पत्तियां पीली होना, फूल गिरना और पौधे की ग्रोथ रुक जाना जाने इनके कारण और सही करने के उपाय

गमले में लगे पौधों की पत्तियों का पीला होना, फूलों का गिरना और उनकी ग्रोथ का रूक जाना कई कारणों से हो सकता है। निम्नलिखित उपाय इन समस्याओं को सही करने में मदद कर सकते हैं:

पत्तियों के पीले होने के कारण और उपाय

पत्तियों के पीले होने के कारण और उपाय

  1. पानी की कमी या अधिकता: पत्तियों के पीले होने के पीछे ज्यादा या कम पानी हो सकता है। पौधों को नियमित रूप से और सही मात्रा में पानी दें। ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं और पानी की कमी से पौधे सूख सकते हैं।
  2. मिट्टी की गुणवत्ता: मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी पत्तियों के पीलेपन का कारण हो सकती है। पौधों को समय-समय पर जैविक खाद दें। आप गमले में लगे पौधें में 15-20 दिन में का बार ऑर्गनिक खाद जैसे गोबर की खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. सूरज की रोशनी: गमले में लगे पौधों की पत्तियों के पीले होने का कारण धूप की कमी भी हो सकती है, इसलिए पौधों को पर्याप्त धूप मिलना जरूरी है। उन्हें ऐसे स्थान पर रखें जहां उन्हें पर्याप्त धूप मिले। गमले में लगे पौधों को दिन भए में 6-8 घंटे की धूप मिलना जरूरी है।

फूलों के गिरने के कारण और उपाय

फूलों के गिरने के कारण और उपाय

  1. पानी का सही प्रबंधन: पानी की कमी या अधिकता दोनों ही फूलों के गिरने का कारण हो सकती हैं। गमले में लगे पौधे में पानी तभी डालें जब ऊपर के एक इंच की मिटटी हाँथ से टच करने पर सूखी महसूस हो।
  2. न्यूट्रिएंट्स की कमी: पौधों को फूलने के लिए विशेष पोषक तत्वों की जरूरत होती है। गमले में लगे पौधे में समय-समय पर पोटाश और फॉस्फोरस युक्त उर्वरकों का प्रयोग करें।
  3. पर्यावरणीय तनाव: अत्यधिक गर्मी, ठंड या तेज हवा फूलों के गिरने का कारण हो सकती हैं। गार्डन में लगे पौधों को इन परिस्थितियों से बचाने का प्रयास करें।

ग्रोथ का रूक जाने के कारण और उपाय

ग्रोथ का रूक जाने के कारण और उपाय

  1. मिट्टी की गुणवत्ता: पौधों की ग्रोथ के लिए मिट्टी का उपजाऊ होना आवश्यक है। गमले की मिट्टी बनाते समय जैविक खाद और कम्पोस्ट का नियमित प्रयोग करें।
  2. कीट और बीमारियां: पौधों की जड़ों या पत्तियों पर कीटों का आक्रमण उनकी ग्रोथ को रोक सकता है। कीटों के लिए जैविक कीटनाशक या नीम के तेल का उपयोग करें।
  3. सही स्थान का चयन: पौधों को उचित स्थान पर लगाएं जहां उन्हें पर्याप्त धूप और हवा मिले।

पौधे की देखभाल के सामान्य सुझाव

पौधे की देखभाल के सामान्य सुझाव

  1. नियमित निरीक्षण: होम गार्डन में लगे पौधों का नियमित निरीक्षण करें और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान करें।
  2. खाद का उपयोग: गमले की मिट्टी में समय-समय पर जैविक खाद का उपयोग करें जिससे मिट्टी में पोषक तत्व बने रहें।
  3. पानी देने का सही तरीका: गमले में लगे पौधों को जड़ के पास पानी दें और पत्तियों को सूखा रखें।

और पढ़ें: पौधों को पानी देने का सही तरीका

इन उपायों को अपनाकर आप अपने गार्डन में लगे पौधों की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं और उन्हें स्वस्थ बना सकते हैं।

Leave a Comment