गर्मियों में लगाए जाने वाले टॉप 10 फूलों के पौधे – Top 10 Summer Flowering plants in Hindi

गर्मी के मौसम में आप गर्मियों में खिलने वाले फूल के पौधे को उगाकर अपने होम गार्डन को महका सकते हैं और उनका भरपूर तरीके से आनंद ले सकते हैं। सुन्दर ग्रीष्मकालीन फूल या गर्मियों के फूल हमें प्रकृति के द्वारा दिया गया एक प्रकार से उपहार है। गर्मियों के मौसम में हमारे आस-पास फूल खिलने से सुन्दर दृश्य और सुगंधित ताजगी का अनुभव होता हैं। भारत में गर्मियों में खिलने वाले ऐसे कई प्रकार के फूल हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार घर पर उगा सकते हैं। आप इस लेख में जानेंगे कि गर्मी में खिलने वाले फूल कौन कौन से हैं? तेज धूप और गर्मी में भी आपके गार्डन को तरोताजा रखने वाले गर्मियो में लगाए जाने वाले फूलों के नाम जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। Summer Flower in Hindi

गर्मी में लगाए जाने वाले फूल वाले पौधे – Summer Flower plants in Hindi

गर्मियों के मौसम में घर पर उगाए जाने वाले सर्वोत्तम फूलों की सूची में निम्न नाम शामिल हैं, जैसे:

  • गेंदे का फूल (Marigold)
  • बालसम फ्लावर (Balsam)
  • कॉसमॉस फ्लावर (Cosmos)
  • गेलार्डिया (Gaillardia)
  • गोम्फ्रेना (Gomphrena)
  • पोर्टुलाका (Portulaca)
  • नैस्टर्टियम (Nasturtium)
  • सूरजमुखी (Sunflower)
  • ज़िन्निया (Zinnia)
  • वर्बेना (verbena)

(और पढ़ें: पूरे साल हर मौसम में खिलने वाले इन फूलों से महकाएं अपना गार्डन…)

गेंदे का फूल – Summer Season Flower Marigold in Hindi

गेंदे का फूल - Summer Season Flower Marigold in Hindi

गेंदे का फूल भारत में सबसे लोकप्रिय फूलों में से एक है। गेंदे के फूलों का उपयोग ज्यादातर कई सारी सजावटों के लिए और दिवाली जैसे कई धार्मिक त्योहारों में किया जाता हैं। गेंदे का फूल सुनहरे पीले रंग का दिखाई देता है। इन फूलों का उपयोग खाद्य रंग बनाने, औषधी के रूप में और कीटों और कृन्तकों को दूर रखने के लिए भी किया जाता है। यदि आप गेंदे के फूल के बीज खरीदना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

बालसम फ्लावर – Balsam Summer Flowers in India in Hindi

बालसम फ्लावर - Balsam Summer Flowers in India in Hindi

बालसम का फूल भारत में सबसे अच्छे गर्मियों में लगाए जाने वाले फूलों में से एक है। जो पूरे साल हमारे यहाँ उपलब्ध होता है। बालसम के फूलों को गुलमेहेंदी के नाम से भी जाना जाता है। बालसम के फूल अलग-अलग रंग के होते है, जैसे- बैंगनी, सफेद, गुलाबी और लाल रंग इत्यादि। यह पौधे झाड़ीदार होते हैं, और अधिकतम 20 से 60 सेमीमीटर तक बढ़ते हैं। यदि आप बालसम फ्लावर के बीज ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

कॉसमॉस – Summer Flower plant Cosmos in Hindi

कॉसमॉस - Summer Flower plant Cosmos in Hindi

यदि आप कॉसमॉस जैसे फूलों की तलाश कर रहे हैं, तो यह फूल गर्मियों में खिलने वाले बेहतरीन फूल हैं, जिन्हें आप बीज द्वारा आसानी से अपने घर पर उगा सकते हैं। इन फूलों की पत्तियाँ नरम पंख जैसी दिखाई देती हैं। और इन फूलों के रंग भी विभिन्न प्रकार के होते हैं, जैसे-पीला, सफेद, गुलाबी। यह फूल अधिक सुगंधित होते हैं, इन फूलों के पौधे लगभग 120 सेंटीमीटर तक बढ़ते हैं। कॉसमॉस फूल के सीड्स खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

गेलार्डिया – Gaillardia Summer Flowering plant in Hindi

गेलार्डिया - Gaillardia Summer Flowering plant in Hindi

गेलार्डिया के फूलों को कंबल फूल के नाम से भी जाना जाता हैं। यह फूल चार महीने से भी अधिक समय तक खिलते हैं, यह पीले और लाल-भूरे जैसे विभिन्न रंगों में खिलते हैं। गेलार्डिया का पौधा 45 सेंटीमीटर तक बढ़ता है, यदि आप गर्मियों के फूलों की तलाश में हैं, तो आप गार्डन में गेलार्डिया को आसानी से उगा सकते हैं, तथा उसकी खुशबू और ताजगी का आनंद ले सकते हैं।

गोम्फ्रेना – Indian Summer Flower Gomphrena in Hindi

गोम्फ्रेना - Indian Summer Flower Gomphrena in Hindi

गोम्फ्रेना के फूलों को आसानी से उगाया जा सकता है। इन फूलों को उगाने में अधिक समय नहीं लगता। यह फूल भारतीय गर्मियों के फूलों में से एक माना जाता हैं। यह फूल अपने छोटे गेंद जैसे आकार की वजह से लोकप्रिय है। इस फूल का रंग सफ़ेद, गुलाबी, और नारंगी होता है। गोम्फ्रेना फ्लावर के बीज ऑनलाइन खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

पोर्टुलाका – Portulaca Summer Flower in Hindi

पोर्टुलाका - Portulaca Summer Flower in Hindi

पोर्टुलाका भारत में सबसे लोकप्रिय गर्मी में उगाए जाने वालेफूलों में से एक है। वे विभिन्न रंगों में खिलते हैं, जैसे-लाल, पीले, हरे और गुलाबी, पोर्टुलाका का पौधा 30 सेंटीमीटर तक लम्बा हो जाता हैं। पोर्टुलाका के बीज खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

नास्टर्टियम – Summer flowering plants Nasturtium in Hindi

नास्टर्टियम - Summer flowering plants Nasturtium in Hindi

नास्टर्टियम फूल के पौधे को जलकुम्भी के नाम से भी जाना जाता हैं, यदि आपका गार्डन पत्थरों वाली जगह पर हैं, और आपके गार्डन में ख़राब मिट्टी है, तो आप नास्टर्टियम के फूलों को अपने गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं। क्योंकि खराब मिट्टी में भी आप नास्टर्टियम को आसानी से उगा सकते हैं। यह पौधे चट्टानी जगह की मिट्टी में जल्दी पनपते हैं, इसके फूल विभिन्न रंगों जैसे मेहरून, नारंगी, पीले और लाल रंग के होते हैं। नास्टर्टियम फूल के बीज को खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

सूरजमुखी – Sunflower that bloom in summer in Hindi

सूरजमुखी - Sunflower that bloom in summer in Hindi

सूरजमुखी गर्मियों में उगाया जाने वाला ऐसा फूल है, जिसे लोग उसकी अपनी सुन्दरता के कारण अत्यधिक पसंद करते हैं। यह दिखने में बहुत ही आकर्षित दिखाई देता है और कुछ लोग इसकी सुन्दरता को देखते हुए इसकी खेती भी करते हैं। सूरजमुखी एक प्रकार की जड़ी-बूटी है, जिसमें कि मोटे-मोटे तने दिखाई पड़ते हैं। इसका पौधा लगभग 5 से 6 फीट ऊँचा दिखाई देता है, इसके फूल पीले और बैगनी रंग के होते हैं। सूरजमुखी फ्लावर के बीज ऑनलाइन के माध्यम से खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

ज़िन्निया – Summer Blooming Flower Zinnia in Hindi

 

ज़िन्निया - Summer Blooming Flower Zinnia in Hindi

गर्मी में उगाए जाने वाले फूल में से ज़िन्निया के फूलों को उगाना आसान हैं। यदि आप अपने घर को सजाने के लिए फूलों की तलाश कर रहे हैं, तो आपको अपने घर पर ज़िन्निया के फूल को लगाना चाहिए। ज़िन्निया के फूल सफेद, पीले और भूरे-लाल रंग के होते हैं। ज़िन्निया फूल के बीज खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।

(और पढ़ें: जीनिया (ज़िन्निया फ्लावर) गमले में कैसे उगाएं…)

वर्बेना – Verbena Summer Flower Plant in Hindi

वर्बेना - Verbena Summer Flower Plant in Hindi

वर्बेना एक सुंदर बारहमासी फूल वाला पौधा है, जो गर्मियों के मौसम में खिलता है। फूल सफेद, लाल, बैंगनी, मैजेंटा, नीले रंग में से किसी एक रंग के उत्पन्न होते हैं, जिनके केंद्र पर सफेद रंग होता है। वर्बेना के पौधे की ऊंचाई 25 से 30 सेमी तक हो सकती है। वर्बेना के बीज बोने के लगभग 10 से 12 सप्ताह बाद पौधे में फूल खिलने शुरू हो जाते हैं। वर्बेना (वेरबेना) फूल के बीजों को ऑनलाइन खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें।

निष्कर्ष – Conclusion

हमने आपको इस लेख में कुछ बेहतरीन गर्मी के फूलों के नाम के बारे में बताया है, जिन्हें आप अपने गार्डन में गर्मी के मौसम में उगा सकते हैं, आप इस लेख को पढ़ कर यह समझ ही गए होगें कि इन समर फ्लावर (Summer Flower in hindi) को लगाकर आप अपने बगीचे को गर्मियों में भी हरा-भरा रख सकते हैं।

(और पढ़ें: गर्मियों में गार्डन कैसे तैयार करें…)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *