Flower Bulbs Store Guide In Hindi: जब फूलों के पौधे अपनी मौसमी शोभा समाप्त कर लेते हैं, तो उनके बल्ब को फेंकने की बजाय सही तरीके से संग्रहित किया जाए, तो अगली ऋतु में वही बल्ब दोबारा खिल सकते हैं। यही कारण है कि “फूलों के बल्ब संग्रहित कैसे करें” यह जानना हर बागवानी प्रेमी के लिए जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी ट्यूलिप, डैफ़ोडिल, हाइसिंथ या ग्लैडियोलस जैसी खूबसूरत किस्में हर साल फिर से खिलें, तो इन्हें स्टोर करना सीखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि, फूलों के बल्ब स्टोर कैसे करें और फ्लावर बल्ब स्टोर करने की स्टेप क्या हैं, जिससे आपका गार्डन हर सीजन में रंग-बिरंगा बना रहे।
फूलों के बल्ब संग्रहित करने के स्टेप्स – Steps To Store Flower Bulbs In Hindi
इस लेख में फूलों के बल्ब संग्रहित करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने बल्ब को अगली ऋतु तक सुरक्षित रख सकते हैं। अगर आप बल्बों को ऑनलाइन खरीदते हैं, तो आप 4 step से स्टार्ट कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि, फूल वाले बल्ब कैसे स्टोर करें और स्टोर करने के स्टेप क्या हैं?
1. Step: गार्डन में बल्बों को खोदने के लिए सही समय चुनें
अगर आपके फूलों के बल्ब पहले से ही गार्डन या गमले की मिट्टी में लगे हैं और आप उन्हें स्टोर करना चाहते हैं, तो उनके पत्ते नेचुरली रूप से मुरझाने तक इंतजार करें और जब पत्तियां मुरझा जाएं तो उन्हें हटा दें।यह जरूरी है क्योंकि पत्ते ही बल्ब को पोषक तत्व प्रदान करते हैं। नुकसान से बचने के लिए बल्बों को धीरे से गार्डनिंग टूल्स की मदद से खोदें, लेकिन ध्यान रखें कि खोदते समय टूल्स बल्ब में नहीं लगना चाहिए, नहीं तो बल्ब डैमेज हो सकते हैं और खराब हो सकते हैं।
(यह भी जानें: फ्लावर बल्ब कैसे लगाएं, जाने कम्प्लीट ग्रोइंग गाइड…)
2. Step: फ्लावर बल्ब को साफ करें
जब आप बल्ब खोदकर निकाल लेते हैं, तो बल्ब से अतिरिक्त मिट्टी को साफ करें, लेकिन बल्बों को पानी से धोने से बचें, क्योंकि इससे बल्ब गल और सड़ सकते हैं। बल्ब को कुछ दिनों के लिए छायादार, हवादार स्थान पर सूखने दें और हर 2 दिन में बल्ब को पलटते रहें, इससे नमी से जुड़ी समस्याओं को रोकने में मदद मिलेगी।
फ्लावर बल्ब खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
3. Step: बल्बों को चेक करें और छांटें
फूलों के बल्बों को स्टोर करने से पहले उनकी जाँच कर लें। अगर कोई बल्ब रोग ग्रस्त, नरम, फफूंदयुक्त या कटे हुए हैं, उन्हें अलग कर दें। सुनिश्चित करें कि आप केवल स्वस्थ बल्ब ही संग्रहित कर रहें हैं।
4. Step: हवादार कंटेनर चुनें
फूलों के बल्बों को संग्रहीत करने के लिए जरूरी है कि उन्हें सूखा, अँधेरा और ठंडा वातावरण प्रदान किया जाए। बल्ब को रखने के लिए हवादार कंटेनर जैसे जालीदार बैग, कागज के बैग या कार्डबोर्ड के डिब्बे का इस्तेमाल करें। ऐसे प्लास्टिक के कंटेनर से बचें जो उमस पैदा करते हों।
नोट – अतिरिक्त नमी को अवशोषित करने के लिए बल्बों को सूखी पीट मॉस या कोको पीट से अलग-अलग परतों में रख सकते हैं। अगर भंडारण क्षेत्र बहुत ज्यादा नम है, तो वर्मीक्यूलाइट का इस्तेमाल करें। आप गर्मी के मौसम में भी बल्ब रखने के लिए पीट मॉस, कोको पीट या वर्मीक्यूलाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इससे बल्ब को ठंडक मिलती रहती है।
(यह भी जानें: थर्मोफॉर्म पॉट क्या है जानिए गार्डन में इसके उपयोग तथा फायदे…)
5. Step: आदर्श संग्रहण स्थितियां बनाएं रखें
बल्बों (bulbs) के भंडारण के लिए तापमान और आद्रता नियंत्रण बहुत जरूरी है। इन्हें ऐसी जगह पर रखें, जहाँ तापमान लगभग 4-15°C बना रहे और जो अपेक्षाकृत शुष्क हो। ध्यान रखें कि, अलग-अलग बल्ब के लिए स्टोरेज तापमान अलग-अलग हो सकता है।
फ्लावर बल्ब को सेब जैसे फलों के साथ रेफ्रिजरेटर में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे निकलने वाली एथिलीन गैस बल्बों को नुकसान पहुँचा सकती है।
नोट – बल्बों को कभी भी 2 या 3 परतों से अधिक गहराई पर न रखें, क्योंकि इससे वे गर्मी उत्पन्न करते हैं और सड़ सकते हैं।
मिट्टी व खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
6. Step: पहचान के लिए बल्बों पर लेबल लगाएं
बल्ब रखे कंटेनर पर बल्ब का नाम और लगाने का समय का लेबल जरूर लगाएं। इससे आपको बल्ब पहचान करने और रोपण समय में दिक्कत नहीं आयेगी।
(यह भी जानें: पौधों में क्यों लगाए जाते हैं प्लांट टैग, जानें इनके फायदे…)
7. Step: बल्ब चेक करते रहें
भंडारण के दौरान भी, बल्बों को समय-समय पर चेक करते रहें। अगर आपको सड़े, गले या रोगग्रस्त बल्ब मिलते हैं, तो उन्हें अलग कर दें अन्यथा ये दूसरे बल्बों को भी खराब कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
फूलों के बल्बों को सही तरीके से संग्रहित करना न केवल पैसे की बचत करता है, बल्कि अगली ऋतु में आपके बगीचे को फिर से सुंदर और रंगीन बनाने में मदद करता है। यदि आप उचित सफाई, सुखाने और ठंडी, सूखी जगह में संग्रहण की प्रक्रिया अपनाते हैं, तो ये बल्ब लंबे समय तक सुरक्षित रह सकते हैं और बार-बार खिल सकते हैं।
फ्लावर बल्ब खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें: