गमले में लगे पौधों में कौन सी जैविक खाद डालना चाहिए, जानिए – Organic Fertilizer For Potted Plants In Hindi

गमले में लगे पौधों में कौन सी जैविक खाद डालना चाहिए : गमले या ग्रो बैग में लगे पौधों की देखभाल करना कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। क्योंकि गमले में मिट्टी की मात्रा सीमित होती है और पौधों को इसी मिट्टी से आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त करना होता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप गमले में लगे पौधों को ऐसी जैविक खाद दें जिससे उन्हें पर्याप्त और लम्बे समय तक पोषक तत्व प्राप्त हो सकें। आप अपने होम गार्डन, टेरेस गार्डन या किचन गार्डन में छोटे-बड़े सभी साइज के ग्रो बैग (गमलों) का उपयोग करके तरह-तरह के फूल, फल, हर्ब व स्वादिष्ट सब्जी के पौधे उगाते हैं। लेकिन जब तक इन पौधों को पर्याप्त पोषण नही मिलेगा तब तक यें अच्छी ग्रोथ नही करेंगे। इसलिए अपने गार्डन के पौधों को हरा भरा बनाएं रखने के लिए गमले में अच्छी खाद डालना चाहिए। तो आइए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि गमले में लगे पौधों में कौन सी जैविक खाद डालना चाहिए? जिससे पौधे अच्छी ग्रोथ करें।

गमले में लगे पौधों के लिए जैविक खाद – Organic Fertilizer For Potted Plants In Hindi

फलों के लिए खाद और उर्वरक - Manure Or Fertilizer For Fruit Plants In Hindi 

जैविक खाद का उपयोग करने से गमले के पौधों की देखभाल करना बहुत आसान हो जाता है। यहां बताया गया है कि आप अपने गमले या ग्रो बैग में लगे पौधों को किस प्रकार से आवश्यक पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं। तो आइए जानते है, गमले वाले पौधों में कौन सी जैविक खाद डालना चाहिए? और इन्हें डालने से क्या होता है।

गमले में डाले मस्टर्ड केक फर्टिलाइजर – Mustard Cake Fertilizer

मस्टर्ड केक (Mustard Cake)

घर के गमलों में डालने के लिए सबसे अच्छी जैविक खाद के रूप में मस्टर्ड केक फर्टिलाइजर का उपयोग किया जा सकता है। सरसों की खली या मस्टर्ड केक जैविक खाद गमले में लगाएं गए पौधों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह एक जैविक खाद है जो सरसों के बीज से तेल निकालकर बचे हुए अवशिष्ट पदार्थो से बनाया जाता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, नाइट्रोजन, प्रोटीन, फॉस्फोरस और सल्फर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो गमले में लगे पौधों की ग्रोथ और फलने-फूलने के लिए बेहद उपयोगी होते है।

(यह भी पढ़िए – पौधों के लिए जैविक खाद के प्रकार और उनके उपयोग)

गोबर की खाद डालने से गमले की मिट्टी होगी बेहतर – Cow Manure

सब्जियों के लिए बेस्ट ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर है गोबर खाद – Cow Manure best fertilizer for vegetables in pots in Hindi

गोबर की खाद गमले में डालने के लिए बेहद उपयोगी होती है, जिसका इस्तेमाल आप पौधे लगाते समय पॉटिंग मिक्स में मिलाकर कर सकते है। या फिर प्रत्येक 15-20 दिन के बाद अपने गमले की मिट्टी में डालकर भी कर सकते हैं। गाय के गोबर की खाद में उपस्थित नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व प्लांट की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होते हैं। यदि आप अपने गमले की मिट्टी में सुधार करना चाहते हैं तो इस जैविक खाद का उपयोग कर सकते हैं। इस खाद को गमले में डालने से गमले की मिट्टी की गुणवत्ता पहले की तुलना में बेहतर हो जाएगी।

गमले की मिट्टी में मिलाएं वर्मीकम्पोस्ट खाद – Vermicompost Fertilizer

Vermicompost Is Organic Material For Soil Improvement In Hindi

घर के गमलों में डालने के लिए सबसे अच्छी जैविक खाद की रूप में आप वर्मीकम्पोस्ट का उपयोग कर सकते हैं। वर्मीकम्पोस्ट एक ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर है जो केंचुओं द्वारा विघटित कार्बनिक पदार्थों से बनाया जाता है और इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह न्यूट्रिएंट्स गमले में लगे पौधे को हरा-भरा बनाएं रखने में मदद करते हैं। इस जैविक खाद को बनाने के लिए किचन वेस्ट, यार्ड ट्रिमिंग, सूखे पत्ते और अन्य अवशेषों का उपयोग किया जाता है। वर्मीकम्पोस्ट को आप अपने गमलों में लगभग 15-20 दिन में एक बार उपयोग कर सकते हैं।

(यह भी पढ़िए – हर्बल प्लांट्स के लिए ये हैं बेस्ट जैविक खाद और उर्वरक)

बोन मील जैविक खाद डालना चाहिए गमले के पौधों में – Bone Meal Fertilizer

What Is Bone Meal?

बोन मील जैविक खाद का उपयोग गमले में लगे पौधों पर किया जा सकता है, जिससे पौधे हमेशा हेल्थी और फलते फूलते रहते है। बता दें कि बोन मील जैविक उर्वरक गमले की मिट्टी को समृद्ध करने और पौधों के स्वस्थ विकास के लिए अच्छा होता है। जानवरों की हड्डियों से तैयार किए गए इस जैविक खाद में फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व पौधों के विकास, जड़ वृद्धि, फूल निर्माण और पौधे की अन्य क्षमताओं को बढ़ाने में सहायक होते हैं। यह उर्वरक विशेष रूप से गमले में लगे फूल वाले पौधों, सब्जियों और बल्बों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।

गमले में ऑर्गेनिक पोटाश डालने से होता है फायदा – Organic Potash Fertilizer

पोटाश फर्टिलाइजर - Potash Fertilizer Uses And Benefits For Plants In Hindi

आर्गेनिक पोटाश फर्टिलाइजर पौधों की तीव्र ग्रोथ के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। इसके उपयोग से पौधों की जड़ प्रणाली मजबूत और प्रोडक्टिविटी में वृद्धि होती है। यदि आप भी सोचते हैं कि ग्रो बैग या गमले वाले पौधों में कौनसी जैविक खाद डालनी चाहिए ? ताकि पौधे तीव्र ग्रोथ करे, तो आप गमलों में जैविक पोटाश डाल सकते हैं।

(यह भी पढ़िए – जैविक खाद क्या है यह कितने प्रकार की होती है)

नीम केक खाद डालकर कीटाणु मुक्त करें गमले में लगे पौधों को – Neem Cake Fertilizer

Neem Cake

गमले में पौधों की ग्रोथ बढ़ाने लिए ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के रूप में आप नीम केक जैविक खाद का इस्तेमाल कर सकते है। नीम केक पाउडर एक होममेड पेस्टीसाइड है, जो गमले में लगे पौधों की रुकी हुई ग्रोथ को दुबारा से बढा सकता है। गमलों के पौधों पर नीम की खली का उपयोग करने से यह कीटाणु और फंगस को हटाने में मदद करता है। इस खाद को बनाने के लिए नीम के पत्ते, बीज, और छाल से तेल निकालने के बाद बचे हुए अवशेषों का उपयोग किया जाता है और यह पूरी तरह से सुरक्षित और ऑर्गेनिक होता है।

गमले की मिट्टी को पोषक तत्व प्रदान करता एप्सम साल्ट फर्टिलाइजर – Epsom Salt Fertilizer

Where To Buy Epsom Salt Fertilizer?

एप्सम साल्ट एक जैविक खाद है, जिसका उपयोग गमले में लगे पौधों पर किया जाता है। जैसा कि आप जानते हैं कि गमले में मिट्टी की मात्रा कम होती है और धीरे-धीरे मैग्नीशियम और सल्फर जैसे पोषक तत्व की कमी होने से पौधा सही ढंग से ग्रोथ नही कर पता है। लेकिन एप्सम साल्ट फर्टिलाइजर का उपयोग करने से यह कमी पूरी की जा सकती है। बता दें कि एक चुटकी एप्सम साल्ट फर्टिलाइजर गमले की मिट्टी में डालने से गमले के पौधों में फूलों की संख्या में वृद्धि हो जाती है।

(यह भी पढ़िए – एप्सम साल्ट फर्टिलाइजर का प्रयोग किन पौधों पर करना चाहिए)

गमले में रॉक फास्फेट फर्टिलाइजर डालना अच्छा होता है – Rock Phosphate Fertilizer

पौधों के लिए रॉक फॉस्फेट फर्टिलाइजर उपयोग करने का तरीका - Use Rock Phosphate Fertilizer In Your Garden In Hindi 

रॉक फॉस्फेट फर्टिलाइजर का उपयोग गमले की मिट्टी में सुधार करने और प्लांट की ग्रोथ को उत्तेजित करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग करने से पौधे में तेजी से नई नई ब्रांचे निकालना शुरू हो जाती है और गमले का पौधा बहुत ही जल्दी हरा-भरा दिखाई देने लगता है। यह खाद गमले की मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है और पौधों की जड़ों को विकसित होने में भी मदद करता है।

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर लिक्विड डालने से पौधों की ग्रोथ होगी बेहतर – Plant Growth Promoter Fertilizer

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर - Plant Growth Promoter Fertilizer To Apply In Summer In Hindi 

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर एक लिक्विड फर्टिलाइजर है, जिसका उपयोग गमलें में लगे पौधों पर स्प्रे करके किया जाता है। यह फर्टिलाइजर पौधा की ग्रोथ में वृद्धि करता है और पत्तों के ऊपर इसका छिडकाव करने से पत्ते घने व हरे-भरे हो जाते हैं। इस लिक्विड फर्टिलाइजर को समुद्री शैवाल में पाए जाने वाले हार्मोन्स, एंजाइम, ह्यूमिक एसिड और अमीनो एसिड से तैयार किया जाता है।

(यह भी पढ़िए – प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर से बढाएं पौधों की ग्रोथ)

गमले के लिए सीवीड फर्टिलाइजर का उपयोग करें – Seaweed Concentrate Fertilizer

Liquid Seaweed Fertilizer

अपने गार्डन के गमले या ग्रो बैग में डालने के लिए आप सीवीड फर्टिलाइजर का उपयोग कर सकते हैं। यह एक लिक्विड पदार्थ है, जिसका उपयोग आप पौधों पर स्प्रे करके या फिर सीधे गमले की मिट्टी में मिलाकर कर सकते हैं। गमले में सीवीड फर्टिलाइजर (समुद्री शैवाल सांद्रित खाद) डालने से पौधे को जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं और इसका स्प्रे करने से ग्रोथ भी तेजी से होने लगती है।

इस लेख में हमने बताया है कि गमले वाले पौधों में कौन सी जैविक खाद डालना चाहिए? आपको हमारा लेख कैसा लगा और लेख से सम्बंधित कोई सुझाव आपके पास है, तो हमारे साथ जरूर साझा करें, धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *