सब्जियों के लिए बेस्ट जैविक खाद और उर्वरक!

Green Handbag

By: Om Thakur

www.organicbazar.net

LAB

अगर आप भी अपने होम गार्डन में लगी हुई सब्जियों व पौधों की बेहतर ग्रोथ व अच्छी पैदावार चाहते हैं तो आपको सब्जियों के लिए सबसे अच्छे जैविक खाद (ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर) का उपयोग करना चाहिए। ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर (जैविक खाद) क्या हैं और सब्जियों के लिए सबसे अच्छी जैविक खाद कौन सी होती है, के बारे में जानने के लिए इस स्टोरी को आंगे स्क्रॉल करें !

ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर (जैविक खाद) क्या है?

जैविक उर्वरक प्राकृतिक उत्पाद होते हैं, जिनका उपयोग पेड़-पौधों को पोषक तत्व प्रदान करने के लिए किया जाता है और समग्र मिट्टी के स्वास्थ्य में योगदान देते हैं। जबकि जीव-जंतुओं व प्राकृतिक अवशिष्टों से तैयार खाद को जैविक खाद कहते हैं। यह प्राकृतिक रूप से तैयार की जाने के कारण बेहद सुरक्षित व उपयोगी मानी जाती है।

सब्जियों के लिए सबसे अच्छी जैविक खाद कैसे चुनें?

सब्जियों के लिए जैविक खाद चुनने के लिए आपको सबसे पहले लगाये हुए पौधों की किस्म, पौधे के लिए खाद की जरूरत, मिट्टी की गुणवत्ता इत्यादि के बारे में पता करना होगा। जिससे मिट्टी की गुणवत्ता व पौधे की पोषक तत्वों की जरूरत का पता लगाने के बाद आप NPK अनुपात के अनुसार जैविक खाद खरीद सकते हैं।

एनपीके अनुपात क्या है?

उर्वरक में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम के अनुपात को NPK से प्रदर्शित किया जाता है।  नाइट्रोजन (N) – नाइट्रोजन पौधे के शुरूआती विकास व पौधे की पत्तियों के लिए आवश्यकता होता है। फास्फोरस (P) – फास्फोरस मजबूत और स्वस्थ जड़ वृद्धि और पौधे के फूलने, फलने के लिए महत्वपूर्ण होता है। पोटेशियम (K) – पोटेशियम पौधे के सभी महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करने, पौधे को स्वस्थ रखने और तापमान सहन करने में मदद करता है।

Circled Dot
Circled Dot
Circled Dot

सब्जियों की अच्छी वृद्धि के लिए बेस्ट जैविक खाद!

जैविक खाद का प्रयोग सुरक्षित व फायदेमंद होता है। आप अपने होम गार्डन में सब्जियों व पौधों की आवश्यकतानुसार उनमें जैविक उर्वरक और खाद का प्रयोग उनके NPK अनुपात के अनुसार कर सकते हैं। सब्जियों के गार्डन में उपयोग किये जाने वाले जैविक उर्वरक अगली स्लाइड में विज़िबल होगा -

ब्लड मील – Blood Meal

ब्लड मील एक नाइट्रोजन युक्त जैविक खाद है। इसमें नाइट्रोजन की मात्रा बहुत अधिक होती है। ब्लड मील में लगभग 13.25% नाइट्रोजन, 1.0% फॉस्फोरस और 0.6% पोटेशियम होता है। इसका उपयोग मिट्टी के PH मान को संतुलित करने के लिए किया जाता है। ब्लड मील का इस्तेमाल मिट्टी की अम्लीयता को बढ़ाता है

कृमि कास्टिंग (Worm Castings)

कृमि कास्टिंग को वर्मीकम्पोस्ट खाद भी कहा जाता है। वर्मीकंपोस्ट में नाइट्रोजन 2 से 3%, पोटेशियम 1 से 2% और फास्फोरस 1 से 2% होता है। इसके अतिरिक्त जिंक, कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सल्फर, कोबाल्ट बोरॉन की संतुलित मात्रा पाई जाती है। इसका उपयोग पौधों को मिट्टी द्वारा आवश्यक न्यूट्रीशन (पोषक तत्व) प्रदान करने के लिए किया जाता है।

फिश इमल्शन (Fish Emulsion)

फिश इमल्शन का उपयोग विशेष रूप से शुरुआती वसंत में लॉन उर्वरक (lawn fertilizer) के रूप में किया जाता है। फिश मील का एनपीके अनुपात (NPK ratio) 5: 2: 2 होता है। इसकी उच्च नाइट्रोजन सामग्री के कारण यह पत्तेदार हरी सब्जियों के लिए उपयोग किया जाता है।

बोन मील (Bone Meal)

बोन मील में फॉस्फोरस की अधिक मात्रा पाए जाने के कारण इसका उपयोग मजबूत जड़ों तथा फूल और फलों की पैदावार बढाने के लिए किया जाता है। बोन मील (bone meal) में NPK वैल्यू 3:15:0 होती है। कुछ बोन मील जैविक उर्वरक में NPK 4:20:0 का अनुपात पाया जाता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए इसे ब्लड मील के साथ भी मिलाया जाता है।

कॉटनसीड मील (Cottonseed Meal)

कॉटनसीड मील मिट्टी की बनावट में सुधार करता है तथा पौधों की उचित वृद्धि और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक ह्यूमिक एसिड बनाने में मदद करता है। कॉटनसीड मील में 6:0:4 (नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम) का एनपीके अनुपात होता है। अपने पोषक तत्वों के कारण, इसका एक आदर्श नाइट्रोजन उर्वरक के रूप उपयोग किया जाता है। यह उच्च नाइट्रोजन युक्त खाद है साथ ही इसमें पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है ।

फेदर मील (Feather Meal)

फेदर मील जैविक उर्वरक नाइट्रोजन का उत्कृष्ट स्रोत है। फेदर मील में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम का अनुपात 12-0-0 होता है। जैविक खाद फेदर मील के इस्तेमाल से आपके पौधों को उनकी वृद्धि और विकास के दौरान नाइट्रोजन की निरंतर आपूर्ति होगी, जिससे आपके पौधे मजबूत बनेगें।

रॉक फास्फेट  (Rock Phosphate)

जैविक उर्वरक रॉक फॉस्फेट का एनपीके अनुपात लगभग 0:20:0 होता है, जो फास्फोरस का उच्चतम स्रोत है। रॉक फॉस्फेट, फास्फोरस का एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक स्रोत है, जिसे बोन मील के स्थान पर एक शाकाहारी उत्पाद के रूप में उपयोग लाया जा सकता है। इसका सीधा प्रयोग अम्लीय मिट्टी में किया जा सकता है, क्योंकि कम पीएच होने के कारण रॉक फॉस्फेट आसानी से घुल जाता है।

मशरूम कम्पोस्ट  ( Mushroom Compost)

मशरूम कम्पोस्ट में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम (NPK) का अनुपात 1.2:0.2:1.3 होता है। मशरूम खाद हर पौधे के लिए नहीं है, क्योंकि यह घुलनशील लवण और अन्य पोषक तत्वों में समृद्ध है। इसका प्रयोग करने से आपके अंकुरित बीज नष्ट हो सकते हैं और नमक के प्रति संवेदनशील पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसे युवा पौधों पर भी लागू नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वे विशेष रूप से उच्च स्तर के लवण और अमोनियम के प्रति संवेदनशील होते हैं।

आशा है कि, इस स्टोरी में दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। हमारी और भी उपयोगी स्टोरी पढने के लिए OrganicBazar.Net पर विजिट करें।