Rainy Season Plant Name In Hindi: बरसात का मौसम पौधारोपण के लिए सबसे अनुकूल समय माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मिट्टी में नमी भरपूर होती है और पौधों को तेजी से बढ़ने के लिए आवश्यक पोषक तत्व स्वाभाविक रूप से मिल जाते हैं। इस मौसम में लगाए गए पौधे आसानी से जड़ पकड़ लेते हैं और कम देखभाल में भी अच्छी वृद्धि करते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि बरसात में कौन से पौधे लगाएं, या बरसात में लगाए जाने वाले पौधे कौन-कौन से होते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी रहेगा। यहां हम बताएंगे बरसात में कौन से पौधे लगाए जाते हैं, साथ ही बरसात के मौसम के टॉप 10 पौधे कौन से हैं, जिनसे आपका बगीचा हराभरा और सुंदर बन सकता है।
कुछ प्लांट बरसात में लगाना क्यों बेस्ट होता है – Why plant in the rainy season in Hindi
बारिश के मौसम में लगाए गए पौधे आसानी से जड़ पकड़ लेते हैं और कम देखभाल में भी इनकी अच्छी ग्रोथ होती है। नीचे बताया गया है कि, बारिश के मौसम में पौधे लगाना क्यों सही रहता है। बारिश के मौसम में पौधे लगाने से निम्न फायदे होते हैं, जैसे-
- मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे पौधों की जड़ें आसानी से जम जाती हैं और ग्रोथ तेजी से होती है।
- बारिश का पानी नेचुरल न्यूट्रिएंट्स देता है, जिससे पौधों को अतिरिक्त खाद की कम जरूरत पड़ती है।
- बरसात में तापमान पौधों के लिए अनुकूल रहता है, जिससे हीट स्ट्रेस से बचाव होता है।
- पानी की कमी नहीं रहती, इसलिए पौधे सूखते नहीं और हरे-भरे बने रहते हैं।
- पौधों की सर्वाइवल रेट बढ़ जाती है, जिससे नए पौधे जल्दी विकसित होते हैं।
- कम देखभाल में पौधे मजबूत होते हैं, जिससे घर और बगीचे में हरियाली बढ़ती है।
(यह भी जानें: जुलाई-अगस्त के महीने में लगाई जाने वाली सब्जियां…)
गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
बरसात में लगाने के लिए बेस्ट नए पौधे कौन से हैं – Which Plant Is Good For Rainy Season In Hindi
वैसे तो आप बारिश के मौसम सब्जी, फूलों के पौधे, जड़ी बूटी या अन्य कई प्रकार के पौधे लगा सकते हैं, जो बरसात के मौसम में अच्छी तरह से वृद्धि करते हैं। इस लेख में हम आपको टॉप 10 नए पौधों के बारे में बतायेंगे, जिन्हें आप अपने गार्डन में बारिश के मौसम में लगा सकते हैं। बरसात में लगाए जाने वाले टॉप 10 नए पौधे निम्न हैं, जैसे-
1. ब्रह्मी – Brahmi in Hindi
ब्रह्मी एक आयुर्वेदिक हर्ब है, जो मेंटल हेल्थ और स्मृति शक्ति बढ़ाने के लिए जानी जाती है। बरसात में ब्रह्मी का प्लांटेशन बेस्ट माना जाता है क्योंकि इसे नमी बहुत पसंद है और इसकी कोमल पत्तियां बरसात में तेजी से फैलती हैं। छोटे गमले या ग्रो बैग में भी इसे आसानी से उगाया जा सकता है। रोज हल्की धूप और पर्याप्त नमी से यह पौधा ज्यादा फैलाव दिखाता है। इसकी पत्तियों से चाय या जूस भी बनाया जाता है।
(यह भी जानें: ग्रो बैग्स क्या होते हैं, पौधे लगाने में इसका उपयोग क्यों करें…)
2. गिलोय – Giloy in Hindi
गिलोय एक मजबूत बेलनुमा औषधीय पौधा है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद उपयोगी है। बरसात में गिलोय की बेल तेजी से बढ़ती है क्योंकि इस मौसम में मिट्टी में नमी बनी रहती है। यह पौधा गमले या दीवार के पास लगाया जा सकता है ताकि बेल चढ़ सके। इसके तने से रस निकालकर जूस या काढ़ा बनाया जाता है। बरसात में लगाया गया गिलोय सूखने की बजाय घना होता है और सालभर काम आता है।
3. लेमन ग्रास – Lemon Grass in Hindi
लेमन ग्रास बरसात में लगाने पर तेजी से बढ़ता है और इसके पत्तों में खुशबू बनी रहती है। गमले या ग्रो बैग में भी इसे आसानी से लगाया जा सकता है। यह हर्बल चाय बनाने, मच्छर भगाने और प्राकृतिक खुशबू देने में उपयोगी है। बरसात में नमी मिलने से इसके पौधे घने और लंबे होते हैं। कम देखभाल में उगाया जा सकता है और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है।
मिट्टी व खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
4. केल – Kale in Hindi
केल एक न्यूट्रिशनल सुपरफूड है, जिसमें विटामिन A, C और केल्शियम भरपूर होता है। आमतौर पर यह गर्मी में सूख सकता है लेकिन बरसात का मौसम इसकी ग्रोथ के लिए बेस्ट है। गमले या बड़े कंटेनर में केल को आसानी से उगाया जा सकता है। अच्छी नमी और ठंडक में इसकी पत्तियां कोमल और हरी रहती हैं। सलाद, सूप या स्मूदी में इसका इस्तेमाल होता है। बरसात में उगाकर घर पर ही ऑर्गेनिक केल पाएं।
(यह भी जानें: छोटी सी जगह में सलाद गार्डन कैसे उगाएं…)
5. स्टीविया – Stevia in Hindi
स्टीविया एक नेचुरल स्वीटनर पौधा है, जिसकी पत्तियां शुगर की जगह इस्तेमाल की जाती हैं। बरसात में स्टीविया को लगाना सबसे सही समय माना जाता है क्योंकि नमी में इसका प्लांट जल्दी जड़ पकड़ता है और तेजी से फैलता है। गमले में भी यह आराम से उग जाता है। स्टीविया की पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना सकते हैं या चाय में सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह शुगर पेशेंट के लिए भी फायदेमंद होता है।
6. मोरपंखी – Thuja in Hindi
मोरपंखी का पौधा सजावटी और एयर प्यूरीफायर होता है। बरसात में लगाने पर इसकी ग्रोथ तेजी से होती है और पौधा घना हो जाता है। यह पौधा छोटे गमलों या किनारों पर बाउंड्री के रूप में लगाया जा सकता है। इसकी पत्तियों का आकार मोरपंख जैसा होता है, जो इसे यूनिक बनाता है। कम धूप और नमी में भी यह पौधा आसानी से जीवित रहता है और जगह की शोभा बढ़ाता है।
गार्डनिंग सामान खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
7. स्पाइरल जिंजर – Spiral Ginger in Hindi
स्पाइरल जिंजर एक आकर्षक सजावटी और औषधीय पौधा है। इसके पत्ते स्पाइरल शेप में बढ़ते हैं जो इसे यूनिक लुक देते हैं। बरसात में नमी और ठंडक इसे तेजी से ग्रोथ करने में मदद करते हैं। गमले में भी इसे लगाया जा सकता है। इसके फूल भी देखने में सुंदर लगते हैं। पारंपरिक हर्बल मेडिसिन में इसका उपयोग होता है। स्पाइरल जिंजर गार्डन में यूनिक टच देता है और देखभाल में आसान होता है।
(यह भी जानें: इन 12 पौधों को लगाकर बनाएं बेहतरीन हर्बल गार्डन…)
8. अड़ूसा – Malabar Nut in Hindi
अड़ूसा का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिसका उपयोग खांसी और सांस संबंधी रोगों में होता है। बरसात में लगने पर यह पौधा तेजी से बढ़ता है और घना हो जाता है। गमले में भी इसे आसानी से लगाया जा सकता है। बरसात में पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है और पत्तियां हरी बनी रहती हैं। यह प्राकृतिक रूप से घर में हर्बल गार्डन का हिस्सा बन सकता है।
9. मेंहदी – Henna in Hindi
मेंहदी का पौधा बरसात में लगाने पर तेजी से बढ़ता है और सूखने का डर नहीं रहता। इसकी पत्तियों का उपयोग हाथों में लगाने और बालों के लिए किया जाता है। गमले या जमीन में आसानी से लगाया जा सकता है। बरसात में नमी मिलने से इसकी नई शाखाएं निकलती हैं और पत्तियां घनी रहती हैं। यह पौधा गर्मी में सूख सकता है, इसलिए बरसात में लगाना बेस्ट रहता है।
10. कनेर – Oleander in Hindi
कनेर एक खूबसूरत और कम देखभाल में बढ़ने वाला फूलदार पौधा है, जिसे बरसात में लगाना बेस्ट माना जाता है। बरसात में मिट्टी में नमी रहने से इसकी जड़ें तेजी से जमती हैं और पौधे की ग्रोथ तेज होती है। गमले और जमीन दोनों में लगाया जा सकता है। कनेर में गुलाबी, पीले और सफेद रंग के सुंदर फूल आते हैं, जो लंबे समय तक लगे रहते हैं। यह पौधा सूखा और गर्मी भी सह लेता है, इसलिए बरसात में लगाकर सालभर हरियाली और सुंदरता पाई जा सकती है।
(यह भी जानें: मानसून में पौधों के सड़ने का कारण और बचाने के उपाय…)
निष्कर्ष:
बरसात का मौसम पौधों की ग्रोथ और जड़ों के विकास के लिए सबसे बेस्ट समय होता है, खासकर उन यूनिक पौधों के लिए जो बाकी मौसम में सूख सकते हैं। ऊपर बताए गए पौधे बरसात में तेजी से बढ़ते हैं और गमले में भी आसानी से लगाए जा सकते हैं। इस मौसम में इन पौधों को लगाकर आप अपने घर को हरा-भरा और प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ बना सकते हैं।
गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें: