घर पर गांठ गोभी कैसे उगाए – How to Grow Kohlrabi (Knol Khol) at Home in Hindi

कोल्हाबी अर्थात गांठ गोभी एक गोभी वर्गीय सब्जियों की सदस्य है। इसका वैज्ञानिक नाम ब्रैसिका ओलेरासिया (Brassica oleracea) है। गांठ गोभी को कई अन्य लोकप्रिय नाम से जाना जाता है, जैसे नोल खोल (Knol Khol) कोहल-रबी (kohl-rabi), जर्मन शलजम (German turnip) और गोभी शलजम (cabbage turnip)। यह सेहत के लिए बेहतरीन सब्जी है, जिसे आप अपने घर पर बने होम गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं। गमले या ग्रो बैग में गांठ गोभी कैसे उगाएं? गांठ गोभी के बीज लगाने से लेकर हार्वेस्टिंग तक की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

गांठ गोभी क्या है – What is kohlrabi (Knol Khol) in Hindi

  • यह पत्ता गोभी परिवार (cabbage family) से सम्बंधित एक लोकप्रिय सब्जी है।
  • गांठ गोभी आकार में गोलाकार व कंद प्रकार की होती है।
  • कोल्हाबी या गांठ गोभी के तने और पत्तियां दोनों खाने योग्य होते है।
  • गांठ गोभी के फल की साइज़ 5 से 7 cm के बीच होती है।
  • इसके फल का अनुमानित वजन 150 ग्राम होता हैं।

(और पढ़ें: घर पर गमलों में जड़ी बूटियां उगाने की टिप्स…)

घर पर गांठ गोभी उगाने के लिए आवश्यक सामग्री – Requirement for Kohlrabi Planting at Home in Hindi

गमले में गांठ गोभी को कब लगाएं – When to plant kohlrabi in pot in Hindi

घर के अंदर आप गांठ गोभी को साल में कभी भी लगा सकते हैं। लेकिन इसको लगाने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च तक माना जाता हैं, क्योंकि कोल्हाबी के पौधे ठंड के मौसम में अच्छे से विकास करते हैं।

गांठ गोभी को घर में उगाने के लिए सही स्थान – The Right Place to Grow Kohlrabi at Home in Hindi

कोल्हाबी (गांठ गोभी) सामान्यता पूर्ण प्रकाश में उगने वाली सब्जी है, लेकिन आप इसको घर के अंदर गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए आप गमले या ग्रो बैग को ऐसे स्थान पर रखे, जहाँ कम से कम गांठ गोभी के पौधे को 6 घंटे की धूप मिल सके, जो पौधे के बेहतर विकास के लिए जरुरी होती है। आप गांठ गोभी लगे गमले को बालकनी या टैरिस पर रख सकते हैं

गांठ गोभी उगाने के लिए गमले या ग्रो बैग का साइज़ – Choosing a pot or grow bag for growing kohlrabi in Hindi

गांठ गोभी उगाने के लिए गमले या ग्रो बैग का साइज़ - Choosing a pot or grow bag for growing kohlrabi in Hindi

घर में आप गांठ गोभी को आसानी से उगा सकते हैं, बस इसके लिए आपको सही साइज़ के गमले या ग्रो बैग का चुनाव जरूरी है। गमले या बैग का चुनाव करते समय आप ध्यान रखे कि इसके अंदर की गहराई कम से कम 12 इंच और चौड़ाई 15 इंच के पास होनी चाहिए। आप इससे बड़ी साइज़ के गमले या ग्रो बैग का उपयोग भी कर सकते हैं। आपके द्वारा चुने गए गमले या ग्रो बैग की निचली सतह पर छेद होना चाहिए, जिससे अधिक मात्रा में मौजूद जल गमले या बैग से बहार निकल जाये। आप अपनी सुविधा के अनुसार गांठ गोभी उगाने के लिए निम्न साइज़ के गमले या ग्रो बैग का चुनाव कर सकते हैं, जैसे:

(और पढ़ें: ग्रो बैग साइज चार्ट फॉर वेजिटेबल…)

गांठ गोभी उगाने के लिए गमले की मिट्टी – Best Soil for growing kohlrabi in pot in Hindi

गांठ गोभी उगाने के लिए गमले की मिट्टी - Best Soil for growing kohlrabi in pot in Hindi

किसी भी पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी ही सबसे प्रमुख कारक होती है। आप जब भी गमले या ग्रो बैग में गांठ गोभी के पौधे लगा रहे हो, तो इस बात का जरूर रखें कि मिट्टी में सभी पौषक तत्व मौजूद हों जैसे- नाइट्रोजन (nitrogen), पोटेशियम (potassium), सल्फर (Sulphur), मैग्नीशियम (magnesium) आदि। इसके लिए आप पॉटिंग सोईल का इस्तेमाल कर सकते है, जिसमें ये सभी तत्व पाए जाते हैं। आप घर पर भी एक अच्छी पॉटिंग मिट्टी तैयार कर सकते हैं।

मिट्टी भरते समय आप गमले या ग्रो बैग के सबसे निचले हिस्से में रेत और छोटी कंक्रीट युक्त मिट्टी का प्रयोग करें, जिससे गमले या ग्रो बैग से अतरिक्त जल ड्रेनेज होल से आसानी से बाहर निकल जाता है। गाठं गोभी को गमले या ग्रो बैग में उगाने के लिए 5.5-6.8 ph की मिट्टी उपयुक्त होती हैं।

और पढ़ें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें….)

गांठ गोभी के बीज कहाँ से खरीदें – Where to Buy kohlrabi seeds in Hindi

जब आप घर में गांठ गोभी के पौधे को गमले या ग्रो बैग में उगाने जा रहे है, तो बीज हमेशा अच्छी किस्म के ही चुनें। गांठ गोभी के बीज आपको बागबानी स्टोर पर या ऑनलाइन स्टोर organicbazar.net पर आसानी से मिल जाएगें। अच्छी क्वालिटी के गांठ गोभी के बीज ऑनलाइन के माध्यम से खरीदने के लिए नीचे दी गई लिक्क पर क्लिक करें:

गमले या बैग में गांठ गोभी के बीज कैसे लगाएं – How to plant Kohlrabi seeds in a pot in Hindi

गांठ गोभी को घर पर गमले या ग्रो बैग में पूरे साल कभी भी उगाया जा सकता है। आइए जानते है गमले या ग्रो बैग में गांठ गोभी के बीज कैसे लगाए?

  • सबसे पहले आप गमले या बैग का चुनाव करें।
  • इसके बाद आप अच्छी तरह से सूखी हुई पॉटिंग सोईल को गमले या ग्रो बैग में भरें।
  • आपको गांठ गोभी के बीजों को 0.5 cm गहराई पर एक दूसरे से लगभग 4 से 6 cm की दूरी पर मिट्टी में लगाना है।
  • बीज लगाने के बाद आप गमले की मिट्टी में हल्की मात्रा में पानी दें।
  • गाठं गोभी के बीज 5 से 10 दिनों में अंकुरित हो जायेगें। और उचित देखभाल के साथ आपको 45 से 60 दिनों के बाद गांठ गोभी सब्जी प्राप्त होने लगेगी।

(और पढ़ें: सफलतापूर्वक बीजों को अंकुरित करने की जानकारी...)

गांठ गोभी के पौधे की देखभाल – Kohlrabi Plant Care at Home in Hindi

एक बार जब आप सफलतापूर्वक गांठ गोभी के पौधे को गमले या ग्रो बैग में उगा लेते हैं, तो गांठ गोभी के बेहतर उत्पाद के लिए कुछ देखभाल की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि आप गांठ गोभी के पौधे की घर पर देखभाल कैसे कर सकते हैं:

गमले में गांठ गोभी उगने के लिए मिट्टी को रखें नम  – Keep soil moist for growing kohlrabi in pot in Hindi

जब आपके गमले या ग्रो बैग में गांठ गोभी के पौधे अंकुरण के बाद कुछ इंच बड़े हो जाते हैं, तो फिर कोल्हाबी के पौधे को कम पानी की आवश्यकता होती है। अतः अच्छे विकास के लिए ध्यान दें कि जब गमले में 1 से 1.5 इंच मिट्टी की ऊपरी सतह सूख जाये तब पौधे को हल्की मात्रा में पानी दें।

(और पढ़ें: ऑर्गेनिक गार्डन की मिट्टी तैयार कैसे करें…)

गांठ गोभी के पौधे को बढ़ने के लिए सूर्य प्रकाश – Sunlight for Grow kohlrabi Plant in Hindi

जब आप घर के अंदर कोल्हाबी के पौधे को उगाते हैं तो इसके लिए सूर्य का प्रकाश बहुत जरूरी होता है। इसलिए आप अपने गमले या ग्रो बैग को ऐसे स्थान पर रखें जहाँ उसको कम से कम 6 से 8 घंटे की धूप जरूर मिले।  

गांठ गोभी में लगने वाले रोगों की करें जांच – Monitor diseases of kohlrabi Plant in Hindi

जब आप गमले या ग्रो बैग में गांठ गोभी के पौधे को लगाते हैं तो कुछ ऐसे रोग होते हैं, जो आपके पौधे को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जैसे क्लबरूट रोग (clubroot disease), कोमल फफूंदी (downy mildew) और पाउडरी मिल्ड्यू (powdery mildew) आदि। इसकी वजह से आपके पौधे मुरझाने और पीले होने लगते है। पौधों को इन रोगों से सुरक्षित रखने के लिए आप मिट्टी में चूना मिला सकते हैं या फिर पौधों पर नीम तेल के घोल का छिड़काव कर सकते है।

गांठ गोभी के पौधे की कीटों से सुरक्षा – Kohlrabi Plant pests control in Hindi 

गांठ गोभी के पौधे में कीटो द्वारा किसी भी प्रकार का नुकसान पहुँचाया जा रहा हो। तो पौधे को इनसे बचने के लिए नीम ऑइल का इस्तेमाल कर सकते है।

(और पढ़ें: पौधों से एफिड्स कैसे निकालें? …)

गमले में गांठ गोभी उगाने के लिए उर्वरक – Fertilizer for Growing Kohlrabi in Hindi

कोल्हाबी (गांठ गोभी) को गमले में उगाने के लिए अच्छी उर्वरक क्षमता वाली मिट्टी की जरूरत होती है। पौधा लगाने के लगभग 2 से 3 सप्ताह बाद आप इसमें जैविक उर्वरक का उपयोग जरूर करें।

गांठ गोभी की कटाई – Kohlrabi Harvesting in Hindi 

गांठ गोभी की फसल 45 से 60 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं। जब आप देखे कि आपकी गांठ गोभी के बल्ब की मोटाई (व्यास) लगभग 3 इंच हो गई हो। तो इसका मतलब यह कटाई के लिए पूरी तरह तैयार है। आप गांठ गोभी तोड़ने के लिए तेज धार वाली चाक़ू या कैंची से काट सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

इस लेख में आपने जाना कि घर में गांठ गोभी को गमले या ग्रो बैग में किस प्रकार उगा सकते हैं इस आर्टिकल में दी गई जानकारी की मदद से आप गमले में पुदीना लगाकर साल भर इसका आनंद ले सकते हैं। इसी तरह की अन्य जानकारी पढ़ने के लिए आप हमारी साईट organicbazar.net पर विजिट करें।

(और पढ़ें: गमले में उगाने के लिए 10 फल देने वाले पेड़…)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *