प्लांट सपोर्ट क्लिप का उपयोग कैसे करते हैं, जानें सही तरीका – How To Use Plant Support Clips In Hindi 

इन दिनों पौधों को सहारा देने के कई अलग-अलग तरीके हैं। बेल वाले पौधों के तनों को डंडे या रस्सी से जोड़े रखने के लिए आजकल प्लांट सपोर्ट क्लिप्स (टोमेटो प्लांट क्लिप) आते हैं। ये क्लिप पौधे के केन्द्रीय तने को सीधा खड़ा रखने में बहुत मदद करते हैं। इस सपोर्ट टूल के इस्तेमाल से पौधे का तना लकड़ी या अन्य सहारे को मजबूती से पकड़े रहता है। इतने फायदे जानने के बाद आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहे होंगे कि, प्लांट सपोर्ट क्लिप क्या है और प्लांट सपोर्ट के उपयोग और फायदे क्या हैं? आज हम आपको इस टोमेटो प्लांट क्लिप का इस्तेमाल कैसे करते हैं इसके सही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। प्लांट सपोर्ट क्लिप का उपयोग और इसे लगाने का तरीका जानने के लिए यह आर्टिकल लास्ट तक जरूर पढ़ें।

प्लांट क्लिप का उपयोग किस लिए किया जाता है – What Are Plant Clips Used For In Hindi 

प्लांट क्लिप का उपयोग किस लिए किया जाता है - What Are Plant Clips Used For In Hindi 

गार्डन में प्लांट सपोर्ट क्लिप्स का सबसे मुख्य उपयोग बेल वाले पौधे और झाड़ीदार पौधों जैसे टमाटर आदि के तने को लकड़ी, क्रीपर नेट या रस्सी से जोड़ने का है। जिस भी चीज का इस्तेमाल आपने पौधे को सहारा देने के लिए किया है, उससे यह प्लांट क्लिप पौधे को जोड़ने का काम करता है। इस गार्डन टूल को टोमेटो प्लांट क्लिप (Tomato Plant Clips) भी कहते हैं। लंबे पौधों को सहारा देना, बेल को नियंत्रित करना, पौधों को तेज हवा से गिरने से बचाना, पौधे की निचली पत्तियों को जमीन के सम्पर्क से दूर रखना, वायु परिसंचरण को बढ़ावा देना और रोग के जोखिम को कम करना आदि प्लांट क्लिप टूल का प्रयोग करने के फायदे हैं। 

(यह भी पढ़ें: प्लांट सपोर्ट क्लिप क्या होते हैं, जानें पूरी जानकारी…)

प्लांट सपोर्ट क्लिप का उपयोग किन पौधों में किया जाता है – What Plant Benefits From Tomato Plant Clips In Hindi 

टमाटर क्लिप का उपयोग किन पौधों में किया जाता है - What Plant Benefits From Plant Supporting Clip In Hindi 

भले ही इस प्रकार की क्लिप को आमतौर पर टमाटर क्लिप कहा जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल खीरा, मिर्च, खरबूज, सेम, गुलाब, लौकी, गिलकी, बैंगन, शिमला मिर्च और अन्य बेल वाले पौधों में किया जा सकता है।

(यह भी पढ़ें: बेल वाले पौधों को बढ़ने के लिए सहारा देने के तरीके…)

प्लांट सपोर्ट क्लिप का उपयोग कैसे करें – How To Use Plant Supporting Clip In Hindi 

प्लांट सपोर्ट क्लिप का उपयोग कैसे करें - How To Use Tomato Plant Clips In Hindi 

लंबवत रूप से पौधों को बढ़ने में मदद करने के लिए टमाटर क्लिप एकदम सही बागवानी उपकरण है। टमाटर क्लिप को पौधे में लगाना बहुत आसान है, लेकिन कुछ बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखा जाना चाहिए। 

  1. टमाटर क्लिप को पौधे के तने में, पत्ती के ठीक नीचे और वाई जंक्शन (Y junction) वाले हिस्से पर लगाना चाहिए। पत्ती के नीचे की जगह को आमतौर पर वाई जंक्शन कहा जाता है, इसलिए टमाटर क्लिप लगाने के लिए सबसे प्रभावी जगह वाई जंक्शन है।
  2. जरूरत के आधार पर, पौधे के अन्य हिस्सों में भी टमाटर ट्रेलिंग क्लिप का उपयोग किया जा सकता है।
  3. प्लांट सपोर्ट क्लिप यदि बंद हो तो उसे खोल लें। इसके बाद प्लांट क्लिप से पौधे के तने को चारों ओर से कवर करते हुए उसे रस्सी या जिस भी चीज का पौधे को सहारा आपने दिया है उससे लॉक कर दें।
  4. प्रति पौधा औसतन 10-20 क्लिप उपयोग की जा सकती है। इसके अलावा पौधे की जरूरत के अनुसार कम या अधिक क्लिप भी लग सकती हैं।
  5. क्लिप के बीच कम से कम 20 सेमी (7.87 इंच) की दूरी रखने की सलाह दी जाती है।

(यह भी पढ़ें: गार्डन में क्रीपर नेट का उपयोग कब और कैसे करें…)

प्लांट सपोर्ट क्लिप को कहाँ से खरीदें – Where To Buy Best Plant Support Clips In Hindi 

प्लांट सपोर्ट क्लिप को कहाँ से खरीदें - Where To Buy Best Plant Support Clips In Hindi 

Organicbazar.Net साईट से आप इस प्लांट सपोर्ट क्लिप (Plant Support Clips) को बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं।

इस आर्टिकल में पौधों के तने को रस्सी से जोड़ने वाले टूल प्लांट सपोर्ट क्लिप का उपयोग कैसे करते हैं? इसकी पूरी जानकारी दी गयी है। उम्मीद करते हैं कि प्लांट सपोर्ट क्लिप्स के उपयोग करने की प्रक्रिया आपको समझ आ गई होगी। हो सकता है इस लेख को लेकर आपके और भी कुछ डाउट हों, तो आप उन्हें कमेन्ट बॉक्स में बता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *