दी का उपयोग करने के फायदे और तरीका)

पौधों पर खाद का इस्तेमाल कैसे करें- How To Use Fertilizer On Plants

Step 1: खाद और उर्वरकों के साथ मिश्रण बनाएं - Mix Biochar With Compost And Fertilizers In Hindi 

मानसून में पौधों पर कौन से खाद का इस्तेमाल करना है, इसके बारे में तो आपने पढ़ लिया। लेकिन अब हम आपको आगे इसे सही तरीके से उपयोग करने की जानकारी देने जा रहे हैं। यह जानकारी पढ़ने के बाद आपको खाद का प्रयोग करने में परेशानी नहीं आएगी।

  • मिट्टी में खाद का इस्तेमाल करने से पहले आपको गमले में लगी खरपतवार को हटा देना है। कई बार घास व अन्य पौधे बिना लगाए ही उग जाते हैं, ऐसे में आप इन्हें हटा दें। अब आप अच्छी तरह से खाद दे पाएंगे और पौधों को भी जरूरी पोषक तत्व खाद की मदद से मिल सकेंगे।
  • अब आपको पौधों की मिट्टी को थोड़ा सा खोदना होगा, जिससे खाद जड़ों तक पहुंच पाए। ध्यान रहे कि इस प्रक्रिया को आप ध्यानपूर्वक करें, क्योंकि खुदाई करते समय जड़ों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
  • अब आप गोबर की खाद और वर्मीकंपोस्ट को बराबर मात्रा में मिला लें।
  • मिट्टी गीली होने की स्थिति में खाद को मिलाने के बाद पानी देने से बचें, लेकिन यदि मिट्टी गीली नहीं है तो आपको खाद मिक्स करने के पश्चात पानी का छिड़काव करना होगा।

(यह भी पढ़िए – पौधे में चावल का पानी उपयोग करने के फायदे)

निष्कर्ष: पौधों को विकास हेतु आवश्यक पोषक तत्वों की जरुरत होती है। मिट्टी से यह पोषक तत्व पौधों को प्राप्त होते हैं। समय के साथ मिट्टी में पोषक तत्व कम हो जाते हैं, जिन्हें खाद की मदद से बढ़ाया जाता है। सीजन को ध्यान में रखते हुए ही पौधों के लिए खाद का चयन करना चाहिए। मानसून में आपको अपने होम गार्डन के पौधों पर कौनसी खाद देना है, इससे सम्बंधित जानकारी आपको दी गई है। पौधों को खाद देने या होम गार्डनिंग से सम्बंधित कोई सवाल यदि आपके मन है तो कमेंट बॉक्स में उसे पूछ सकते हैं। हमारी ऑर्गेनिक बाज़ार की टीम द्वारा आपके सवाल का जवाब जरूर दिया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *