धार्मिक दृष्टि से पवित्र माने जाने वाले 11 पौधे- Religious Plants in India in Hindi

भारतीय संस्कृति में कई पौधों को ख़ास दर्जा दिया गया है। भारत के शास्त्रों में बताया गया है कि प्रकृति में मौजूद कई पेड़-पौधों में देवी-देवताओं का वास होता है, ऐसे पौधों को धामिक पौधे (Religious Plants  in Hindi) कहा जाता है। यही कारण है कि लोग इनकी पूजा भी करते हैं। कहा जाता है कि यह पौधे इंसानों को मानसिक शांति और भौतिक समृद्धि प्रदान करते हैं। ऐसे कई धार्मिक पौधे हैं जिन्हें घर या बगीचे (Religious plants for home) में लगाना भी काफी शुभ बताया गया है। आइये आगे बताते हैं कि भारत में पाए जाने वाले 11 ऐसे पौधों के बारे में, जिन्हें धार्मिक दृष्टि से पवित्र  (Religious Plants in India in Hindi) माना जाता है।

धार्मिक दृष्टि से पवित्र माने जाने वाले पौधे- List Of 11 Religious Plants in India in Hindi

1. पीपल (Peepal)

पीपल - Peepal Tree Gives Oxygen at Night in Hindi

हिन्दू धर्म में पीपल के वृक्ष की पूजा की जाती है। इस पेड़ को पवित्र और शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि पीपल के वृक्ष में 33 कोटि हिन्दू देवी देवताओं का वास होता है। संस्कृत में पीपल का शाब्दिक अर्थ बुद्धि है। यह वृक्ष आकार में भी काफी विशाल होता है। कई हिन्दू पर्व के दौरान पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। इस वृक्ष की आयु भी काफी ज्यादा होती है। कई सारे रोगों का उपचार करने के लिए भी इसकी पत्तियों का उपयोग किया जाता है।

2. तुलसी (basil)

1. तुलसी - Basil Is Best Herb To Grow On Windowsill In Hindi 

तुलसी एक बारहमासी पौधा है, जो हिन्दू धर्म में एक ख़ास स्थान रखता है। प्राचीन समय से इस पौधे को पूजा जा रहा है। हिन्दू धर्म में पूजनीय होने के साथ ही यह पौधा औषधीय जड़ी-बूटी के रूप में भी कार्य करता है। भारत के लगभग हर घर में यह पौधा उगाया जाता है। तुलसी का पौधा आकार में भी काफी छोटा होता है।

(यह भी पढ़ें: जानिए तुलसी के साथ कौन से पौधे लगाने चाहिए और कौन से नहीं)

3. आम (Mango)

mango tree

भारत में आम का वृक्ष आध्यात्मिक और धार्मिक रूप से जुड़ा हुआ है। कई पर्व के दौरान होने वाली पूजा में इस वृक्ष को शामिल किया जाता है। घर के दरवाजे पर इसकी पत्तियों को बांधना शुभ बताया गया है। इस वजह से दीपावली, विवाह व अन्य पर्व के दौरान इसकी पत्तियों को दरवाजे पर बांधा जाता है। किसान इस पेड़ को अपने घर के पास लगाते हैं। क्योंकि यह घर को बुरी नज़र और दुर्भाग्य से बचाता है।

4. नीम (Neem)

नीम का पेड़ - Neem Tree in Hindi

नीम के पेड़ से तो आप सभी परिचित होंगे। यह पेड़ भारत के लगभग सभी हिस्सों में पाया जाता है। हिन्दू धर्म में यह धार्मिक और औषधीय रूप से काफी महत्त्व रखता है। नीम के पेड़ को संस्कृत में मार्गोसा वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म से जुड़े कई सारे ग्रंथों में नीम का उल्लेख एक पवित्र पौधे के रूप में है। प्राचीन काल से लेकर अब तक कई सारी बीमारियों को ठीक करने में इसका उपयोग किया जा रहा है। आज भी कई दवाइयों में इसकी पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है।

5. कमल (Lotus)

कमल का फूल - Lotus Is Best Flower To Grow For Diwali Decoration In Hindi 

हिंदू पौराणिक कथाओं में कमल का जिक्र कई बार हुआ है। अपने काल में देवी-देवता कमल को आभूषण के रूप में उपयोग करते थे। यह भारतीय संस्कृति में काफी शुद्ध और पवित्र है। दीपावली के समय ख़ास तौर पर कमल को पूजा में शामिल किया जाता है। इस पौधे की ख़ास बात यह है कि इसे जमीन पर नहीं बल्कि पानी में उगाया जाता है।

(यह भी पढ़ें: इन पवित्र पौधों को अपने होम गार्डन में लगाकर बढायें सुख और समृद्धि)

6. चंदन (Sandalwood)

सफ़ेद चंदन का पेड़ - White Sandalwood Is Holy Tree For Planting Garden In Hindi 

चंदन के वृक्ष का भी हिंदू धर्म में ख़ास महत्त्व है। यह भी के एक धार्मिक पौधा माना गया है। भारत में इसे काफी पवित्र माना गया है। देश में कई ऐसे मंदिर हैं, जहाँ चंदन की लकड़ियों से बनी मूर्तियाँ मौजूद हैं। वहीँ भारतीय संस्कृति के अनुसार जब किसी व्यक्ति का निधन हो जाता है, तो उसका अंतिम संस्कार चन्दन की लकड़ियों के साथ किया जाता है। वहीँ हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा में चंदन की लकड़ियों से बना पाउडर का भी अधिकतर उपयोग होता है।

7. बेल (Bael)

बेलपत्र का पौधा - Belpatra Is Holy Plant For Planting Gardening In Hindi

बेल वृक्ष को भी  भारतीय संस्कृति में काफी उच्च स्थान दिया गया है। इस पौधे की पत्तियों व फल का उपयोग पूजा-पाठ में किया जाता है। खासतौर पर इस वृक्ष की पत्तियों को शिवजी को अर्पण किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी इच्छाओं को पूरा करने में मदद मिलती है। स्वस्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह पौधा लाभकारी है। इसके फलों से लेकर पत्तियों तक के सेवन से कई रोग समाप्त हो जाते हैं।

(यह भी पढ़ें: टॉप 10 इनडोर ट्री जिन्हें घर में लगाना बेहद आसान हैं)

8. अशोक वृक्ष (ashoka tree)

अशोक का पेड़ - Ashoka Tree Is Good For Planting Home Garden In Hindi

भारतीय शास्त्रों के अनुसार अशोक वृक्ष में भी देवताओं का वास होता है। इस वजह से अधिकतर मंदिरों में अनिवार्य रूप से इस वृक्ष को लगाया जाता है। विवाह व पूजा पाठ में भी इसकी पत्तियों का उपयोग किया जाता है। हिन्दू धर्म में इस पेड़ को काफी पवित्र बताया गया है।

9. केला (banana)

6. Kela (Banana) - Nutritious Clusters in Your Home Garden:

केले के पेड़ भी भारत में पूजनीय माने गए हैं। शास्त्रों के अनुसार, केले के पौधे में पांच देवताओं का वास होता है। पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि इन देवताओं को पंच गणपति के रूप में जाना जाता है। यही कारण है कि केले को पंच गणपति पूर्ण भी कहा जाता है। जब किसी लड़के या लड़की का विवाह संबंध नहीं होता, उस स्थिति में भी केले की पूजा बताई गयी है। कहा जाता है कि गणपति जी का पसंदीदा फल भी केला था।

(यह भी पढ़ें: केले के फूल क्यों गिरते हैं इसे कैसे रोकें  )

10. नारियल (Coconut tree)

नारियल का पेड़ - Coconut Tree In Hindi

नारियल के पेड़ भी हिन्दू धर्म में काफी पवित्र माने गए हैं। इस पेड़ के फल यानी नारियल को सभी देवी देवताओं की पूजाओं में चढ़ाया जाता है, इसलिए इसे श्रीफल भी कहा जाता है। नारियल से तेल भी निकाला जाता है, जिसका इस्तेमाल भोजन को पकाने के साथ ही बालों में लगाने के लिए भी किया जाता है।

11. कदम्ब वृक्ष (kadamba tree)

कदंब वृक्ष भी का भारत में धार्मिक वृक्ष माना गया है। मंदिरों के परिसरों में यह पेड़ आमतौर पर देखा जा सकता है। इस वृक्ष पर लगने वाले फूल काफी आकर्षक होते हैं। कहा जाता है कि बादलों के गरजने से इसके फूल अचानक से खिल उठते हैं। ख़ास सुगंध होने की वजह से इसके फूलों से इत्र को निकाला जाता है।

(यह भी पढ़ें: सूखे पत्तों से जैविक खाद कैसे बनाएं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *