10 रबर प्लांट, जिनसे आप अपने घर को आकर्षक बना सकते हैं- Top 10 Rubber Plants For Your Home in Hindi

यदि आप अपने घर व गार्डन में पेड़-पौधे उगाने का शौक रखते हैं, तो आपको अपने गार्डन व घर को आकर्षक बनाने के लिए रबर पौधों को अवश्य लगाना चाहिए। रबर पौधों की अलग-अलग किस्में होती है, जिनका इस्तेमाल कर आप घर की सजावट को और भी बेहतर कर सकते हैं। आगे हम आपको टॉप 10 रबर पौधों (10 Rubber Plants For Your Home in Hindi) के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके होम गार्डन को आकर्षक बना सकते हैं। इन पौधों की कुछ कहस खास भी हैं जिनके बारे में हमने इस लेख में जानकारी दी है। तो आइये जानते हैं घर पर लगाने के लिए टॉप 10 रबर प्लांट्स के बारे में।

टॉप 10 रबर प्लांट- 10 Rubber Plants For Your Home in Hindi

1.  फिकस इलास्टिका (Ficus Elastica)

फिकस इलास्टिका, इसे भारतीय रबर प्लांट के नाम से भी जानते हैं। यह रबर पौधों की सबसे ज्यादा पसंदीदा किस्मों में से एक है। इसकी पत्तियां काफी चमकदार और आकर्षक होती हैं, जोकि आपके घर की रौनक को बढ़ा सकती है। अगर आपने अपने घर के अंदर हरियाली को बढ़ाना चाहते हैं तो इससे बेहतर विकल्प आपको नहीं मिलेगा। यह पौधा आपके आस-पास की वायु को भी शुद्ध करता है।

2. फिकस इलास्टिका बरगंडी (Ficus Elastica Burgundy)

Ficus Burgundy

इस पौधे को बरगंडी रबर प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। फिकस बरगंडी पौधे की पत्तियों का रंग गहरा हरा होता है। साथ ही इसकी महक भी अच्छी होती है। अक्सर इस पौधे का इस्तेमाल घर की सजावट के लिए किया जाता है, जिससे कि आपका घर सुंदर और आकर्षक दिखाई दे। अगर आप किसी छोटे-छोटे स्थान की सजावट करना चाहते हैं, तो वहां इस पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं। टेबलटॉप या अलमारी पर आसानी से आप इस पौधे को रख सकते हैं।

(यह भी पढ़िए – बरसात में कटिंग से लगाए जाने वाले सुंदर फूलों के पौधे)

3. फिकस इलास्टिका रूबी (Ficus Elastica Ruby)

फिकस रूबी भी घर के गार्डन और इनडोर स्थान को खूबसूरत बनाने के लिए काफी है। इस पौधे का तना लाल व गुलाबी होता है, जिसे रूबी रंग भी कहते हैं। इस ख़ास रंग की वजह से भी इसका नाम रूबी पड़ा है। फिकस रूबी की खूबसूरत पत्तियां, इसके तने के साथ और भी ज्यादा सुंदर दिखाई पड़ती हैं, जो कि आपके घर को अंदर से अच्छा लुक देने में मददगार साबित होती हैं। पौधे प्रेमियों को हमेशा ही फिकस रूबी का पौधा आकर्षित करता है। आपको भी अपने इनडोर कलेक्शन में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

4. फिकस इलास्टिका टाइनके (Ficus Elastica Tineke)

Ficus Tineke

फिकस टाइनके को वेरिएगेटेड रबर प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। इसकी पत्तियां सबसे ज्यादा आकर्षक होती हैं। फिकस टाइनके की पत्तियों में हरे रंग के अलावा क्रीम और गुलाबी रंगों का भी मिश्रण होता है, जिस वजह से इस पौधे की पत्तियां खूबसूरत दिखाई पड़ती हैं। यह पौधा आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। उन लोगों के लिए यह पौधा एकदम उत्तम है, जो चंचल और कलरफुल माहौल में रहना पसंद करते हैं।

(यह भी पढ़िए – घर पर एलोवेरा का पौधा कैसे उगाएं)

5. फिकस इलास्टिका डेकोरा (Ficus Elastica Decora) 

Ficus Decora

फिकस डेकोरा, जिसे डेकोरा रबर प्लांटभी कहते हैं। इस रबर प्लांट की पत्तियां चौड़ी होती होती हैं, जिस वजह से यह पौधा काफी सुंदर दिखाई पड़ता है। इसका आकार और कम समय में विकास सभी पौधे प्रेमियों को आकर्षित कर्ता है। आकार में बड़ा होने के कारण आओ इस इनडोर प्लांट को बड़े कमरों में सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।  डेकोरा रबर प्लांट काफी मजबूर होता है, साथ ही इसे ख़ास देखभाल की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है।

(यह भी पढ़िए – कम जगह में करना चाहते हैं होम गार्डनिंग, तो अपनाएं ये शानदार तरीके)

6. फिकस रोबस्टा (Ficus Robusta/Rubber Fig)

Rubber Fig

फिकस रोबस्टा, जिसका अन्य नाम रबर फ़िग भी है। इसका तना काफी मजबूत होता है। इसके पत्तों का रंग गहरा हरा होता है। इसकी देखभाल करनाभी काफी आसान है। यह किसी भी परिस्थिति में आसानी से पनप जाता है, इस कारण अधिकतर पौधे प्रेमी इसे अपने संग्रहण में शामिल करते हैं।

7. फिकस इलास्टिका मेलानी (Ficus Elastica Melanie)

icus Melanie

फिकस मेलानी या फिर इसे आप मेलानी रबर प्लांट भी कह सकते हैं। विभिन्न प्रकार की पत्तियों के साथ अलग दिखता है, जिनमें हरे और क्रीम रंग शामिल होते हैं। यह काफी खूबसूरत पौधा होता है, जोकि आपके इनडोर को आकर्षक बना सकता है। यह आकार में ना तो ज्यादा बड़ा होता है और ना ही ज्यादा छोटा। इस कारण इसे लिविंग रूम से लेकर घरेलू कार्यालयों या अन्य स्थानों पर भी इसे रखाजा सकता है।

(यह भी पढ़िए – घर पर रखे लकी बैम्बू प्लांट की इस तरह करें देखभाल)

8. फिकस इलास्टिका ट्राइएंगुलरिस (Ficus Elastica Triangularis)

Ficus Triangularis

फिकस ट्राइएंगुलरिस, जिसे ट्राइएंगुलरिस रबर प्लांट भी कहते हैं। इसकी पत्तियां सबसे ज्यादा आकर्षक होती हैं, जिनका आकार त्रिकोणीय होता है। इस आकार की ख़ास पत्तियों की वजह से यह अन्य रबर प्लांट से अलग व आकर्षक होता है। आप पौधों के कलेक्शन को फिकस ट्राइएंगुलरिस से और भी सुंदर बना सकते हैं।

9. फिकस इलास्टिका वेरिएगाटा (Ficus Elastica Variegata)

Ficus Robusta-Variegata

यह भी एक खास तरह का रबर प्लांट है, जो अपनी पत्तियों की वजह से आकर्षक दिखाई पड़ता है। इसमें मलाईदार सफेद धारियां होती हैं, जो कि इसे अन्य रबर के पौधों से अलग बनाती हैं। फिकस इलास्टिका वेरिएगाटा पौधे से आप अपने इनडोर गार्डन को और भी ज्यादा सुंदर आकर्षक बना सकते हैं। यदि आप पौधे प्रेमी हैं और अलग-अलग तरह के पौधों का संग्रहण करना पसंद करते हैं, तो यह पौधा आपको जरूर ही पसंद आएगा। रबर प्लांट की इस किस्म को भी ज्यादा देखरेख की आवश्यकता नहीं होती।

(यह भी पढ़िए – घर पर एरिका पाम ट्री कैसे लगाएं)

10. फिकस इलास्टिका नितिदा (Ficus Elastica Nitida)

Ficus nitida

फिकस नितिदा पौधे को भारतीय लॉरल फिग के नाम से भी जाना जाता है। रबर का यह प्लांट बहुमुखी होता है। इसके पत्ते हरे-भरे और काफी घने दिखाई पड़ते हैं। इसका आकार भी बड़ा होता है, जिस वजह से आप आसानी से बड़े बैठक वाले हॉल या फिर असेंबली हॉल में इसे सजावट के लिए रख सकते हैं। घर के अंदर इस पौधे को रखने से आपका घर आकर्षक दिखाई देगा। इसे अपने संग्रहण में अनिवार्य रूप से शामिल करें।

अगर आप अपने घर पर सजावटी पौधे लगाना चाहते हैं तो रबर प्लांट आपके लिए बेहतर विकल्प है। यह रखरखाव में भी आसन होते हैं और किसी भी मौसम में पनपने की क्षमता रखते हैं। रबर के पौधों को अपने घर या गार्डन में सजावट के तौर पर शामिल करने से घर की सुंदरता व रौनक और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

(यह भी पढ़िए – घर पर स्नेक प्लांट कैसे लगाएं, जानें सबसे आसान विधि)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *