गमले में मोरिंगा उगाने के लिए 7 सरल उपाय – 7 Simple Tips for Growing Moringa in Containers in Hindi

मोरिंगा को सहजन के नाम से भी जाना जाता है, इसका उपयोग आमतौर पर खाना बनाने में किया जाता है। मोरिंगा पेड़ के प्रत्येक हिस्से में प्रोटीन, विटामिन और खानिज पाए जाते हैं जिसके कारण इसे पोषण का पावरहाउस है। स्वस्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए (फली, पत्ते, बीज, फूल) लगभग हर हिस्से का सेवन किया जा सकता है। आप बेहद आसानी से अपने घर पर बीज के माध्यम से मोरिंगा अर्थात सहजन का पेड़ उगा सकते हैं इस आर्टिकल में आप मोरिंगा उगाने की 7 जरूरी टिप्स के बारे में जानेगें साथ ही आप यह भी जानेगें कि मोरिंगा के लिए मिट्टी कैसी होनी चाहिए, मोरिंगा लगाने का सही मौसम क्या है तथा, मोरिंगा को बीज या स्टेम कटिंग से कैसे लगाएं।

गमले में सहजन का पौधा उगाने के लिए टिप्स – Some Important Tips For Growing Moringa in Hindi

मोरिंगा अर्थात सहजन बहुत उपयोगी व अनगिनत लाभ वाला पौधा है और अपने गार्डन में उगाने के लिए सहजन का चयन करना बेहतरीन फैसला है। घर पर मोरिंगा का पौधा लगाने से पहले आपको कुछ बिन्दुओं को ध्यान में रखना होगा जैसे:

  1. मोरिंगा के पौधे उगाने के लिए उचित स्थान और धूप – Location and Sunlight To Grow Moringa Plant in Hindi

सहजन का पौधा सीधी धूप में रखें, क्योंकि यह गर्म परिस्थितियों को पसंद करता है। इसलिए मोरिंगा पौधे के कंटेनर को घर में ऐसी जगह रखें जहाँ पौधे को 5-7 घंटे सीढ़ी धूप मिले।

ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि मोरिंगा के पेड़ की लकड़ी नरम और कमजोर होती है जिनके हवाओं के झोकों से टूटने या गिरने की संभावना होती है। चूँकि सहजन का पेड़ कम समय में ही लंबा हो जाता है अतः इसे हवा की स्थिति में टूटने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर लगाया जाना चाहिए।

  1. मोरिंगा का पौधा लगाने के लिए मिट्टी  Soil for planting Moringa plant in Hindi

मोरिंगा का पौधा लगाने के लिए मिट्टी - Soil for planting Moringa plant in Hindi

मोरिंगा एक कम रखरखाव वाला पौधा है जो किसी भी प्रकार की मिट्टी में जीवित रह सकता है। यदि आप अपने घर पर गमले या ग्रो बैग में सहजन का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसके लिए 75% गार्डन की मिट्टी, 15% रेत और 10% जैविक खाद का मिश्रण एक आदर्श मिट्टी होगी। यह मिश्रण मिट्टी को हवादार रखने में और पौधे की उचित वृद्धि में सहायता करता है।

(और पढ़ें: गमले की मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाएं…)

  1. सहजन का पौधा लगाने के लिए सही मौसम – Right season to plant Moringa Drumstick plant in Hindi

सहजन का पौधा लगाने के लिए सही मौसम - Right season to plant Moringa Drumstick plant in Hindi

मोरिंगा का पौधा पूर्ण सूर्य और गर्म परिस्थितियों में अच्छा ग्रो करता है। यह अत्यधिक ठंड की स्थिति को सहन नहीं कर सकता है इसलिए इसे उस मौसम में उगाना चाहिए जब मौसम गर्म हो। पौधे की अच्छी वृद्धि के लिए आदर्श तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस है।

  1. मोरिंगा का पौधा लगाने के लिए गमले का साइज़ – Container Size for Moringa Planting in Hindi

मोरिंगा का पौधा लगाने के लिए गमले का साइज़ - Container Size for Moringa Planting in Hindi

सहजन या मोरिंगा के पौधे को आप ग्रो बैग या गमले में आसानी से लगा सकते हैं, इसके लिए गमले का साइज़ निम्न होना चाहिए: –

मोरिंगा को टेराकोटा पॉट (terracotta pot) में भी लगा सकते हैं। यह पॉट न केवल अधिक गर्म मौसम की स्थिति में मिट्टी के मिश्रण को ठंडा रखता है, बल्कि मिट्टी से कुछ अतिरिक्त पानी को भी सोख लेता है।

(और पढ़ें: ग्रो बैग में पौधे कैसे उगाएं, जानें गार्डन में ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

  1. गमले में मोरिंगा को बीज से उगाने की टिप्स – Grow moringa plant from seeds in Hindi

मोरिंगा ओलीफेरा (Moringa oleifera) को बीजों से उगाना बहुत आसान है, आप भी अपने घर के गमले में इसे लगा सकते है। मोरिंगा के बीज ऑनलाइन खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें। बीज से मोरिंगा उगाने की विधि इस प्रकार है:

  • सहजन के बीजों को पानी में डुबोकर 4 से 5 घंटे के लिए रखें।
  • इसके बाद नम टिश्यू पेपर या हल्के गीले कपड़े में बीज को लपेटकर जिप-लॉक पाउच में 2 से 3 दिन के लिए रख लें, जब तक बीज अंकुरित न हो जाए।
  • बीज अंकुरित होने के बाद इसे गमले की मिट्टी में लगभग 2 इंच की गहराई पर लगा दें।
  • मिट्टी को नम रखें, लेकिन ध्यान रखें मिट्टी अधिक गीली न रहे तथा गमले में पानी भी न भरा रहे।
  • 6 से 8 हफ्ते तक (जब तक की पौधा लगभग 1 फुट लम्बा नहीं हो जाता) गमले को छाया वाली जगह में रखें।

(और पढ़ें: गर्मियों में सब्जियों के बीज कैसे उगाएं….)

  1. मोरिंगा का पौधा कटिंग से कैसे लगाएं? – How to plant Moringa plant from cuttings in Hindi

यदि आप मोरिंगा का पौधा कटिंग मेथड से घर पर लगाना चाहते है तो इसकी प्रक्रिया भी सरल है। आइयें जानते हैं कटिंग से सहजन उगाने का सही तरीका क्या है:–

  • सबसे पहले मोरिंगा के पेड़ से कम से कम 6 फीट की कटिंग लें।
  • कटिंग को 1 मीटर गहरी मिट्टी में लगाएं, तथा मिट्टी में नमी बनाए रखें।
  • 2 से 3 सप्ताह में कटिंग से नए पत्ते अंकुरित हो जाएंगे और गमले में नया पौधा जड़े जमा लेगा।
  1. मोरिंगा प्लांट केयर टिप्स – Moringa Plant Care Tips in Hindi

मोरिंगा प्लांट केयर टिप्स - Moringa Plant Care Tips in Hindi

सहजन का पौधा मोरिंगा, ड्रमस्टिक, चमत्कारी और लाइफ ऑफ़ ट्री के नाम से भी प्रसिद्ध है यदि आपके घर में मोरिंगा का पौधा है या हाल ही में गमले या ग्रो बैग में लगाया है तो आप उसकी देखभाल कैसे कर सकते है आइयें जानते है:

  • Winter Care (Overwintering) – मोरिंगा के पौधे की ग्रोथ सर्दियों में निष्क्रिय हो जाती है इसलिए ठंड के मौसम में 15 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे के तापमान में मोरिंगा के पौधों को ढक दें या सुरक्षित जगह पर जैस- घर के अन्दर स्थानांतरित कर दें। आप पौधों के चारों ओर गर्मी बनाएं रखने के लिए हीट लैंप का इस्तेमाल कर सकते है।
  • Fertilizer Application – मोरिंगा के पौधे के विकास के लिए कभी-कभी जैविक खाद और कम्पोस्ट या किचन वेस्ट से बनी खाद का इस्तेमाल करें।
  • Pruning – पौधों को झाड़ीदार बनने से रोकने के लिए और सुन्दर दिखने के लिए नियमित रूप से प्रूनिंग करें। सहजन के पौधे की छटाई का सही समय वसंत ऋतु (फरवरी-मार्च) का होता है। कटी हुई शाखाओं को फेंकने के बजाए इसके पत्तों को धूप में सुखा कर पाउडर बना ले।
  • Pests and Insects – सहजन का पेड़ फूलने के दौरान कैटरपिलर का खतरा अधिक होता है। पौधों को कीड़ों और कीटों से मुक्त रखने के लिए आप समय-समय पर पौधों की पत्त्तियों पर नीम ऑइल के घोल का छिड़काव करें। घोंघे से पौधों को छुटकारा दिलाने के लिए आप कुछ टूटे हुए अंडे के छिलके मिट्टी में डाल दें।

(और पढ़ें: घर पर सहजन (मोरिंगा) उगाने की सम्पूर्ण जानकारी…)

सहजन के फायदे –  Benefits of Moringa in Hindi

मोरिंगा में एंटीओक्सिडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते है इसके हर हिस्से का अलग-अलग लाभ है जैसे –

  • सहजन के पत्तों के रस का उपयोग बच्चों के पेट में होने वाले कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए और कान के दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है।
  • आँखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए मोरिंगा की फली, इसकी पत्ती और फूल का इस्तेमाल अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।
  • सहजन की सब्जी और सूप के सेवन से पथरी की समस्या दूर हो जाती है।
  • मोरिंगा ब्लडप्रेशर को सामान्य करता है और इसका काढ़ा दांतों में होने वाले कीड़ों का विनाश करता है।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में आपने जाना कि घर पर मोरिंगा का पौधा लगाने के लिए कौन-कौन से 7 सरल उपाय है। ऊपर दी गई टिप्स आपके लिए बेहद फायदेमंद होगी। इसी तरह की अन्य गार्डनिंग संबंधी जानकारी पढने के लिए organicbazar.net पर विजिट करें।

  1. My moringa are plant 5 years old but no flower& hence no sticks. They are in 6 hrs sunlight, This year I have given vary few water,
    carried out full purning, given lime,mustard cake powder, cow dung fertilzer with water january 22 once.Suhana is not given. Plant is full of green leaves and vary healthy.
    pl guide what do further?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *