घर पर नीम की खली कैसे बनाएं, जानिए पूरी विधि – How To Make Neem Khali In Hindi

घर पर नीम की खली कैसे बनाएं: यदि आप होम गार्डनिंग करते हैं तो अपने पौधों की अच्छी देखभाल और स्वस्थ विकास के लिए अलग-अलग प्रकार के फर्टिलाइजर का उपयोग भी किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी नीम की खली का उपयोग (Neem Khali Use) किया हैं जिसके उपयोग से न केवल पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है बल्कि कीटाणुओं से भी छुटकारा पाया जा सकता हैं। नीम खली पाउडर एक ऐसा जैविक फर्टिलाइजर हैं जिसे आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं और ग्रो बैग के पौधे पर उपयोग कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएँगे कि घर पर नीम की खली कैसे बनाएं (How To Make Neem Khali At Home In Hindi)? और नीम खली का उपयोग कैसे करते हैं। तो आइए जानते हैं, घर पर नीम की खली कैसे बनाई जाती है।

घर पर नीम खली बनाने के लिए सामग्री – Materials Needed To Make Neem Cake At Home In Hindi

What's Neem Khali All About?

  • नीम के बीज (लिमोड़ी), नीम के सूखे पत्ते और नीम की छाल
  • पानी
  • कंटेनर
  • ब्लेंडर या ग्राइंडर
  • पिसी हुई नीम की खली को रखने के लिए साफ कंटेनर या जार

(यह भी पढ़िए – गार्डनिंग में नीम खली (नीम केक) का मैजिक, फायदे जानकर आप हो सकते हैं, हैरान)

ऑनलाइन नीम खली (Neem Cake) खरीदने के लिए क्लिक करें

नीम की खली बनाने की विधि / तरीका – How To Make Neem Khali In Hindi

सब्जियों को तेजी से बड़ा करने के लिए जैव उर्वरक नीम केक - Neem Cake best organic fertilizer for vegetables in Hindi

यदि आप एक गार्डनर हैं और नीम खली बनाने की विधि के बारें में जानना चाहते हैं तो नीचे हमने विस्तार से बताया हैं कि घर पर नीम की खली कैसे बनाई जाती है ? और नीम खली बनाने की विधि क्या होती है। तो आइए जानते हैं, नीम खली बनाने का तरीका। नीचे दी गई जानकारी का पालन करके आप अपने घर पर आसानी से नीम खली पाउडर बना सकते हैं।

नीम की खली बनाने के लिए जरूरी सामग्री जुटाएं – Gathering Materials For Making Neem Cake Powder

नीम की खली बनाने के लिए सबसे पहले आपको आवश्यक सामग्रियां जुटाना होगा जैसे – नीम के बीज, नीम के सूखे पत्ते और नीम की छाल आदि।

नीम के बीज को अच्छे से साफ करें – Clean Neem Seeds

यदि इक्कठे किए गए नीम के बीज धूल, मिट्टी में गंदे हो रहे हैं तो उन्हें साफ कर लें।

नीम के अवशेषों को धूप में सुखाएं – Dry The Materials In Sun Light And Air

नीम के बीज, छाल और पत्तों को अच्छे सुखा लें, क्योंकि इन्हें सुखाकर बारीक चूर्ण या पाउडर बनाना होता हैं। बता दें कि सूखी सामग्रीयों को पीसने में आसानी होती है और बारीक भी हो जाती है। नीम के अवशेषों को तब तक सूखने दें, जब तक बीजों से नमी पूरी तरह हट न जाए।

(यह भी पढ़िए – नीम तेल के फायदे और गुण जो बनाते हैं पौधों को बेहतर)

नीम के बीज को बारीक करें या पीसे – Grind Neem Seeds 

नीम की लिमोड़ी, पत्ते और छाल को आप अलग अलग पीस लें। इन्हें ग्राइंडर या ब्लेंडर में डालकर आसानी से बारीक पाउडर बनाया जा सकता है। बता दें कि नीम अवशेषों को पाउडर या चूर्ण के रूप में बिल्कुल बारीक पीस लें।

बारीक चूर्ण को अन्य सामग्रियों के साथ मिलाएं – Mix Powder With Other Ingredients

नीम केक बनाने के लिए आप नीम के बीज, छाल और पत्तो का चूर्ण को बराबर बराबर मात्रा में मिला लें। इसके अलवा आप पीसे हुए नीम के पाउडर को अन्य सामग्रीयों के साथ मिश्रित कर सकते हैं। आप नीम की खली में जीरा, काली मिर्च, अदरक, लहसुन और अन्य जड़ी-बूटियों आदि के साथ मिश्रित कर सकते हैं।

नीम खली पाउडर को सुरक्षित रखे – Keep Neem Cake Powder Safe

पिसी हुई नीम खली के पाउडर को टाइट-फिटिंग ढक्कन वाले साफ कंटेनर में सुरक्षित रख दें। नीम खली पाउडर को सीधी धूप से दूर ठंडी, सूखी जगह पर रखें।

पौधों पर नीम केक पाउडर का उपयोग करें – Use Neem Cake Powder On Plants

Benefits Of Neem Khali Uses For Plants

अब आपकी नीम की खली बनकर तैयार हो गई हैं, जिसे आप समय समय पर पौधों पर उपयोग कर सकते हैं।

(यह भी पढ़िए – नीम केक क्या है, गार्डन में इसका उपयोग और लाभ)

नीम की खली का उपयोग कैसे करें – Neem Khali Use In Hindi

 

नीम खली - Neem Cake In Hindi

नीम खली को नीम केक के नाम से भी जाना जाता है। यह एक पर्यावरण अनुकूल खाद पदार्थ हैं, जिसका उपयोग गार्डन के पौधों की देखभाल और अच्छी ग्रोथ के लिए किया जाता हैं। बता दें कि नीम की खली का उपयोग करने से मिट्टी में पोषक तत्वों की मात्रा बढती है और पौधों को कीटाणुओं से सुरक्षा प्रदान करती हैं। नीम का तेल निकालते समय निकलने वाली नीम खली पोषक तत्वों, बायो एक्टिव यौगिकों और लाभकारी गुणों का खजाना है, इसे ऑर्गनिक गार्डनिंग के लिए उपयोग किया जा सकता हैं।

नीम की खली खाद का उपयोग करने की विधि – Method Of Using Neem Cake Compost In Hindi

नीम की खली तैयार करने के बाद आप इसे पौधे की ग्रोथ के लिए उपयोग कर सकते हैं। बता दें कि नीम खली को आप पाउडर के रूप में उपयोग कर सकते हैं या फिर इसका लिक्विड बनाकर भी पौधों में डाल सकते हैं। हमने नीचे कुछ तरीके बताएं जिससे आप नीम की खाली का उपयोग कर सकते हैं।

पौधों में नीम की खली डालने की पहली विधि – First Method Of Adding Neem Cake To Plants

नीम केक - Neem Cake Is Natural Material For Soil Improvement In Hindi

  • पॉटिंग मिक्स तैयार करते समय आप नीम की खली को रेत, खाद और मिट्टी के साथ मिक्स कर सकते हैं।
  • यदि आप 5 किलो के लगभग पॉटिंग मिक्स तैयार करना चाहते है तो आप लगभग 2 मुट्ठी नीम कैक पाउडर मिला सकते हैं।
  • जब आप मिट्टी के साथ नीम खली को मिलाएं तो इसकी मात्रा को कम रखें या फिर जैसे ही गंद आने लगें तो इसे मिलाना बंद कर दें।

नीम खली को पानी के साथ मिलाकर उपयोग कैसे करें – How To Use Neem Cake By Mixing It With Water

नीम केक उर्वरक का उपयोग कैसे करें? - How to Use Neem Cake Fertilizer in Hindi

  • बता दें कि आप नीम की खली को पानी के साथ मिला कर भी उपयोग किया जा सकता है । पानी में ठीक से अवशोषित होने के लिए नीम केक पाउडर को लगभग 1-2 दिनों लिए पानी के साथ मिलाकर रख दें।
  • यदि आप लगभग 100 पौधों में नीम कैक डालने वाले हैं, तो 2-3 लीटर पानी में 2 मुट्ठी उर्वरक डाल लें। और दो दिन के लिए रख दें।
  • 2 दिनों के बाद जब आप इस घोल को देखेंगे तो यह गहरे काले रंग का पानी दिखाई देगा। इसका मतलब है कि पानी ने नीम की खली में मौजूद सभी पोषक तत्वों को अवशोषित कर लिया है। अब यह घोल पौधों में डालने के लिए बिल्कुल तैयार है।
  • लेकिन पौधों को डालने से पहले आप इस घोल में पानी डालकर इसे कुछ पतला अवश्य कर लें। इस घोल को आप लगभग 30 लीटर पानी में मिला सकते हैं।
  • तैयार किए गए घोल को आप गमले की मिट्टी में डालें। इससे पौधे की जड़ों को फायदा होगा और फंगीसाइड खतरा भी समाप्त हो जाएगा।

नीम खली का उपयोग कब करना चाहिए – When Should Neem Cake Be Used In Hindi

होम गार्डन के पौधों में नीम केक का उपयोग आप महीने में एक बार कर सकते हैं। कीड़े, फंगस जैसी समस्यां बारिश के मौसम में पौधों को अधिक प्रभावित करती हैं इसलिए बारिश शुरू होने से पहले नीम खली का उपयोग अवश्य करें, हालाकि इसका उपयोग किसी भी मौसम के दौरान किया जा सकता हैं।

(यह भी पढ़िए – एजाडिरेक्टिन नीम तेल कीटनाशक का गार्डन में उपयोग)

नीम खली का उपयोग करते समय रखी जाने वाली सावधानियां – Precautions To Be Taken While Using Neem Cake In Hindi

How to Use Neem Cake Fertilizer – Two Simple Ways

नीम खली गार्डन के पौधों के लिए अपने असंख्य लाभों के लिए जाना जाता हैं। बगीचे के पौधों की सुरक्षा और अच्छी ग्रोथ के लिए इसका उपयोग किया जाता हैं। लेकिन नीम खली का उपयोग करते समय कुछ सावधानियां रखनी होती हैं जिनके बारें में नीचे दिया गया हैं। तो आइए जानते हैं –

सही मात्रा में इस्तेमाल करें –  नीम खली या पाउडर का इस्तेमाल पूरी तरह से नियंत्रण में करना चाहिए, क्योंकि कम-ज्यादा मात्रा में डालने से पौधे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

त्वचा के सीधे संपर्क से बचें – नीम खली में ऐसे यौगिक होते हैं जो संवेदनशील व्यक्तियों की त्वचा में जलन या एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इसलिए इसका उपयोग करते समय आप गार्डनिंग ग्लव्स का उपयोग कर सकते है या किसी सुरक्षात्मक कपड़े को पहनें।

साँस लेना रोके – बता दें कि नीम पाउडर का उपयोग करते समय इसकी धूल में साँस लेने से श्वसन तंत्र में जलन हो सकती है। इसलिए आप मास्क या रेस्पिरेटर का उपयोग करें, विशेषतौर पर जब आप धूल उड़ने वाली गतिविधियों में काम करते हैं।

आंख और मुंह से दूर रखें – इसे आँख और मुंह से दूर रखने का प्रयास करें, क्योंकि इसके संपर्क में आने से आँखों में जलन उत्पन्न होने लगती हैं।

अन्य सावधानियां – नीम खली को अच्छे कंटेनर में भरकर रख दें, लेकिन सीधी धूप से इसे सुरक्षित रखें। भोजन तैयार करने वाले स्थानों या जल स्रोतों के पास नीम केक का उपयोग न करें। इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। सही दिशानिर्देशों का पालन करें या किसी विशेषज्ञों की सलाह लें, क्योंकि अनुचित अनुप्रयोग से पोषक तत्व असंतुलन या पौधे को नुकसान हो सकता है।

People Also Asks

नीम खली किस चीज से बनता है?

नीम की खली नीम के बीज, नीम की छाल, नीम के पत्ते आदि सामग्रियों का उपयोग करके बनाई जाती हैं।

आप घर पर नीम की खाद कैसे बनाते हैं?

नीम की खाद बनाने के लिए आवश्यक सामग्री जैसे नीम के बीज, छाल, पत्ते प्राप्त करें। इन्हे साफ करके सुखाएं और लहसुन व अदरक जैसी सामग्रियों के साथ मिलाकर बारीक पीस लें।

नीम पाउडर कितने का है?

नीम केक पाउडर या नीम की खली को आप इसकी मात्रा के अनुसार अलग अलग कीमत पर खरीद सकते हैं। जैसे आप 199 रुपये और 240 रुपये कीमत में मिल जाता हैं।

इस लेख में हमने बताया हैं कि घर पर नीम की खली कैसे बनाएं? या घर पर नीम केक खाद कैसे बनाएं ? आपको हमारा लेख कैसा लगा और लेख से सम्बंधित कोई सुझाव आपके पास हैं तो हमारे साथ अवश्य साझा करें।

अच्छी क्वालिटी के गार्डनिंग प्रोडक्ट खरीदें organicbazar.net

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *