ग्रीन सैंड फर्टिलाइजर क्या है, जानें गार्डन में इसके उपयोग – Greensand Fertilizer And Its Usage In The Garden In Hindi

क्या आप जानते हैं कि होम गार्डन में पौधों को लगाने के लिए मिट्टी तैयार करते समय उसमें सामान्य रेत के अलावा हरी रेत या ग्रीन सैंड (Green Sand) को भी मिलाया जा सकता है। यह मिट्टी की संरचना में सुधार (improve soil structure) तो करती ही है, साथ ही उसमें पोषक तत्वों को भी जोड़ती है और मिट्टी को उपजाऊ बनाये रखती है। ग्रीन सैंड या हरी रेत फर्टिलाइजर क्या है, इसका गार्डन में उपयोग क्यों किया जाता है, ग्रीनसैंड उर्वरक के फायदे क्या हैं, गार्डन में ग्रीन सैंड फर्टिलाइजर का उपयोग कैसे किया जाता है? आदि सवालों के जबाब जानने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

ग्रीन सैंड या हरी रेत उर्वरक क्या है – What Is Green sand Fertilizer In Hindi

ग्रीन सैंड या हरी रेत उर्वरक क्या है - What Is Green sand Fertilizer In Hindi

ग्रीन सैंड हरे रंग की रेत होती है, जिसको समुद्र तल की तलछटी चट्टानों (sea floor) से खनन करके निकाला जाता है और फिर इसे गार्डन में उपयोग करने योग्य बनाने के लिए संसोधित (Refine) किया जाता है। इसे “ग्लूकोनाइट” (Glauconite) नाम से भी जाना जाता है। यह मुख्य रूप से पोटेशियम (potassium) और मैग्नेशियम (magnesium) के प्राकृतिक स्रोतों में से एक है। गार्डन में इसका उपयोग मुख्य रूप से मिट्टी की संरचना में सुधार करने तथा एक उर्वरक (Green sand fertilizer) के रूप में किया जाता है।

हरी रेत में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं – What Nutrients Are In Green sand In Hindi

ग्रीन सैंड फर्टिलाइजर का एनपीके (NPK) अनुपात 0-0-3 होता है और इसमें पोटाश, मैग्नेशियम, चूना, सिलिका, आयरन ऑक्साइड, फॉस्फोरिक एसिड और लगभग 30 अन्य खनिज शामिल होते हैं। हरी रेत में अपने वजन का लगभग 7% पोटेशियम पाया जाता है।

(यह भी जानें: पौधों में पोषक तत्वों (प्लांट न्यूट्रिएंट्स) के कार्य और कमी के लक्षण…)

ग्रीन सैंड फर्टिलाइजर के गार्डनिंग में फायदे – Benefits Of Using Green Sand Fertilizer In Garden In Hindi

आजकल गार्डनर हरी रेत को गार्डन में उपयोग करना पसंद करते हैं क्योंकि यह एक अत्यंत लाभकारी प्राकृतिक उर्वरक है, जो मनुष्यों या जानवरों के लिए विषाक्त (poisonous) नहीं होता है, और बगीचे की मिट्टी में आवश्यक सूक्ष्मजीवों और कीड़ों को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। आइये जानते हैं गार्डन में ग्रीन सैंड फर्टिलाइजर के उपयोग करने के फायदे:

  1. मिट्टी में मिलाने पर यह एक प्राकृतिक उर्वरक (Natural Fertilizer) के रूप में काम करता है एवं इसके उपयोग से पौधों या मिट्टी को कोई नुकसान नहीं पहुँचता है।
  2. यह मिट्टी को ढीला कर उसकी संरचना या बनावट में सुधार करता है और उसे हल्का बनाता है।
  3. ग्रीन सैंड उर्वरक मिट्टी की जल धारण क्षमता में सुधार करता है, क्योंकि यह सामान्य रेत की तुलना में 10 गुना अधिक नमी को अवशोषित कर सकता है और कठोर पानी को नरम करने में भी मदद करता है।
  4. जड़ों के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की आपूर्ती करने में सहायता करता है और जड़ों की ग्रोथ को बढ़ाता है।
  5. यह पोटाश का एक अच्छा जैविक स्रोत है, और इसमें उच्च स्तर के खनिज, आयरन, सिलिकेट और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो संपूर्ण पौधों के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

गार्डन में ग्रीन सैंड फर्टिलाइजर का उपयोग कैसे करें – How To Use Green Sand Fertilizer In Garden In Hindi

होम गार्डन में हरी रेत फर्टिलाइजर का उपयोग करने के लिए, इसे पौधों की मिट्टी में मिलाया जाता है या पॉटिंग मिक्स तैयार करने के लिए अक्सर इसका उपयोग किया जाता है। इसे पानी में नहीं मिलाया जाता, क्योंकि ग्रीन सैंड पानी में घुलनशील नहीं होती है। ग्रीन सैंड का उपयोग सब्जी, फूल, इंडोर या आउटडोर लगे लगभग हर प्रकार के पौधों की मिट्टी में कर सकते है। इसके लिए पौधों की मिट्टी में लगभग 2 कप हरी रेत फर्टिलाइजर मिलाना चाहिए।

हरी रेत की मदद से मिट्टी रहित पॉटिंग मिक्स बनाने के लिए, आगे बताये गए अनुपात में आप निम्न सामग्रियों को मिला सकते हैं:

मिट्टी के साथ एक अच्छा पॉटिंग मिक्स बनाने के लिए, आगे बताये गए अनुपात में निम्न सामग्रियों को मिलाया जा सकता है:

  • 40% मिट्टी
  • 30% कम्पोस्ट खाद
  • 20% ग्रीन सैंड
  • 10% पर्लाइट या वर्मीकुलाइट

इन सामग्रियों को उपर्युक्त अनुपात में लेकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर आप इसमें पौधों को लगा सकते हैं।

पर्लाइट और वर्मीकुलाइट खरीदने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

ग्रीन सैंड उर्वरक कहां से खरीदें – Where To Buy Greensand Fertilizer In Hindi

इस फर्टिलाइजर को ऑनलाइन वेबसाइट या अपने नजदीकी गार्डनिंग स्टोर से आसानी से खरीदा जा सकता है।

घर पर गार्डनिंग करने के लिए जरूरी सामग्री यहाँ से खरीदें:

अच्छी किस्म के बीज
पॉटिंग सॉइल
गमले या ग्रो बैग
वर्मीकम्पोस्ट
गोबर खाद
रॉक फास्फेट
प्लांट ग्रोथ प्रमोटर
नीम तेल
प्रूनर
स्प्रे पंप
वॉटर केन
ड्रेनेज मेट

FAQ

प्रश्न (1) ग्रीन सैंड अम्लीय है या क्षारीय? – Is Green Sand Acidic Or Alkaline?

उत्तर – उत्पादन स्रोत के आधार पर ग्रीन सैंड थोड़ा अम्लीय और थोड़ा क्षारीय होता है, इसका पीएच मान 6.2 से 8.5 तक हो सकता है।

प्रश्न (2) गार्डन में ग्रीन सैंड किसके लिए प्रयोग किया जाता है? – What Is Greensand Used For In Gardening?

उत्तर – गार्डनिंग में ग्रीन सैंड मुख्यतः मिट्टी की जल धारण क्षमता बढ़ाने, उसकी संरचना में सुधार करने तथा मिट्टी में पोषक तत्व की पूर्ती के लिए फर्टिलाइजर के तौर पर उपयोग किया जाता है।

प्रश्न (3) क्या मिट्टी में बहुत अधिक हरी रेत का उपयोग कर सकते हैं? – Can You Use Too Much Green Sand In Garden?

उत्तर – यदि आप अधिक मात्रा में भी इस रेत का उपयोग करते हैं तो इससे पौधों को कोई नुकसान तो नहीं होगा, लेकिन बहुत अधिक हरी रेत का उपयोग करने से आपके पौधों की अतिरिक्त ग्रोथ भी नहीं होगी, क्योंकि यह फर्टिलाइजर पोषक तत्वों को धीरे-धीरे मिट्टी में छोड़ता है।

प्रश्न (4) हरी रेत से किन पौधों को फायदा होता है? – What Plants Benefit From Green Sand?

उत्तर – हरी रेत एक प्राकृतिक उर्वरक है जिससे सब्जी, फल, फूलों वाले एवं लगभग हर प्रकार के पौधों को फायदा होता है।

प्रश्न (5) ग्रीन सैंड को पोषक तत्व रिलीज करने में कितना समय लगता है? – How Long Does Greensand Take To Break Down?

उत्तर – यह एक स्लो रिलीजिंग उर्वरक है, जिसको मिट्टी में पूरी तरह से पोषक तत्वों को ब्रेक डाउन करने में लगभग 12-14 महीने का समय लग जाता है।

निष्कर्ष – Conclusion

आशा करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा जिसमें आपने जाना ग्रीन सैंड या हरी रेत क्या है? गार्डन में इसका उपयोग क्यों किया जाता है? ग्रीन सैंड फर्टिलाइजर के फायदे क्या हैं? इसको गार्डन में उपयोग कैसे किया जाता है? आदि। यदि इस लेख के बारे में आपकी कोई राय या सवाल हों तो उन्हें कमेन्ट करके अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *