कैसे करें सलाद साग के पत्तों (लेट्यूस) की कटाई – How To Harvest Lettuce And Other Salad Greens In Hindi

सलाद पत्ता जैसे- लेट्यूस, अरुगुला, केल, स्विस चार्ड आदि के पौधे तो आपने अपने घर पर लगाए होंगे। अक्सर हम इन पौधों की एक बार हार्वेस्टिंग करने के बाद, इन्हें बाकि पौधों की तरह उखाड़कर अलग कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, यह पौधे ऐसे होते हैं, जिनकी यदि आप अच्छी तरह से देखभाल और सही तरीके से कटाई (हार्वेस्टिंग) करते हैं, तो एक ही पौधे से 3 से 6 बार भी पत्तियां तोड़ने मिल जाती हैं। आज इस लेख में हम आपको लेट्यूस और सलाद साग की कटाई (हार्वेस्टिंग) के तरीके के बारे में बतायेंगे। सलाद साग/ सलाद के पत्ते को कितनी बार हार्वेस्ट कर सकते हैं, और बार-बार लेट्यूस और सलाद साग के पत्तों की कटाई कैसे और कब करें, जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

आप कितनी बार सलाद पत्ते की कटाई कर सकते हैं – How Often Can You Harvest Salad Greens In Hindi

आप कितनी बार सलाद पत्ते की कटाई कर सकते हैं - How Often Can You Harvest Salad Greens In Hindi

यदि आपने अपने घर पर सलाद साग (salad greens) के पौधे लगाए हैं, तो उन पौधों की 3 से 6 बार कटाई की जा सकती है, बशर्ते पौधा बोल्ट न हो पाए। आप लेट्यूस की कटाई निम्न समय पर कर सकते हैं:-

  • बेबी लीफ – बीज लगाने के 10 से 15 दिन बाद या फिर जब पौधे की छोटी-छोटी कोमल पत्तियां 3-4 इंच की होती हैं, तब आप इन पत्तियों को काटकर खाने में उपयोग कर सकते हैं।
  • परिपक्व पत्तियां – आमतौर पर सलाद साग के पौधों को पूरी तरह परिपक्व होने में 25-40 दिन का समय लगता है, अतः बेबी लीफ्स के बाद पौधे की परिपक्व पत्तियों की कटाई कर सकते हैं।
  • कटाई के बाद – यदि आप एक बार में ही पूरी तरह से पत्तियों की कटाई कर लेते हैं तो 3 से 4 सप्ताह बाद पौधे में फिर से नई पत्तियां उग आती हैं, अतः पत्तियों की 4-6 इंच साइज होने पर उनकी दोबारा कटाई कर सकते हैं।

सलाद पत्ता (लेट्यूस) की कटाई कैसे करें – Tips For Harvesting Salad Leaves Lettuce In Hindi 

सलाद पत्ता (लेट्यूस) की कटाई कैसे करें - Tips For Harvesting Salad Leaves Lettuce In Hindi 

अपने सलाद पत्ते की कटाई आप निम्न तरह से कर सकते हैं:-

  • सलाद पत्ता (Lettuce) की बेबी लीफ्स की हार्वेस्टिंग करने के लिए आप चाकू या कैंची की मदद से सिर्फ पत्तियों को काट लें तथा पौधे को लगा रहने दें।
  • जब पत्तियां परिपक्व हो जाएँ, तब जमीन से लगभग 1 से 2 इंच ऊपर से बाहरी पत्तियों की कटाई कर लें तथा तने को लगा रहने दें।
  • ध्यान रहे, आपको एक बार में सलाद के पौधों के सिर्फ एक तिहाई हिस्से की कटाई करना है।
  • आप पौधे की पत्तियों की 6 से 8 बार हार्वेस्टिंग कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे पौधा बोल्ट न हो पाए, इससे पत्तियों का स्वाद खराब हो सकता है।
  • पूरे पौधे की हार्वेस्टिंग के लिए पौधे को जमीन की सतह से पूरी तरह काट लें।

(और पढ़ें: गार्डन में हार्वेस्टिंग को बनाएं आसान, करें इन टूल्स का उपयोग…)

सलाद पत्ते को अधिक बार हार्वेस्ट करने के लिए क्या करें – What To Do To Harvest Lettuce More Often In Hindi

सलाद पत्ते को अधिक बार हार्वेस्ट करने के लिए क्या करें - What To Do To Harvest Lettuce More Often In Hindi 

  • अपने सलाद पत्ते के पूरे पौधे की बजाय आवश्यकतानुसार सिर्फ कुछ पत्तियों की कटाई करना चाहिए, बाकि पत्तियों को बढ़ने के लिए छोड़ देना चाहिए।
  • पौधे को नियमित रूप से पानी दें, समान रूप से पानी देने पर पत्तियां अच्छी वृद्धि करती हैं।
  • सलाद पत्तों को तेजी से बढ़ने के लिए नाइट्रोजन रिच तरल उर्वरक जैसे- NPK फर्टिलाइजर, प्लांट ग्रोथ प्रमोटर, सीवीड फर्टिलाइजर आदि दें।
  • पौधे को पर्याप्त सूर्य का प्रकाश अर्थात प्रतिदिन 4 से 6 घंटे की धूप प्रदान करें।
  • यह पौधे ठंडे मौसम में अच्छी ग्रोथ करते हैं, अतः विंटर सीजन से स्प्रिंग सीजन के बीच इन्हें लगाना काफी अच्छा होता है। यदि आप गर्मियों में इन्हें ग्रो कर रहे हैं तो छाया वाले स्थान पर लगाएं।
  • अपने सलाद के पौधे को कीटों से बचाने के लिए आप उन्हें प्लास्टिक बैग से कवर कर सकते हैं।

(और पढ़ें: इस तरह से पा सकते हैं, अपने वेजिटेबल गार्डन से ढेरों सब्जियां…)

एक से अधिक बार हार्वेस्ट की जाने वाली सलाद साग – Salad That Can Be Harvested More Than Once In Hindi 

अधिक बार या बार-बार हार्वेस्ट किये जाने वाले सलाद साग के पौधे निम्न हैं:-

  • अरुगुला (Arugula)
  • स्विस चार्ड (Swiss Chard)
  • केल (Kale)
  • बटरहेड लेट्यूस (Butterhead Lettuce)
  • कोरल लेट्यूस (Coral Lettuce)
  • क्रेस (Cress)
  • एंडिव (Endive)
  • एस्केरोल (Escarole)
  • आइसबर्ग लेट्यूस (Iceberg Lettuce)
  • लूज लीफ लेट्यूस (Loose Leaf Lettuce)
  • मेस्कलुन (Mesclun)
  • ओक लीफ लेट्यूस (Oakleaf Lettuce)
  • रेडिकियो (Radicchio)
  • रोमेन लेट्यूस (Romaine Lettuce)
  • स्टेम लेट्यूस (Stem Lettuce)
  • बेबी बीट ग्रीन्स (Baby Beet Greens)
  • मिजुना (Mizuna)
  • सॉरेल (Sorrel)
  • तत्सोई (Tatsoi)

(और पढ़ें: सभी प्रकार के पौधे लगाने के लिए आइडियल ग्रो बैग…)

इस लेख में आपने जाना, एक से अधिक बार हार्वेस्ट किए जाने वाले सलाद साग/ सलाद के पत्ते कौन-कौन से हैं, बार-बार लेट्यूस और सलाद साग के पत्तों की कटाई कैसे और कब करें। उम्मीद है यह लेख आपको अच्छा लगा होगा। लेख के संबंध में आपके सुझाव हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *