बालकनी में लगाने के लिए 10 कम रखरखाव वाले पौधे – Low Maintenance Balcony Plant in Hindi

बालकनी को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए हरे-भरे पौधों की जरुरत होती है। इसके साथ ही आपको इनका रख रखाव (Maintenance) भी करना होता है। इस वजह से कई लोग बालकनी में पौधों को नहीं लगाते, क्योंकि पौधों की देखरेख के लिए आपको काफी समय देना होता है। यदि आप चाहते हैं कि बिना झंझट के अपनी बालकनी की हरियाली के बीच बैठकर चाय व कॉफ़ी का आनंद ले सके। इसके लिए हमने ऐसे पौधों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें बेहद ही कम देखरेख के साथ आप अपनी बालकनी को आकर्षक बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं बालकनी में लगाने के लिए 10 कम रखरखाव वाले पौधों (Low Maintenance Balcony Plant in Hindi) के बारे में।

बालकनी में लगाने के लिए 10 कम रखरखाव वाले पौधों के नाम – Low Maintenance Balcony Plant in Hindi

1. स्पाइडर प्लांट (Spider plant)

स्पाइडर प्लांट - Spider Plant Is Quick Growing Indoor Plant In Hindi 

क्लोरोफाइटम कोमोसम, जिसे स्पाइडर प्लांट भी कहा जाता है। इसकी पत्तियां लम्बी होती हैं, जो बड़ी होने के बाद मकड़ी सामान ही दिखाई देती है। यह पौधा बिना किसी खास रख रखाव के बाद भी भी अच्छी तरह से पनप जाता है। यह पौधा आपको अपनी बालकनी में जरूर रखना चाहिए। इसकी पत्तियों का रंग हरा होता है, जो आकार में कम चौड़ी होती है। स्पाइडर प्लांट में सफ़ेद रंग के फूल भी आते हैं, जो आपकी बालकनी को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं।

(और पढ़ें: पूरे साल हर मौसम में खिलने वाले बारहमासी फूल वाले पौधे…)

2. एलोवेरा (Aloe Vera)

किचन गार्डन में लगाएं एलोवेरा डेजर्ट प्लांट - Aloe Vera Plants for Desert Gardens in Hindi

यदि अपनी बालकनी में एलोवेरा को स्थान नहीं दिया है, तो हम आपको सलाह देते हैं कि इसे आप जरूर रखें। यह आपके घर को सुंदर तो बनाता ही है, साथ ही कई सरे मानवीय विकारों के लिए भी उपयोगी है। इसके अनगिनत गुणों की वजह से एलोवेरा औषधीय पौधों की गिनती में आता है। इस पौधे को ज्यादा रख रखाव करने की भी जरुरत नहीं पड़ती। ज्यादा पानी देना भी जरूरी नहीं होता। सिर्फ उस समय इसमें पानी दें, जब इसकी मिट्टी पूरी तरह से सूख जावे।

3. पोथोस/डेविल्स आइवी/मनी प्लांट (Pothos)

बेस्ट रेगिस्तानी हाउसप्लांट है पोथोस - Pothos houseplants for the desert in Hindi

भारत के अधिकतर हिस्सों में इसे मनी प्लांट के नाम से जाना जाता है। भारतीय संस्कृति के अनुसार कहा गया है कि जिस घर में यह पौधा होता है, वहां कभी भी वित्तीय संकट नहीं आता। इस पौधे का तना कमजोर होता है, जिस कारण इसे किसी चीज की मदद से सहारा देने की जरुरत होती है। यह पौधा काफी आकर्षक होता है, जिसकी पत्तियों का आकार कुछ-कुछ पान के पत्तों की तरह दिखता है। इस पौधे को सीधी धूप से दूर रखना चाहिए, क्यूकि ज्यादा तापमान से पत्तियां जल्दी ही सूख जाती हैं। मनी प्लांट को सप्ताह में मात्र एक-दो बार पानी देने की जरुरत होती है।

(यह भी पढ़िए – पोथोस का पौधा गमलें में कैसे लगाए)

4. तुलसी (Basil)

1. तुलसी - Basil Is Best Herb To Grow On Windowsill In Hindi 

आप सजावट के लिए तुलसी के पौधे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो हर घर में ही तुलसी का पौधा मिल जाता है। इसे लगाना भी काफी आसान होता है। यह एक औषधीय पौधा है, जिसके सेवन से कई सारी शारीरिक समस्या दूर हो जाती है। कम धूप में भी यह पौधा आसानी से उग जाता है, साथ ही इसे ज्यादा पानी देने की भी आवश्यकता नहीं होती है। भारत के अधिकतर हिस्सों में इस पौधे की पूजा भी की जाती है। तुलसी, बालकनी में रखने के लिए सबसे बेहतर पौधों में से एक हो सकता है।

5. जेड पौधा (Jade Plant)

कीटों को नियंत्रित करें - Pest Control In Jade Plant In Hindi 

किसी भी परिस्थिति में यह पौधा पनपने की क्षमता रखता है। किसी भी प्रकार की जटिल मिट्टी व बिना पानी के भी जेड पौधा जीवित रहता है। तेजी सूरज की रौशनी से भी इसकी पत्तियां नहीं जलती हैं। इस पौधे को उपहार के रूप में भी दिया जाता है, जिस वजह से इसे ‘मैत्री वृक्ष’ भी कहा जाता है। यह पौधा हवा को शुद्ध करने का भी कार्य करता है। इसका तना मोटा और मजबूत, पत्तियां चिकनी व आकार में गोल होती हैं। इसकी पत्तियों का रंग गहरा हरा होता है। जब इस पौधे को सूर्य के उजाले में रखा जाता है, तो इसकी पत्तियों में लाला रंग विकसित होने लगता है। इसमें हल्के गुलाबी रंग के फूल उगते हैं, जो बालकनी को और भी सुंदर बनाते हैं।

6. कैक्टस (Cactus)

_Cactus

कैक्टस प्लांट एक ऐसा पौधा है जो आपकी बालकनी को और भी ज्यादा आकर्षक बना देगा। यह तो हम सभी जानते हैं कि यह पौधा रेगिस्तान जैसे क्षेत्र में भी जीवित रह सकता है। यह एक लो मेंटेनेंस प्लांट है जिसे आप बिना किसी खास रखरखाव के अपनी बालकनी उगा सकते हैं। यह अलग-अलग किस्में में मिलता है जिसमे से सभी के तने मोटे होते हैं। कैक्टस पर आपको कांटे भी देखने को मिलेंगे, जिससे यह पौधा और भी आकर्षक हो जाता है। हफ्ते और महीने में एक बार पानी देने से भी यह अच्छी तरह से फलता फूलता रहता है।

7. रेगिस्तानी गुलाब (Desert Rose)

अडेनियम में फूल खिलने का समय – Adenium (Desert Rose) Flowering Season In Hindi

एडेनियम ओबेसम या इसे रेगिस्तानी गुलाब भी कहा जाता है। यदि आप अपनी बालकनी में फूलों वाला पौधा रखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। यह पौधा आकार में काफी छोटा है। एक साथ इसमें आपको कई सारे फूल खिलते हुए देखने को मिलते हैं। इन गुलाबी फूलों को देखकर आपका मन भी इसकी सुंदरता पर मोहित हो जायेगा। इस पौधे के बढ़ने की रफ़्तार काफी कम होती है, प्रतिवर्ष यह मात्र 12 इंच ही बढ़ पाता है।

(और पढ़ें: आउटडोर प्लांट्स को कीड़ों से बचाने के लिए टिप्स…)

8. पैन्सी (Pansy)

3) Pansy Is Classic Flowers That Don't Need Sunlight 

यदि आप बालकनी में फूल वाले पौधे को रखना चाहते हैं, तो आँख मूँद कर स्रीवत (पैन्सी) को उगायें। यह एक लो मेंटेनेंस प्लांट है जो कि बिना धुप व कम पानी के भी यह पौधा जीवित रहने में सक्षम है। इसकी अलग-अलग किस्म उपलब्ध हैं, जिनमें आपको लाल, बैंगनी, गहरे बैंगनी, सफ़ेद, पीले रंग के फूल देखने को मिल जायेंगे। इसकी खुशबू और फूल आपके दिल सुकून देते हैं और बालकनी को रंगों से भर देंगे।

9. बोस्टन फ़र्न (Boston Fern)

9) Boston Fern: Best House Plants In India

बोस्टन फ़र्न दिखने में काफी खूबसूरत होता है। इसे भी ज्यादा देखरेख की जरुरत नहीं होती। बिना पानी के भी यह पौधा लम्बे समय तक टिक सकता है। ऐसे में आप यदि 7-8 दिन के लिए घर से बाहर भी चले जाते हैं, तो आपको यह पौधा हरा भरा ही मिलेगा। आप कटोरे के आकार वाले हैंगिंग पोर्ट में यदि इस पौधे को लगते हैं, तो यह आपकी बालकनी में चार चाँद लगा देगा। हालाँकि इसमें फूल नहीं आते हैं। आप इसे जड़ या फिर शाखा की मदद से उगा सकते हैं।

10. रबर प्लांट (Rubber Plant)

रबर प्लांट में कई सारी किस्में देखने को मिलती हैं। सभी किस्मों की ख़ास बात यह है कि यह किसी भी परिस्थिति में पनप जाता है। कम रख रखाव के साथ आप इस पौधे से अपनी बालकनी की सजावट कर सकते हैं। इस पौधे की पत्तियों का रंग गहरा हरा होता है। यह आपके आसपास की हवा को शुद्ध कर प्रदुषण को रोकता है। इसे सीधी धुप से दूर रखना चाहिए।

(और पढ़ें: छाया में खिलने वाले फूलों की जानकारी…)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *