आपके बेडरूम को प्राकृतिक सुगंध से भर देंगे ये 10 खुशबूदार पौधे- Best Indoor Fragrant Plants For Bedroom in Hindi

Best Indoor Fragrant Plant For Bedroom in Hindi : घर में पौधों को स्थान देना शुभ माना गया है। साथ ही यह अपनी सुंदरता और अपनी ख़ास खुशबू से हमारे घर की रौनक भी बढ़ाते हैं। आजकल कई लोग इंडोर प्लांट से अपने घर को सजा रहे हैं, क्योंकि सुंदर होने के साथ ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। यही वजह है कि अधिकतर लोगों ने अब अपने घरों में पौधों को स्थान देना शुरू कर दिया है। लोग अपने घर पर तरह-तरह के पौधे लगाना पसंद करते हैं जिनमे से एक हैं खुशबूदार पौधे, जिन्हें आप लगाकर अपने घर को सुगंधित बना सकते हैं। इन खुशबूदार पौधों को आप अपने न केवल ड्राइंग रूम या बालकनी में लगा सकते हैं बल्कि आप इन्हें अपने बेडरूम में भी लगा सकते हैं। यह पौधे आपके बेडरूम की हवा को शुद्ध तो करेंगे ही बल्कि उसे सुगंध से भी भर देंगे।

अगर आप भी अपने बेडरूम में लगाने के लिए खुशबूदार पौधे के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपको पूरा अवश्य पढना चाहिए, क्योंकि इस लेख में हम आपको ऐसे खुशबूदार पौधों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें लगाकर आप अपने बेडरूम को महका सकते हैं। तो आइये जानते हैं बेडरूम में लगाये जाने वाले खुशबूदार पौधों के बारे में।

बेडरूम में लगाने के लिए खुशबूदार पौधे- Best Indoor Fragrant Plants For Bedroom

Best Indoor Fragrant Plants For Bedroom in Hindi

बेडरूम का माहौल खुशनुमा रखने के लिए हम उसमें साज-सज्जा की कई सारी चीज रखते हैं। साथ ही अच्छी खुशबू के लिए रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन सबके लिए आपको काफी ज्यादा खर्च करना पड़ता है। ऐसे में आप अपने बेडरूम के माहौल को खुशबूदार पौधों से भी बदल सकते हैं। यह प्लांट खूबसूरत दिखने के साथ ही आपके बेडरूम को सकारात्मक ऊर्जा से भर देंगे। इनकी खुशबू लंबे समय तक टिकती है, साथ ही आप प्राकृतिक तरीके से अपने घर को खुशबूदार बना पाएंगे। आइए एक-एक कर आपको बेडरूम के लिए खुशबूदार पौधों के बारे में बताते हैं, जिनकी सुगंध आपके मूड को तरोताज़ा बना देगी।

1. बेडरूम को प्राकृतिक खुशबू देने वाला पौधा होया प्लांट- Hoya Plant For Bedroom

होया प्लांट - Hoya Plant To Grow Best In Low Sunlight In Hindi

यदि आप अपने बेडरूम को प्राकृतिक खुशबू से महकाना चाहते हैं तो होया प्लांट को जरूर स्थान दें। इसकी हल्की मीठी सी खुशबू आपके दिल और दिमाग को शांत कर देगी। यह प्लांट दिखने में भी बेहद खूबसूरत होता है। होया प्लांट में छातेनुमा आकार के फूल का गुच्छा आता है। यह आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। साथ ही आपके बेडरूम को भी महकाएगा।

(यह भी पढ़िएऐसे फूल वाले पौधे जो कम रोशनी में भी उग सकते हैं)

2. पैशन फ्लावर प्लांट बेडरूम के लिए खुशबूदार पौधा- Passion Fragrant Flower Plant For Bedroom

पैशन के फूल कब खिलेंगे - When Do Passion Flowers Bloom In Hindi

यदि आप माइल्ड फ्रेगरेंस को पसंद करते हैं तो पैशन फ्लावर प्लांट को अपने बेडरूम में लगाएं। इसमें आपको स्टार शेप के फ्लावर देखने को मिलते हैं, जो कि काफी आकर्षक होते हैं। इसकी खुशबू से दिन-रात आपका बेडरूम महकता रहेगा। साथ ही आपको केमिकल युक्त रूम फ्रेशनर से भी आजादी मिलेगी।

3. बेडरूम को महका देने के लिए रोजमेरी प्लांट- Rosemary Plant

रोज़मेरी का पौधा - Rosemary Plant Is Good Herb For Repel Lizards In Hindi

रोजमेरी प्लांट भी अपनी खुशबू के लिए पहचाना जाता है। आप यदि अपने बेडरूम को प्राकृतिक रूप से महकना चाहते हैं तो रोजमेरी प्लांट को जरूर लगाए। इस प्लांट की खुशबू साइट्रस की तरह होती है। यह पौधा न केवल आपके बेडरूम को खुशबूदार बनाता है बल्कि यह आपके स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाता है। आसानी से रोजमेरी प्लांट को आप मध्यम आकार के ग्रो बैग में उगा सकते हैं। ध्यान रहे कि इस पौधे को समय पर खाद व जरूरी उर्वरकों की आवश्यकता होती है।

4. जैस्मिन प्लांट बेडरूम के लिए सुगंधित पौधा- Jasmine Plant

बारहमासी फूलों के नाम - Perennial Flower For Planting Home Garden In Hindi 

जैस्मिन फूल भी अपनी खूबसूरती के साथ खुशबू के लिए भी जाना जाता है। जैस्मिन से सुगंधित परफ्यूम व इत्र बनाए जाते हैं। यह प्लांट आपके बेडरुम की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही उसे खुशबूदार भी बनाएगा। बिना किसी परेशानी की ही आप इस पौधे को घर पर उगा सकते हैं। ध्यान रहे कि इस पौधे के लिए आपको अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी चाहिए होगी, जिसे आप गोबर की खाद, कोकोपीट, पर्लाईट, वर्मीकुलाइट को मिलकर तैयार कर सकते हैं। इस प्लांट के लिए थोड़ी धूप की रोशनी भी आवश्यकता होती है, इसलिए आप अपने बेडरूम में इसके लिए ऐसा स्थान चुने जहां पर हल्की धूप आती हो।

(यह भी पढ़िएजैस्मिन के सुगंधित फूल घर पर कैसे उगाएं)

5. मिंट प्लांट बेडरूम को फ्रेश बनाने के लिए पौधा– Mint Plant

4. पुदीना - Mint Is Easily Growing Herb To Plant In October In Hindi

मिंट प्लांट भी आपके घर के कोने-कोने को महकने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। आप रूम फ्रेशनर के स्थान पर मिनट के प्लांट को अपने घर में जगह दें। आसानी से आप इसे अपने घर में उगा सकते हैं। इसकी खुशबू काफी रिफ्रेशिंग होती है, जो कि आपके बेडरूम को महकाने के साथ ही आपके तनाव को भी दूर करती है।

मिंट प्लांट के बीज खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

6. सफेद लिली प्लांट बेडरूम को मीठी सुगंध देने वाला पौधा- White Lily Plant

White Lily Plant

आपने सफेद लिली के बारे में तो जरुर सुना होगा। आप इसकी मीठी सुगंध के बारे में भी जानते होंगे। बता दें कि सफेद लिली के फूलों का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने के लिए किया जाता है। इसमें थोड़ी-थोड़ी नींबू की तरह खुशबू आती है। अगर आप नींबू की फ्रेगरेंस को पसंद करते हैं, तो सफ़ेद लिली का प्लांट आपको अपने बेडरूम में जरूर लगाना चाहिए। यह आपके घर के कोने-कोने को महका देगा। ऑनलाइन माध्यम से आप सफेद लिली के पौधे या बल्ब को खरीदकर उसे उगा सकते हैं।

रेन लिली सफेद फूल बल्ब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

7. बेडरूम को खुशबूदार बनाने के लिए लैवंडर प्लांट- Lavender Plant

9. लैवेंडर - Lavender Is Great Herb To Plant In October In Hindi 

लैवेंडर के फूल भी अपनी बेहतरीन खुशबू के लिए जाने जाते हैं। उनकी महक से भी आपका बेडरूम खिल उठेगा। लैवेंडर के पौधे पर लगने वाले बैंगनी रंग के फूल काफी खूबसूरत और आकर्षक होते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लैवेंडर के फूल काफी फायदेमंद होते हैं। गुलदस्तों को खुशबूदार बनाने के लिए भी लैवेंडर के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। आप भी अपने बेडरूम को खुशबूदार बनाने के लिए लैवंडर प्लांट को लगा सकते हैं।

(यह भी पढ़िएलैवेंडर को घर पर कैसे उगाएं)

8. बेडरूम को सालभर खुशबू देने वाला पौधा गंधराज प्लांट- Gardenia Jasminoides

गंधराज (गार्डेनिया) उगाने की सामान्य जानकारी - General Information About Gardenia In Hindi

गंधराज प्लांट के फूलों की खुशबू भी आपको पसंद आएगी। यह एक बारहमासी पौधा होता है, जिसमें सालभर फूल आते हैं। यह पौधा 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर अच्छी तरह से फूल देता है। आसानी से आप अपने बेडरूम के गमले या ग्रो बैग में गंधराज के प्लांट को रोपित कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इसके लिए आप अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें। इस प्लांट को 3 से 6 घंटे की धूप जरूर दिखाएं। इसलिए ध्यानपूर्वक आप गंधराज के प्लांट हेतु ऐसे स्थान का चयन करें जहां हल्की धूप आती हो।

9. बेडरूम को खुशबूदार बनाने के लिए लगाएं रातरानी- Night-Blooming Jasmine Plant For Bedroom

बारहमासी फूलों के नाम - Perennial Flower For Planting Home Garden In Hindi 

रातरानी प्लांट में उगने वाले फूलों की खुशबू काफी तेज होती है, जिसे आप काफी दूर से ही सूंघ सकते हैं। अगर आपको अपने बेडरूम में ज्यादा खुशबू चाहिए, तो रात रानी प्लांट को रोपित करें। रातरानी फूलों की खास बात यह होती है कि यह रात के समय ही खिलते हैं और सुबह होने के साथ ही झड़ जाते हैं। यही कारण है कि इसे रातरानी नाम दिया गया। शाम होने के साथ ही रातरानी की खुश्बू हवा में घुलने लगती है। कई बार आपने भी हवा में इसकी खुशबू को महसूस किया होगा। इसकी खुशबू आपके मन को भी प्रसन्न कर देती है।

(यह भी पढ़िए– सितंबर में करें अपने होम गार्डन में यह जरूरी काम )

10. रंगीन खुशबूदार पौधा जरबेरा/गरबेरा डैजी – Transvaal daisy 

जरबेरा के पौधे में फूल खिलने का समय - Gerbera Daisy Blooming Time In Hindi

खुशबूदार पौधों में जरबेरा डैजी भी शामिल है। इसके फूलों की सुगंध भी काफी अच्छी होती है। हालांकि इसमें आपको एकदम हल्की सुगंध मिलती है। जिन लोगों को अपने बेडरूम में कम सुगंध चाहिए, वह जरबेरा डैजी पौधे को लगा सकते हैं। इस पौधे में आपको लाल, पीले, गुलाबी समेत अन्य रंगों के अलग-अलग फूल देखने को मिलते हैं। अच्छी ग्रोथ के लिए आपको इस पौधे में समय-समय पर खाद देना चाहिए। इसके लिए आपको पानी का भी विशेष रूप से ध्यान रखना है। इस पौधे को धूप की भी आवश्यकता होती है। इसलिए आप बेडरूम की बालकनी में इस खुशबूदार पौधे को स्थान दें।

निष्कर्ष: हर पौधे व उसके फूलों की एक खाद सुगंध होती है। कुछ पौधों क फूलों में तेज तो कुछ में ज्यादा सुगंध आती है। ऐसे में आप अपनी पसंद के अनुसार बेडरूम के लिए खुशबूदार पौधों का चयन कर सकते हैं। इन सभी पौधों के बीज या तैयार किये गए पौधों को ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं। खुशबूदार पौधों से सम्बंधित अन्य किसी भी प्रकार के सवाल को आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हमारी टीम ऑर्गेनिक बाज़ार के द्वारा आपके सभी सवालों का जवाब जरूर दिया जाएगा।

(यह भी पढ़िए – घर पर एलोवेरा का पौधा कैसे उगाएं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *