इन पवित्र पौधों को अपने होम गार्डन में लगाकर बढायें सुख और समृद्धि – Holy Plants For Home Garden In Hindi

गार्डनिंग की दुनिया में सब्जियों और फूलों के साथ पवित्र पौधों का भी अपना अलग स्थान होता है। कुछ पौधों को हिन्दू धर्म में पवित्रता या आध्यात्मिक रूप से ऊंचा दर्जा दिया गया है। यह पौधे न सिर्फ घर को पवित्र करते हैं, बल्कि अपने साथ पॉजिटिविटी भी लाते हैं। अगर आप अपना होम गार्डन की शुरूआत करने जा रहे हैं, तो आपको इन शुभ पेड़ पौधों को जरूर उगाना चाहिए। यदि आप जानना चाहते हैं कि घर पर या होम गार्डन में लगाने के लिए पवित्र पौधे कौन-कौन से हैं? तो हमारा लेख जरूर पढ़ें, जिसमें हम आपको घर के गार्डन के लिए शुभ पेड़-पौधे की जानकारी देंगे। गार्डन में लगाने के लिए सबसे अच्छे पौधे (Best Holy Plants For Garden In Hindi) कौन से हैं? जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें।

होम गार्डन के लिए पवित्र पौधे – Which Plant Is Good For Home Garden In Hindi

गार्डन में पवित्र शुभ पौधों का अद्वितीय स्थान होता है। अक्सर कहा जाता है, इन पेड़-पौधों में भगवान का वास होता हैं और पूजन के लिए हम इन्हें अपने घर या बगीचे में लगाते हैं। आइये जानते हैं- होम गार्डन के लिए पवित्र पेड़ पौधे के बारे में, जो कि निम्न हैं:-

(यह भी जानें: घर के अंदर लगाए जाने वाले शुभ पौधे….)

तुलसी का पौधा – Basil Is Holy Plant For Planting Gardening In Hindi  

तुलसी का पौधा - Basil Is Holy Plant For Planting Gardening In Hindi  

पवित्र पौधा तुलसी, जिसे हिंदू धर्म में सबसे ऊंचा स्थान दिया जाता है यह अपने आध्यात्मिक और औषधीय गुणों के लिए पूजनीय है। यह पौधा पवित्रता का प्रतीक है और माना जाता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लाता है। तुलसी पर्याप्त धूप और बेहतर ड्रेनेज वाली मिट्टी में ग्रो करती है। आप इसे 8 से 10 इंच की गहराई वाले ग्रो बैग में लगा सकते हैं।

तुलसी के बीज खरीदने के लिए क्लिक करें

(यह भी जानें: इस गमले में लगाएं तुलसी का पौधा, होगी अच्छी ग्रोथ…)

शमी प्लांट – Shami Plant Is Good For Home Garden In Hindi

शमी प्लांट - Shami Plant Is Good For Home Garden In Hindi

अगर आप होम गार्डन के लिए पवित्र पौधे की तलाश कर रहे हैं, तो शमी का पौधा लगाना एक बेहतर विकल्प है। यह पौधा भगवान शिव से जुड़ा है और ऐसा माना जाता है, कि शमी का पौधा उगाने से समृद्धि और जीत मिलती है।

आमतौर पर शमी के पौधे कठोर होते हैं और किसी भी मिट्टी में ग्रो कर सकते हैं, लेकिन बेहतर ड्रेनेज वाली मिट्टी में यह अच्छी ग्रोथ करते हैं। शमी के पौधे पूरी धूप और मध्यम पानी मिलने पर अच्छी तरह बढ़ते हैं।

बेलपत्र का पौधा – Belpatra Is Holy Plant For Planting Gardening In Hindi

बेलपत्र का पौधा - Belpatra Is Holy Plant For Planting Gardening In Hindi

बेलपत्र या बेल के पेड़ की पत्तियां हिंदू धर्म में पवित्र मानी जाती हैं, जो भगवान शिव को अर्पित की जाती हैं। यह त्रिपर्णीय पत्तियाँ ब्रह्मा, विष्णु और महेश (शिव) की त्रिमूर्ति का प्रतीक हैं। गार्डन में बेलपत्र लगाना बहुत शुभ माना जाता है। बेल का पेड़ सूखे को सहन कर सकता है, लेकिन शुष्क मौसम में समय-समय पर पानी देने से लाभ होता है। अप इस पौधे को एक बड़े साइज के ग्रो बैग में अपने घर की छत पर भी उगा सकते हैं।

पारिजात का पौधा – Parijat Is Good For Planting Home Garden In Hindi

पारिजात का पौधा - Parijat Is Good For Planting Home Garden In Hindi

पारिजात, जिसे हरसिंगार या नाइट जैस्मीन के नाम से भी जाना जाता है, यह धार्मिक कथाओं से जुड़ा एक पवित्र पेड़ है। यह सुगंधित फूलों वाला एक दिव्य वृक्ष है और यह दैवीय उत्पत्ति की कहानियों से जुड़ा है। अगर आप अपने होम गार्डन में पारिजात का पौधा उगाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें, यह आंशिक धूप वाली जगह और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में उगते हैं। इसे आप 18 से 20 इंच की गहराई और चौड़ाई वाले ग्रो बैग में लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: होम गार्डन के लिए बड़े साइज के गमले/ग्रो बैग और उनके फायदे…)

आंवला का पेड़ – Gooseberry Is Holy Tree For Planting Gardening In Hindi

आंवला का पेड़ - Gooseberry Is Holy Tree For Planting Gardening In Hindi

आंवला का पेड़ आयुर्वेद और हिंदू धर्म में एक विशेष स्थान रखता है। यह पौधा देवी लक्ष्मी से जुड़ा है और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। यह आपके गार्डन के लिए शुभ पेड़-पौधे में से एक है, जो अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। आप इसे अपने गार्डन में धूप वाले स्थान पर गमले में भी लगा सकते हैं। आँवला के पेड़ को ग्रोइंग सीजन के दौरान नियमित रूप से पानी देने पर ग्रोथ अच्छी होती है।

अशोक का पेड़ – Ashoka Tree Is Good For Planting Home Garden In Hindi

अशोक का पेड़ - Ashoka Tree Is Good For Planting Home Garden In Hindi

अशोक वृक्ष हिंदू और बौद्ध धर्म में पूजनीय है। यह पौधा प्रेम से जुड़ा है, जिसका प्राचीन ग्रंथों और कथाओं में उल्लेख किया गया है। यह पेड़ अपने सुंदर आकार और सुगंधित फूलों के लिए जाना जाता है और गार्डन में एक अलग स्थान बनाता है। अशोक के पेड़ आंशिक धूप और अच्छी जल निकासी वाली, उपजाऊ मिट्टी में ग्रोथ करते हैं। आप इसे पॉटिंग मिक्स तैयार करके एक बड़े साइज के कंटेनर में उगा सकते हैं।

ब्रह्मकमल का पौधा – Brahma Kamal Is Holy Plant For Planting Garden In Hindi 

ब्रह्मकमल का पौधा - Brahma Kamal Is Holy Plant For Planting Garden In Hindi 

ब्रह्मकमल हिंदू पौराणिक कथाओं में एक दुर्लभ और पूजनीय फूल है। यह भगवान ब्रह्मा से जुड़ा है और बेहद पवित्र माना जाता है। यह फूल रात के समय खिलता है, जो काफी बड़ा और खूबसूरत होता है। इस पवित्र पौधे को आप अपने गार्डन के गमले में उगा सकते हैं। घर पर लगे ब्रह्मकमल के पौधे में फूल का खिलना काफी शुभ माना जाता है।

(यह भी जानें: गार्डनिंग शुरू करने के लिए किन चीजों की पड़ती है जरूरत….)

सफ़ेद चंदन का पेड़ – White Sandalwood Is Holy Tree For Planting Garden In Hindi 

सफ़ेद चंदन का पेड़ - White Sandalwood Is Holy Tree For Planting Garden In Hindi 

सफ़ेद चंदन का पेड़ हिंदू धर्म में सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखता है। यह आपके होम गार्डन के लिए पवित्र पौधे में से एक है। चंदन के पेस्ट का उपयोग विभिन्न अनुष्ठानों और पूजन में किया जाता है। चंदन का पेड़ उगाने से न केवल सुगंधित लकड़ी मिलती है, बल्कि यह गार्डन को पवित्रता से भी जोड़ता है। चंदन का वृक्ष उगाने के लिए आप 21 x 21इंच (W x H) या 24 x 24 इंच (W x H) के ग्रो बैग का उपयोग कर सकते हैं।

अपराजिता – Holy Plant Butterfly Pea Is Good For Garden In Hindi 

अपराजिता - Holy Plant Butterfly Pea Is Good For Garden In Hindi 

अपराजिता एक खूबसूरत फूल का पौधा है, जिसे आप अपने घर या गार्डन दोनों ही जगह पर लगा सकते हैं। इस पौधे के फूल भगवान शिव को अर्पित किए जाते हैं इसलिए गार्डन के लिए शुभ पौधों में इसका एक अलग स्थान है। अपराजिता को गमलों में उगाना काफी आसान है। आप इसे धूप वाले स्थान पर 9 से 12 इंच के ग्रो बैग में उगा सकते हैं। पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए नियमित रूप से पानी देना आवश्यक है।

कमल फूल – Lotus Is Good Plant For Home Garden In Hindi

कमल फूल - Lotus Is Good Plant For Home Garden In Hindi

कमल सुंदर फूलों में से एक है जिसका उपयोग कई धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। यह फूल पवित्रता और आत्मज्ञान का प्रतीक है, जो माता लक्ष्मी और देवी दुर्गा की पूजा के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। कमल फूल के पौधे शांत, उथले पानी (दलदल) को पसंद करते हैं और पूरी धूप में ग्रोथ करते हैं। गार्डन में कमल के पौधे उगाने से शांति और पवित्रता का स्पर्श जुड़ जाता है।

(यह भी जानें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें….)

इस लेख में आपने जाना होम गार्डन में लगाने के लिए पवित्र पौधे कौन-कौन से हैं, घर के गार्डन के लिए शुभ पेड़-पौधे की जानकारी के बारे में। यदि हमारा आपको पसंद आया हो, तो इसे अन्य लोगों के साथ शेयर करें तथा लेख के संबंध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Comment