होली का रंग बनाने वाले फूल कौन से है – Best Flowers For Holi To Make Colors In India In Hindi

होली का रंग बनाने वाले फूल: होली का त्यौहार हमारे देश में बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता हैं और इसमें रंगो का अपना ही महत्त्व हैं। यदि इस त्यौहार में रंग न हो तो होली का महत्त्व ही समाप्त हो जाता हैं। होली उत्सव पर लोग बाजार से विभिन्न प्रकार के रंग लाते हैं और एक दूसरे को लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने घर पर ही होली उत्सव के लिए ऑर्गेनिक कलर बना सकते हैं। जी हां, आप अपने ही होम गार्डन में लगे पौधों के फूलों का उपयोग करके विभिन्न प्रकार के रंग बना सकते हैं। अगर आप भी अपने घर पर खुद ही रंग बनाना चाहते हैं, तो हम आपको होली का रंग बनाने वाले फूल (Best Flowers For Holi To Make Colors In Hindi) के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग करके आप ऑर्गेनिक होली का रंग या गुलाल बना सकते हैं। तो आइयें जानते हैं इन पौधों के बारे में।

होली के रंग बनाने के लिए किस फूल का उपयोग किया जाता है – Best Flowers For Holi To Make Colors At Home In Hindi

Best Flowers For Holi To Make Colors In India In Hindi

यदि आप भी होली फेस्टिवल के लिए घर पर ऑर्गेनिक रंग बनाना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि होली का रंग बनाने वाले फूल कौन से हैं? नीचे हमने सभी फूल वाले पौधों के बारे में बताया हैं। आप इन्हें ग्रो बैग में लगाकर अपने होम गार्डन की शोभा बढ़ा सकते हैं और समय आने पर होली का रंग (How To Make Natural Colours From Flowers) भी बना सकते हैं।

होली का कलर बनाने वाला गेंदा  – Marigold Flowers

Grow Bags or Pots Size for Planting Marigolds in Pots

होली का रंग बनाने वाले फूल के रूप में आप गेंदा के फूल का उपयोग कर सकते हैं। गेंदा का फूल भारतीय उत्सवों में बहुत उपयोग किया जाता हैं। पीले और नारंगी रंग का यह फूल बेहद ही आकर्षक होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गेंदे के फूल से होली में उपयोग होने वाला रंग भी बनाया जा सकता हैं। गेंदे की पंखुड़ियों को सुखाकर और बारीक पाउडर बनाया जाता है और इससे गहरा चमकीला और गाढा रंग प्राप्त होता हैं। इस रंग का उपयोग होली समारोह में किया जा सकता हैं। बता दें कि गेंदे की पंखुड़ियों में एक अलग खुशबू होती है जो उत्सव के माहौल को सुगंधित बना देती है।

(यह भी पढ़िए – जानिए कितने तरह के गेंदा लगा सकते हैं अपने गार्डन में)

होली का रंग बनाने वाले फूल गुलाब – Rose Flowers

गुलाब का फूल - Rose Is Best Flower To Grow For Diwali Decoration In Hindi  

होली के लिए रंग बनाने वाले फूल के रूप में आप गुलाब के फूल का उपयोग भी कर सकते हैं। गुलाब न केवल अपनी सुंदरता और खुशबू के लिए बल्कि आश्चर्यजनक ऑर्गेनिक रंग बनाने की क्षमता के लिए भी पॉपुलर हैं। बता दें कि गुलाब की पंखुड़ियों का उपयोग करके लाल और गुलाबी रंग तैयार किया जा सकता हैं। गुलाब से बनाया गया रंग आपकी स्किन को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाता हैं। अपने होम गार्डन के ग्रो बैग में लगे गुलाब के पौधे के फूल का उपयोग करके आप होली के लिए बेस्ट रंग तैयार कर सकते हैं।

गुड़हल होली का रंग बनाने वाला फूल – Hibiscus Flowers

गुड़हल का फूल - Hibiscus Flower Can Grow In Pot For Diwali Decoration In Hindi 

होली का रंग बनाने वाले फूल की सूची में शामिल गुडहल का फूल बेहद ही खूबसूरत है। गुड़हल या हिबिस्कस के फूल लाल, गुलाबी और सफेद सहित विभिन्न रंगों में होते हैं, जो होली के लिए अच्छा रंग बनाने के लिए उपयोग किए जा सकते हैं। बता दें कि गुड़हल के फूलों की खूबसूरत पंखुड़ियाँ इसके रंग का एक प्राकृतिक स्रोत हैं। होली के लिए गुडहल के फूल से रंग बनाते समय पंखुड़ियों को अलग अलग कर लें, फिर उन्हें सूखे कपड़े पर फैला दें और 2-3 दिन तक सूखने दें। सूखी पंखुड़ियों को पीसकर पाउडर बना लें और रंग के रूप में इस्तेमाल करें।

होली का रंग बनाने के लिए गुलदाउदी फूल Chrysanthemum Flowers

गुलदाउदी – Chrysanthemum plant In Hindi

यदि आपके पास गेंदा का फूल नहीं हैं, तो आप गुलदाउदी रंग बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। बता दें कि गुलदाउदी फ्लावर की पंखुड़ियां विविध रंगों की होती हैं और होली का रंग बनाने लिए एक अच्छा स्रोत भी हैं। फूलों से घर पर होली का रंग बनाने के लिए आप सबसे पहले गुलदाउदी की पंखुड़ियों को सुखाए और फिर इन्हें पीसकर अलग-अलग रंग का पाउडर बनाए।

(यह भी पढ़िए – गमले में गुलदाउदी का पौधा कैसे उगाएं)

कमल के फूल से बनाएं होली का गुलाल – Indian Lotus

कमल का फूल - Lotus Is Best Flower To Grow For Diwali Decoration In Hindi 

अपनी सुंदरता और प्रतीकवाद के लिए पॉपुलर कमल का फूल भी होली के रंग बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता हैं। कमल के फूल से कलर बनाने की प्रक्रिया भी अन्य फूलों की तरह ही हैं। सबसे पहले कमल की पंखुड़ियों को सुखाया जाता है और इसके बाद पाउडर बनाकर गुलाबी और बैंगनी रंग तैयार किया जाता हैं। यदि आपके पास भी कमल के फूल हैं तो आप भी घर पर ही होली का रंग बना सकते हैं।

ऑर्गेनिक रंग बनाने के काम आता है केसर का फूल – Saffron Flowers

केसर के पौधे की देखभाल - Take Care Of Saffron Plant In Hindi 

केसर के फूलों का उपयोग करके होली के लिए रंग बनाया जा सकता हैं। हालाकि केसर मसाले के रूप में जानी जाती हैं लेकिन इसके फूलों की पंखुड़ियों से खूबसूरत रंग तैयार किया जा सकता हैं।

पलाश फ्लावर से बनाएं कलर  – Palash

पलाश का फूल

पलाश ट्री के फूल रंग बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे अच्छे और सबसे लौकप्रिय फूलों की सूची में शामिल हैं। बता दें कि पलाश के पेड़ में लगने वाले नारंगी-लाल फूलों का उपयोग खूबसूरत नारंगी कलर बनाने के लिए किया जा सकता है। होली के लिए पलाश के फूलों से रंग निकालने के लिए फूलों को बड़े कंटनेर में पानी के साथ भिगोकर रात भर के लिए रख दिया जाता हैं। पलाश के पेड़ से फूल तोड़कर आप भी होली त्यौहार के लिए ऑर्गनिक रंग बना सकते हैं।

नील गुलमोहर से बनाएं रंग – Jacaranda Flowers

नील गुलमोहर (Jacaranda)

क्या आप ऐसे आकर्षक फूल की तलाश कर रहें हैं जो होली के लिए आपको नीला रंग प्रदान कर सकें? तो बता दें कि नील गुलमोहर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं जिसका उपयोग करके आप घर पर ही नीला रंग तैयार कर सकते हैं और होली का त्यौहार धूमधाम से माना सकते हैं। बारीक पीसने के बाद यह पाउडर के रूप में बदल जाता हैं और सुंदर लैवेंडर-बैंगनी रंग प्रदान करता हैं।

(यह भी पढ़िए – अक्टूबर में लगाए जाने वाले फूल वाले पौधे)

इस लेख में हमने बताया हैं कि होली का रंग बनाने वाले फूल कौन से है (Best Flowers For Holi To Make Colors) इन फूलों का उपयोग करके आप अपने घर पर ही होली का रंग बना सकते हैं। आपको हमारा लेख कैसा लगा और इस लेख से सम्बंधित कोई सुझाव आपके पास हो तो हमारे साथ जरूर साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *