क्या आप जानते हैं इन 10 सबसे महंगे फूलों के बारे में – Most Expensive Flowers For Garden In Hindi

फूल प्रकृति का सबसे अनमोल तोहफा है, जिसकी सुंदरता से किसी का भी दिल जीता जा सकता है। लेकिन कुछ ऐसे फूल भी होते है, जो न केवल खूबसूरत होते है, बल्कि महंगे भी बहुत होते है, लेकिन इनको एक बार अपने घर के गार्डन में लगाने के बाद आप इस महंगे फूल वाले पौधे को हमेशा के लिए अपने बगीचे में आश्रय दे सकते हैं। तो इंतज़ार किस बात का है, आइये जानते है- इन सबसे महंगे फूलों के बारे में, जिन्हें गार्डन में लगाकर आप उसमें कई रंग भर सकते हैं। दुनिया के सबसे महंगे फूल (Most Expensive Flower In Hindi) कौन से हैं, इन एक्सपेंसिव फूलों के नाम तथा गार्डन में लगाने के लिए इन सबसे महंगे फूल के बीज या बल्ब खरीदने की जानकारी के लिए लेख पूरा पढ़ें।

गार्डन के लिए 10 सबसे महंगे फूल – Top 10 Most Expensive Flower In The World In Hindi

होम गार्डन में लगाने के लिये सबसे महंगे फूलों की जानकारी नीचे दी गई है:-

(यह भी जानें: फूल वाले पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग का साइज…)

1. सेफ्रोन क्रोकस – Most Expensive Flower Saffron Crocus In Hindi

1. सेफ्रोन क्रोकस - Most Expensive Flower Saffron Crocus In Hindi

केसर क्रोकस पतले, बैंगनी रंग के खूबसूरत फूलों वाला एक बारहमासी पौधा है। यह न सिर्फ एक खूबसूरत महंगा फूल है, बल्कि भारत के सबसे महंगे मसलों में से एक है। केसर का पौधा आकार में छोटा होता है, लेकिन इसमें फूल तेजी से खिलते हैं। अपने गार्डन में महंगे फूल के पौधे को लगाकर घर पर ताजा केसर उगा सकते हैं। फॉल सीजन में खिलने के लिए गर्मियों में केसर के बल्ब लगाएं।

केसर के बल्ब खरीदने के लिए क्लिक करें:

2. ट्यूलिप – Tulip Flower Is Most Costly In India In Hindi

2. ट्यूलिप - Tulip Flower Is Most Costly In India In Hindi

यदि आप एक फ्लावर गार्डन तैयार करने जा रहे हैं, तो ट्यूलिप सबसे सुंदर महंगे फूलों में से एक है। इसके फूल कप के आकार के होते हैं, जिनमें से प्रत्येक में तीन पंखुड़ियाँ और तीन बाह्यदल होते हैं। ट्यूलिप को उनके अनेकों रंगों के लिए जाना जाता है।

यह फूल वसंत ऋतु में सबसे अधिक खिलते हैं। अगर आप इसे लगाना चाहते हैं, तो पतझड़ अर्थात सितंबर से नवंबर माह में इसके बल्ब लगा सकते हैं।

ट्यूलिप के बल्ब खरीदने के लिए क्लिक करें: 

(यह भी जानें: फ्लावर बल्ब कैसे लगाएं, जाने कंप्लीट ग्रोइंग गाइड…)

3. इक्सिया – Ixia Is Expensive Flower In The World In Hindi

3. इक्सिया - Ixia Is Expensive Flower In The World In Hindi

कीमती फ्लावर इक्सिया, जिसे अफ़्रीकी कॉर्न लिली भी कहा जाता है। यह अपने पतले तनों और मुलायम पेस्टल से लेकर गहरे बैंगनी रंग के स्टार शेप के फूलों के गुच्छों के लिए जाना जाता है। इक्सिया के नाजुक फूल गार्डन में सुंदरता का माहौल जोड़ते हैं। इस फूल के बल्ब को आप फॉल सीजन में लगा सकते हैं तथा फूलों को वसंत से गर्मियों की शुरुआत में खिलता हुआ देख सकते हैं।

इक्सिया के बल्ब खरीदने के लिए क्लिक करें: 

4. रेननकुलस – Most Expensive Flower Ranunculus In Hindi

4. रेननकुलस - Most Expensive Flower Ranunculus In Hindi

यह बल्ब और बीज दोनों से उगाए जाने वाले खूबसूरत फूलों में से एक है। रेननकुलस के फूल की पंखुड़ियां कागज के समान पतली और कई परतों में होती हैं। यह फूल गुलाब जैसे होते हैं, जो गार्डन में एक आकर्षक और शानदार रूप प्रदान करते हैं। रेननकुलस  के फूल कई रंगों में खिलते हैं, जिसके बल्ब लगाने सबसे अच्छा समय सर्दियों के अंत से वसंत ऋतु के बीच का होता है।

रेननकुलस के बल्ब खरीदने के लिए क्लिक करें : 

(यह भी जानें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक…)

5. हायसिंथ – Hyacinth Is Expensive Flower In The World In Hindi

5. हायसिंथ - Hyacinth Is Expensive Flower In The World In Hindi

हायसिंथ अपने स्टार के आकार के फूलों की सुगंधित स्पाइक्स के लिए जाने जाते हैं, जो गार्डन में एक मीठी सुगंध और गहरा रंग जोड़ती है। यह फूल अपनी तीव्र सुगंध के लिए बेशकीमती हैं और गहरे नीले से लेकर गुलाबी रंग तक कई रंगों में आते हैं।

गार्डन में हायसिंथ के बल्ब लगाने का सबसे अच्छा समय पतझड़ अर्थात फॉल सीजन का होता है। इस समय आप इन्हें लगाकर स्प्रिंग में खिलता हुआ देख सकते हैं।

हायसिंथ के बल्ब खरीदने के लिए क्लिक करें :

6. ऑक्सालिस – Oxalis Flower Is Most Costly In India in Hindi

6. ऑक्सालिस - Oxalis Flower Is Most Costly In India in Hindi

ऑक्सालिस, जिसे वुड सॉरेल या शेमरॉक भी कहा जाता है, यह अपने तिपतिया घास जैसी पत्तियों और छोटे, कीप के आकार के फूलों से आकर्षित करता है। यह कीमती फूल गार्डन में आकर्षण का स्पर्श लाते हैं।

गमले में महंगे फूल वाले पौधे ऑक्सालिस के बल्ब आप 9 से 12 इंच गहराई वाले ग्रो बैग में लगा सकते हैं इन्हें लगाने का आदर्श समय फॉल या स्प्रिंग सीजन होता है।

ऑक्सालिस के बल्ब खरीदने के लिए क्लिक करें:

7. लिली – Lily Is Expensive Flower In The World In Hindi

7. लिली - Lily Is Expensive Flower In The World In Hindi

लिली अपनी अलग-अलग किस्मों और विभिन्न रंगों के खूबसूरत फूलों के लिए जानी जाती है। इनमें से सबसे सुंदर लिली में एशियाई, ओरिएंटल और ट्रम्पेट लिली सहित विभिन्न प्रकार के तुरही के आकार के फूल होते हैं, जो अपने शानदार स्वरूप के लिए बेशकीमती होते हैं।

यह फूल वाला पौधा आंशिक धूप में अच्छी ग्रोथ करता है जिसे आप अपने घर के अन्दर 6 से 8 इंच गहराई वाले पॉट में लगा सकते हैं। यह फूल गर्मियों की शुरूआत में खिलते हैं

लिली के बल्ब खरीदने के लिए क्लिक करें:

(यह भी जानें: गार्डन में बल्ब लगाने के लिए जरूरी होते हैं यह टूल्स…)

8. ऑर्किड – Most Expensive Flower Orchid In Hindi 

8. ऑर्किड - Most Expensive Flower Orchid In Hindi 

ऑर्किड सबसे महंगे फूलों में से एक है, जिसे आप अपने घर के अंदर पानी में भी ग्रो कर सकते हैं। ऑर्किड अपने अद्वितीय आकार और जीवंत रंगों की वजह से बेशकीमती फूल हैं। बिना मिट्टी में उगने वाले इस पौधे को आप अपने घर पर टेबल टॉप प्लांटर के रूप में लगा सकते हैं।

9. हाइड्रेंजिया – Hydrangea Is Expensive Flower In India In Hindi 

9. हाइड्रेंजिया - Hydrangea Is Expensive Flower In India In Hindi 

हाइड्रेंजिया के फूल अपनी रंग बदलने वाली क्वालिटी के काफी फेमस और महंगे फूलों में से एक है। इस पौधे के फूल गुच्छों के रूप में खिलते हैं, जो देखने में काफी सुंदर और आकर्षक होते हैं। दुनिया भर के सबसे महंगे फूलों की लिस्ट में हाइड्रेंजिया आठवें स्थान पर है। वे अपनी अनूठी और कलर बदलने वाली क्वालिटी के कारण ज्यादा लोकप्रिय है। हाइड्रेंजिया के फूल को कई अवसरों, खासकर शादियों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

10. जूलियट रोज़ – Juliet Rose Flower Is Most Costly In India In Hindi 

10. जूलियट रोज़ - Juliet Rose Flower Is Most Costly In India In Hindi 

गुलाब ऐसे फूल होते हैं, जो हर व्यक्ति की पसंद होते हैं। आमतौर पर यह फूल विभिन्न रंगों में आते हैं, लेकिन अगर जूलियट रोज़ की बात करें, तो इसकी गिनती दुनिया के सबसे महंगे फूलों में की जाती है। इस गुलाब की पंखुड़ियां सॉफ्ट पीच कलर की होती हैं और पूरी तरह से खिलने पर ये बेहद सुंदर दिखती हैं। जूलियट रोज़ को अक्सर शादी-ब्याह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर साज-सज्जा के लिए किया जाता है।

(यह भी जानें: फूलों के बीज कहाँ से खरीदें…)

इस लेख में आपने जाना दुनिया के सबसे महंगे फूल कौन से हैं, इन एक्सपेंसिव फूलों के नाम तथा इन्हें उगाने की जानकारी के बारे में। आशा करते हैं लेख से माध्यम से आपको महंगे फूलों की जानकारी में मदद मिली होगी। इस लेख के संबंध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *