पौधों को सफेद कीड़ों से कैसे बचाएं – How to Protect Plants from White Bugs in Hindi

सफेद कीड़ों से अपने पौधों को कैसे बचाएं यह हर गार्डनर के द्वारा पूछा जाने वाला एक आम प्रश्न हैं। आपको बता दें कि पौधों में कई तरह से सफेद कीड़ों का प्रकोप हो सकता है, जिनकी वजह से पौधों को कई सारे नुक्सान झेलने पड़ते हैं जैसे कि पत्तियों का पीला पड़ना, फलों का समय से पहले गिरना और पौधों की ग्रोथ रुक जाना आदि। अगर आप भी अपने गार्डन के पौधों में सफेद कीड़ों से परेशान हैं तो यह लेख आपके बेहद काम का है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अपने गार्डन में लगे पौधों को सफेद कीड़ों से कैसे बचाएं (How to Protect Plants from White Bugs in Hindi)। लेकिन पौधों में लगने वाले सफेद कीड़े कई तरह के हो सकते हैं तो इनके रोकथाम के लिए आपको सबसे पहले आपको यह पता होना जरुरी है कि वे कौनसे कीड़ें जिसके बाद आप अपने पौधों को इनसे बचा पाएंगे।

पौधों को सफेद कीड़ों से कैसे बचाएं – How to Protect Plants from White Bugs or insects in Hindi

पौधों को सफेद कीड़ों से कैसे बचाएं और रोकथाम कैसे करें इसके लिए आप इस लेख में दी गई जानकारी को पूरा पढ़ें और इस लेख में दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

सबसे पहले सफेद कीड़ों की पहचान करें – Identify white Worms

सबसे पहले सफेद कीड़ों की पहचान करें - Identify white Worms

सबसे पहले आपको अपने पौधों पर लगने वाले सफेद कीड़े के प्रकार की पहचान करें। आपके पौधों में लगने वाले सफेद कीड़े एफिड, मीलीबग, व्हाइटफ़्लाई या और कोई भी अन्य तरह के कीट हो सकते हैं। जब आप उन्हें पहचान पाएंगे तभी आपको उन्हें खत्म करने का सही तरीका मिलेगा।

सफेद कीड़ों से पौधों को बचाएं संक्रमित पौधे को अलग करके – Isolate the Infected Plants

सफेद कीड़ों से पौधों को बचाएं संक्रमित पौधे को अलग करके - Isolate the Infected Plants

आपके जिन पौधों में सफेद कीड़ों का प्रकोप है तो उन पौधों को जितना जल्दी हो सके अपने अन्य स्वस्थ पौधों से अलग कर दें। अगर आप संक्रमित पौधों को अन्य स्वस्थ पौधों से अलग नहीं करेंगे तो ऐसे में उन पौधों पर भी सफ़ेद कीड़ों का प्रकोप हो जायेगा।

भौतिक तरीकों को अपनाकर सफेद कीड़ों से छुटकारा पाएं – Adopt Physical Methods

भौतिक तरीकों को अपनाकर सफेद कीड़ों से छुटकारा पाएं - Adopt Physical Methods

अपने पौधों को सफेद कीड़ों से छुटकारा दिलाने के लिए पौधों पानी की नाली की हलकी धार की मदद से पौधे से कीड़ों को धोने का प्रयास करें। अगर आपको कुछ ही कीड़े दिख रहें हैं तो आप उन्हें हाथ से भी हटा सकते हैं। अगर आपके पौधों पर संक्रमण ज्यादा नहीं है तो यह तरीका आपके लिए काम कर सकता है।

सफेद कीड़ों से बचने के उपाय छंटाई करके पौधों के संक्रमित हिस्सों को हटा दें- Prune to remove Infected parts of the Plant

छंटाई करके पौधों के संक्रमित हिस्सों को हटा दें- Prune to remove Infected parts of the Plant

सफेद कीड़ों को कम करने के लिए आप पौधों के अधिक संक्रमित हिस्सों को काट दें। इससे आपको कीटों के एक बड़े हस्से को हटाने और उनकी संख्या को कम करने में मदद मिलेगी। हो सकता है ऐसा करने से आपके पौधों को पूरी तरह से सफेद कीड़ों से छुटकारा मिल जाए।

(यह भी पढ़ें: पौधों के लिए बेस्ट हैं यह 8 प्राकृतिक कीटनाशक…)

शिकारी कीड़ों को शामिल करके सफेद कीड़ों से पौधों को बचाएं – Include Predatory Insects

शिकारी कीड़ों को शामिल करके सफेद कीड़ों से पौधों को बचाएं - Include Predatory Insects

लेडीबग या लेसविंग्स ऐसे प्राकृतिक शिकारी कीड़ें हैं जो सफेद कीड़ों की आबादी कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। सफेद कीड़ों से बचने के उपाय के तौर पर आप इन कीड़ों को अपने गार्डन में ला सकते हैं। यह कीड़े एफिड्स और माइट्स जैसे कीड़ों का शिकार करते हैं।

नीम के तेल का छिड़काव करके सफेद कीड़ों से छुटकारा पाएं – Spray Neem oil

नीम के तेल का छिड़काव करके सफेद कीड़ों से छुटकारा पाएं - Spray Neem oil

नीम का तेल एक प्राकृतिक कीटनाशक की तरह काम करता है जो सिर्फ सफेद कीड़े ही नहीं बल्कि अन्य कई तरह के कीटों का सफाया करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप 1 लीटर पानी में 4-5 मिलीलीटर नीम के तेल को मिलाएं और इसमें कुछ बूंदे लिक्विड डिश सोप की भी मिला सकते हैं और स्प्रे बोतल में डालकर इसका छिडकाव पौधों पर करें। आप लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए भी नीम के तेल को पानी में मिलकर इन्फेक्टेड पौधों पर स्प्रे कर सकते हैं।

लिक्विड डिश सोप के घोल का छिड़काव करें – Spray a Solution of Liquid Dish Soap

लिक्विड डिश सोप के घोल का छिड़काव करें - Spray a Solution of Liquid Dish Soap

लिक्विड डिश सोप सफेद कीड़ों को नियंत्रित करने का एक और अच्छा तरीका है। यह जैसे ही कीड़ों के संपर्क में आता है उनका दम घोंटकर काम करता है। आप इसे पौधों के सभी संक्रमित हिस्सों में स्प्रे करें इसमें पत्तियों के नीचे का हिस्सा जरुर शामिल करें क्योंकि कीड़े अक्सर यहां छिपते हैं।

(यह भी जानें:- पौधों से कीड़े हटाने के लिए कीटनाशक साबुन का ऐसे करें इस्तेमाल…)

सफेद कीड़ों से पौधों को बचाने के उपाय नियमित रूप से करें अपने पौधों की निगरानी – Monitor your plants regularly

सफेद कीड़ों से पौधों को बचाने के उपाय नियमित रूप से करें अपने पौधों की निगरानी - Monitor your plants regularly

किसी भी नए संक्रमण को जल्दी पकड़ने के लिए आपको अपने पौधों पर नियमित रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। जब भी आपको कोई संक्रमण दिखाई दे तो उन पर तुरंत काम करें। इससे आप पौधों को गंभीर नुकसान पहुँचाने से बचा सकते हैं।

सफेद कीड़ों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए उपचार दोहराएं – Repeat the treatment

सफेद कीड़ों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए उपचार दोहराएं - Repeat the treatment

अगर आपके गार्डन में लगे पौधों पर सफेद कीड़ों संक्रमण अधिक है तो आपको इन उपचारों को दोहराने की आवश्यकता हो सकती है जब तक कि कीड़े पूरी तरह से समाप्त न हो जाएं।

(यह भी जानें:- पौधों में मिट्टी से होने वाले रोग (मृदा जनित रोग), लक्षण और रोकथाम के उपाय…)

निष्कर्ष (Conclusion)

पौधों को सफेद कीटों से गार्डनर्स के बीच एक आम चिंता का विषय है क्योंकि यह पौधों को कई तरह से नुकसान पहुँचा सकते हैं। इस लेख को पढने के बाद तो आप जान ही गए होंगे कि सफेद कीड़ों से पौधों को कैसे बचाएं। इस जानकारी की मदद से आपको अपने गार्डन को इन सफेद कीटों से बचाने और पौधों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

अच्छी क्वालिटी के ऑर्गनिक फर्टिलाइजर और गार्डनिंग प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए organicbazar.net को विजिट करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *