तापमान, बीज अंकुरण को कैसे प्रभावित करता है – How Does Temperature Affect Seed Germination In Hindi

तापमान, बीज अंकुरण की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले सबसे प्रमुख कारकों में से एक है। बीज को गमले या सीडलिंग ट्रे में लगाने के बाद यदि उचित टेंपरेचर न मिले, तो वह बीज अच्छे से अंकुरित नहीं हो पाते हैं या अंकुरित होने में बहुत अधिक समय लेते हैं। बीज अंकुरण (सीड जर्मिनेशन) के लिए तापमान, पानी, और हवा तीनों बहुत ही जरूरी तत्व होते हैं, आज के इस आर्टिकल में हम आपको बीज अंकुरण प्रक्रिया पर तापमान का क्या प्रभाव पड़ता है, और बीज के अंकुरित होने के लिए उचित तापमान क्यों जरूरी है इस बारे में बताने वाले हैं। इसके अलावा बीज अंकुरण के लिए आवश्यक तापमान या सीड जर्मिनेशन टेंपरेचर क्या है? अंकुरण दर और तापमान के बीच क्या संबंध है? ऐसे ही और भी सवालों के जवाब जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

बीज अंकुरित होने के लिए तापमान की आवश्यकता क्यों होती है – Importance Of Temperature In Seed Germination In Hindi

बीज अंकुरित होने के लिए तापमान की आवश्यकता क्यों होती है - Importance Of Temperature In Seed Germination In Hindi

सभी बीजों को अंकुरित होने के लिए उचित तापमान मिलना जरूरी होता है, क्योंकि बीजों को पॉटिंग मिक्स में लगाने के बाद उचित तापमान, मिक्स में आवश्यक नमी बनाए रखता है और नमी के कारण बीज अंकुरित होने लगता है। यदि बीजों को अधिक तापमान में रख दिया जाए, तो पानी वाष्प बनकर तेजी से उड़ जाता है और मिट्टी सूखने लगती है। ठीक इसके विपरीत बीजों को कम तापमान में रखने पर बीज में जरूरत से ज्यादा नमी लम्बे समय तक बनी रहती है, जिसके कारण बीज सड़ने-गलने लगता है। इसीलिए बीजों को प्रो ट्रे या सीडलिंग ट्रे में लगाने के बाद, उन्हें ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहाँ अंकुरण के लिए उचित तापमान बना रहे।

(यह भी जानें: सीड जर्मिनेशन में प्रकाश और तापमान का क्या है योगदान….)

बीज अंकुरण पर तापमान का क्या प्रभाव होता है Effect Of Temperature On Seed Germination In Hindi

पौधों के बीजों के अंकुरण के लिए उचित तापमान आवश्यक होता है। उचित तापमान, बीज के अन्दर रासायनिक प्रक्रियाओं को तेज करता है जिसके कारण बीज अंकुरण प्रक्रिया तेजी से होने लगती है, इसके विपरीत कम तापमान (ठंड) रासायनिक प्रक्रियाओं को धीमा कर देता है। ये रासायनिक प्रक्रियाएं सीड कोट या बीजावरण को तोड़ने में मदद करती हैं। किसी भी बीज के अंकुरित होने में लगने वाला समय और कितने बीज अंकुरित होंगे और कितने नहीं, यह तापमान पर निर्भर करता है। जब तापमान बहुत कम या बहुत ज्यादा होता है तब बहुत ही कम बीज अंकुरित हो पाते हैं और बीज अंकुरण में लगने वाले दिनों की संख्या (जर्मिनेशन टाइम) भी बढ़ जाती है। यही बीज अंकुरण और तापमान के बीच संबंध है।

(यह भी जानें: बीजों के अंकुरण के लिए आवश्यक परिस्थितियां….)

सीड जर्मिनेट करने के लिए जरूरी सामग्री खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

कम तापमान सीड जर्मिनेशन को कैसे प्रभावित करता है How Does Cold Temperature Affect Seed Germination In Hindi

सीडलिंग ट्रे या गमले में बीज लगाने के बाद, यदि उसे जरूरत से अधिक अधिक ठंडे वातावरण में रखते हैं, तब बीज सड़ने लगता है या उसमें फंगस लगने का भी खतरा रहता है। इस तरह कम तापमान में सीड अच्छे से जर्मीनेट नहीं हो पाता है।

(यह भी जानें: बीज जिन्हें अंकुरित होने के लिए प्रकाश है जरूरी….)

अधिक तापमान का बीज अंकुरण पर क्या प्रभाव होता है – Effect Of High Temperature On Seed Germination In Hindi

अधिक तापमान का बीज अंकुरण पर क्या प्रभाव होता है - Effect Of High Temperature On Seed Germination In Hindi

उचित तापमान तक बीज अच्छे से अंकुरित होता है, लेकिन उससे ज्यादा तापमान बढ़ने पर बीज अंकुरण दर प्रभावित होती है। अधिक तापमान में मिट्टी बहुत तेजी से सूख जाती है और बीज अंकुरण के लिए आवश्यक नमी की कमी हो जाती है। इसके अलावा सूखी मिट्टी के ऊपर परत जम जाती है जिसकी बजह से बीज अंकुरित होकर ऊपर नहीं आ पाते हैं।

(यह भी जानें: बीज अंकुरित करने से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर….)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

बीज किस तापमान पर तेजी से अंकुरित होते हैं Optimum Temperature For Seed Germination In Hindi

अधिकतर बीज तब अंकुरित होते हैं, जब तापमान 15-30°C के बीच होता है।

(यह भी जानें: पेपर टॉवल या मिट्टी, किसमे है बीज अंकुरित करना आसान….)

उचित तापमान पर बीज तेजी से क्यों अंकुरित होते हैं – Why Seeds Germinate Better In Optimum Temperature In Hindi

उचित तापमान पर बीज तेजी से क्यों अंकुरित होते हैं - Why Seeds Germinate Better In Optimum Temperature In Hindi

उचित तापमान पर बीजों में होने वाली रासायनिक क्रियाएं तेजी से होती हैं, जिसके कारण बीज तेजी से अंकुरित होने लगते हैं। वातावरण का तापमान, बीज अंकुरण के लिए आवश्यक उचित तापमान के जितने करीब होता है, अंकुरण उतनी ही जल्दी होता है।

(यह भी जानें: कोकोपीट क्या है, तथा इसमें बीज कैसे उगाएं….)

पानी और हवा के अलावा बीज के अंकुरित होने के लिए उचित तापमान की आवश्यकता भी होती है। इस आर्टिकल में आपने अंकुरण दर और तापमान के बीच संबंध के बारे में जाना। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो या इससे सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव हों, तो उन्हें कमेन्ट में अवश्य बताएं।

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

बीज अंकुरित कैसे करें, जानने के लिए नीचे दिए विडियो पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *