ये हैं 10 गर्मियों में उगाए जाने वाले फल – Fruits that Grow in Summer in Hindi

गर्मियों के मौसम में हर कोई तरोताजा रहना चाहता है और ऐसे में हमे ताजे ठंडे फल या उनका जूस मिल जाए तो इस मौसम का मजा ही कुछ और होता है। क्या आप गर्मियों में अपने गार्डन कुछ ताजे फल उगाना चाहते हैं? भले ही आपके पास एक बड़ा गार्डन हो या फिर टेरेस गार्डन ऐसे कई सारे फल हैं गर्मियों के मौसम में अपने घर पर उगा सकते हैं।

गर्मियों में फल खाने का मजा ही कुछ और होता है, क्योंकि इन्हें खाकर या फिर इनका जूस बनाकर आप तेज तपती गर्मी राहत पा सकते हैं। अगर आप गार्डनिंग करते हैं और गर्मियों में उगने वाले फल को अपने गार्डन में लगाना चाहते हैं तो यह लेख आपके बेहद काम का है। इस लेख में हम आपको 10 गर्मियों में उगाए जाने वाले फल के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें आप अपने घर पर गमले या फिर ग्राउंड स्पेस में भी सकते हैं। तो आइये जानते है गर्मियों में उगाये जाने जाने वाले फलों के बारे में।

गर्मियों में उगाए जाने वाले फल के नाम –   Top 10 Fruits Grow in Summer in Hindi

गर्मियों में उगाए जाने वाले फल

यहां हमने आपको ऐसे फलों के बारे में बताया है जो आप गर्मियों में अपने होम गार्डन या टेरेस गार्डन में उगा सकते हैं। तो आइये जानते हैं गर्मियों में उगाए जाने वाले फल के नाम क्या हैं।

आम है गर्मियों में उगने वाले फल – Mango

आम गर्मियों में उगने वाले फल - Mango

आम गर्मियों में उगाया जाने वाला एक फल है जिसकी अल्फांसो, केसर और लंगड़ा जैसी किसमें भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। आम गर्मी के मौसम में उगने वाला फल है जिसे आप अपने होम गार्डन में भी लगा सकते हैं। आम के पौधे को उगाने के लिए इसे भरपूर कार्बनिक पदार्थ वाली अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाना होगा। आप में पौधे को नियमित रूप से पानी और धूप की आवश्यकता होती है।

  • तापमान (Temperature): 25°C to 35°C
  • उगाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Grow): फरवरी-मार्च या जून-जुलाई में आम के बीज बोएं या पौधे लगाएं।
  • सूरज की रोशनी (Sunlight): प्रतिदिन कम से कम 6 से 8 घंटे सीधी धूप।
  • कटाई का समय (Harvesting Time): लगभग 8 से 14 सप्ताह के बाद।
  • ग्रो बैग या पॉट का आकार (Size of Grow Bag or Pot): 18×18 ग्रो बैग या कंटेनर का उपयोग करे

(यह भी पढ़िए – गार्डन प्रूनिंग शियर्स कैंची क्या है, इसके इस्तेमाल करने के फायदे )

अमरूद है गर्मियों में उगाए जाने वाले फल की सूची में शामिल – Guava

अमरूद - Guava Is Growing Best In Winter Season In Hindi 

अमरूद हर किसी का पसंदिता फल है जिसे आप अपने घर पर गमले में भी उगा सकते हैं। बता दें कि गुलाबी और सफेद दोनों किस्मों के अमरुद भारतीय जलवायु में अच्छी तरह उगते हैं। अमरूद के पौधे या पेड़ को उगने के लिए थोड़ी अम्लीय, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी पसंद की आवश्यकता होती है। वैसे तो अमरुद के पेड़ में सूखा सहन करने की शक्ति होती है लेकिन इन्हें अगर आप नियमित रूप से पानी देंगे तो उत्पादन बेहतर होगा। इनमें फलों की ग्रोथ को बढाने और सही आकार को बनाए रखने के लिए प्रूनिंग बेहद जरुरी है।

  • तापमान (Temperature): 20°C से 30°C
  • उगाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Grow): अमरूद के बीज या पौधे को फरवरी-मार्च या जून-जुलाई में लगाएं।
  • सूरज की रोशनी (Sunlight): प्रतिदिन कम से कम 6 से 8 घंटे सीधी धूप।
  • कटाई का समय (Harvesting Time): लगभग 8 से 14 सप्ताह के बाद।
  • ग्रो बैग या पॉट का आकार (Size of Grow Bag or Pot): 18×18 ग्रो बैग या गमले

पपीता भी है गर्मियों में फल देने वाले पौधें – Papaya

पपीता गर्मियों में फल देने वाले पौधें - Papaya

पपीता का पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और गर्मियों के मौसम में खूब फल देता है। इसलिए पपीता का नाम गर्मी में फल देने वाले पौधे की सूची में शामिल है। इसे लगाने के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और ऐसी जगह का चयन करना चाहिए जहाँ सूरज की रोशनी अच्छी तरह से मिले। इसे अधिक गर्मी के दौरान नियमित रूप से पानी देना बेहद जरुरी है। पपीते के पौधे कमजोर होते हैं और इन्हें हवा से नुकसान होने की आशंका रहती है। इसलिए उचित आश्रय जरुर दें।

  • तापमान (Temperature): 25°C से 30°C
  • उगाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Grow): फरवरी-मार्च या जून-जुलाई में पपीते के बीज बोएं या फिर पौधे लगाएं।
  • सूरज की रोशनी (Sunlight): प्रतिदिन कम से कम 6 से 8 घंटे सीधी धूप।
  • कटाई का समय (Harvesting Time): लगभग 8 से 14 सप्ताह के बाद।
  • ग्रो बैग या पॉट का आकार (Size of Grow Bag or Pot): 18×18 ग्रो बैग या कंटेनर

(और पढ़ें: 10 सब्जियां, जिन्हें ग्रो बैग में उगाना है बेहद आसान…)

तरबूज है आसानी से गर्मी में उगने वाला फल – Watermelon

तरबूज गर्मी में उगने वाला फल - Watermelon

तरबूज़ भी गर्मी में फल देने वाले पौधे की सूची में आता है। आपको बता दें कि तरबूज़ को पनपने के लिए गर्म तापमान की आवश्यकता होती है। इसे घर पर लगाने के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और पार्यप्त धूप वाले उपजाऊ स्थान पर इसके बीज को बोएँ। तरबूज़ के फलों के विकास के लिए इसे लगातार पानी देना बहुत आवश्यक है। मल्चिंग से इसकी मिट्टी की नमी बरकरार रखने में मदद मिलती है।

  • तापमान (Temperature): 16°C से 35°C
  • उगाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Grow): तरबूज के बीज फरवरी से मार्च या जून से जुलाई तक सीधे मिट्टी में बोयें।
  • सूरज की रोशनी (Sunlight): प्रतिदिन कम से कम 6 से 8 घंटे पूर्ण सूर्य की धूप।
  • कटाई का समय (Harvesting Time): आमतौर पर रोपण के 70-90 दिन बाद।
  • ग्रो बैग या पॉट का आकार (Size of Grow Bag or Pot): इसे बेलदार प्रकृति होने के कारण कंटेनर में लगाना दिक्कत भरा हो सकता है। इसलिए आप इसे जमीनी स्तर पर लगायें।

खरबूजा गर्मी में उगने वाला फल – Muskmelon

खरबूजा गर्मी में उगने वाला फल - Muskmelon

तरबूज की तरह खरबूज भी गर्मी में उगने वाले फल हैं जिन्हें गर्म मौसम और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी पसंद है। इन्हें घर पर उगाने के लिए आपको बीज को उपजाऊ मिट्टी और पर्याप्त धूप वाले स्थान पर बोना होगा। इन्हें फलों के विकास के लिए लगातार पानी देना जरुरी है खासकर फूल आने और फल लगने की अवस्था के दौरान। मिट्टी में नमी बनाये रखने के लिए आपको मल्चिंग से काफी मदद मिल सकती है। इसके अलावा यह खरपतवारों को रोकने के लिए भी फायदेमंद है।

  • तापमान (Temperature): 18°C से 29°C
  • उगाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Grow): फरवरी से मार्च या जून से जुलाई तक खरबूजे के बीज सीधे मिट्टी में बोयें।
  • सूरज की रोशनी (Sunlight): प्रतिदिन कम से कम 6 से 8 घंटे पूर्ण सूर्य की धूप की में रहना जरुरी है।
  • कटाई का समय (Harvesting Time): आमतौर पर रोपण के 70-90 दिन बाद।
  • ग्रो बैग या पॉट का आकार (Size of Grow Bag or Pot): बेलदार प्रकृति होने के कारण जमीनी स्तर पर लगाना उचित होगा।

गर्मी में उगने वाला फल में शामिल अनार – Pomegranate

अनार गर्मी में उगने वाला फल - Pomegranate

अनार को भी गर्मियों में फल देने वाले पौधे कहें तो यह गलत नहीं होगा। अनार एक ऐसा फ्रूट प्लांट है जो कि एक बार सही तरह से लग जाने के बाद सूखा-सहिष्णु होता है। इसे उगने के लिए पर्याप्त धूप वाला स्थान और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी पसंद होती है। इसको लगाने के कुछ वर्षों के दौरान इसे नियमित रूप से पानी देना आवश्यक होता है। फलों की अच्छी ग्रोथ और मृत या कमज़ोर शाखाओं को हटाने के लिए इसकी प्रूनिंग अवश्य करें।

  • तापमान (Temperature): 25°C से 35°C
  • उगाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Grow): सर्दियों या शुरुआती वसंत के दौरान अनार के पौधे लगाएं।
  • सूरज की रोशनी (Sunlight): प्रतिदिन कम से कम 6 से 8 घंटे पूर्ण सूर्य के संपर्क में रहना आवश्यक है।
  • कटाई का समय (Harvesting Time): फूल आने के 5 से 7 महीने बाद
  • ग्रो बैग या पॉट का आकार (Size of Grow Bag or Pot): 24×24 ग्रो बैग या कंटेनर

(और पढ़ें: ग्रो बैग में पौधे कैसे उगाएं, जानें ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

नींबू है गर्मी में फल देने वाले पौधे की लिस्ट में शामिल – Lemon

नींबू गर्मी में फल देने वाले पौधे - Lemon

नींबू भी गर्मियों में उगने वाले फल हैं जो कि गर्म जलवायु में पनपते हैं। इन्हें उगने के लिए अच्छी जल निकासी मिट्टी और धूप वाली जगह चाहिए होती है। इन्हें तेज हवाओं से बचाने के लिए सुरक्षित धूप वाले स्थान पर लगायें। गर्म और शुष्क मौसम के दौरान इन्हें नियमित रूप से गहराई से पानी दें। इसमें मल्चिंग से मिट्टी की नमी बनाए रखने और खरपतवारों को दबाने में काफी मदद मिलती है।

  • तापमान (Temperature): 25°C से 30°C
  • उगाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Grow): सर्दियों या शुरुआती वसंत के दौरान नींबू के पौधे लगाएं।
  • सूरज की रोशनी (Sunlight): प्रतिदिन कम से कम 6 से 8 घंटे।
  • कटाई का समय (Harvesting Time): नींबू की हार्वेस्टिंग साल भर की जा सकती है, आमतौर पर फूल आने के 6 से 9 महीने बाद।
  • ग्रो बैग या पॉट का आकार (Size of Grow Bag or Pot): 18×24 ग्रो बैग या कंटेनर (बौनी किस्मों के लिए)।

गर्मी में उगने वाले फल है कटहल – Jackfruit

कटहल – Growing Jackfruit In Pots In Hindi

कटहल भी गर्मियों में उगने वाला फल है जिसे उष्णकटिबंधीय जलवायु पसंद होती है। आप कटहल को गमले या ग्रो बैग में भी आसानी से उगा सकते हैं। इसे उगाने के लिए तेज़ हवाओं से सुरक्षित धूप वाले स्थान पर लगायें। इसे फूल आने और फल लगने के समय नियमित रूप से पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है।

  • तापमान (Temperature): 20°C से 41°C
  • उगाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Grow): कटहल के बीज या पौधे को गर्म मौसम में लगाएं (आमतौर पर मानसून के दौरान या गर्मियों की शुरुआत में)
  • सूरज की रोशनी (Sunlight):
  • कटाई का समय (Harvesting Time): कटहल आमतौर पर फूल आने के 3 से 8 महीने बाद पकते हैं।
  • ग्रो बैग या पॉट का आकार (Size of Grow Bag or Pot): बड़े आकार के कारण कंटेनर में उगाना सही नहीं है।

(और पढ़ें: पौधों में पोषक तत्वों (प्लांट न्यूट्रिएंट्स) के कार्य और कमी के लक्षण…)

केला गर्मी में फल देने वाले पौधे – Banana

6. Kela (Banana) - Nutritious Clusters in Your Home Garden:

केले को भी गर्मी में फल देने वाले पौधे की सूची में शामिल किया गया है। क्योंकि केले भी उष्णकटिबंधीय जलवायु में पनपते हैं। अगर आप इसे अपने घर पर लगाते हैं तो गर्मियों में आप इसके ताजे फलों का स्वाद ले सकते हैं। केले को घर पर उगाने के लिए आपको इसे कार्बनिक पदार्थों भरपूर, उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी लगाना होगा। इसके फलों की ग्रोथ के लिए इसे पर्याप्त धूप और नियमित पानी की आवश्यकता होती है। केले के पौधे कमजोर होते हैं इन्हें तेज हवा से बचाने का पर्याप्त इंतेजाम भी करें।

  • तापमान (Temperature): 15°C से 35°C
  • उगाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Grow): साल में कभी भी।
  • सूरज की रोशनी (Sunlight): पूर्ण सूर्य के संपर्क को प्राथमिकता दी जाती है।
  • कटाई का समय (Harvesting Time): किस्म के अनुसार अलग-अलग होता है, आमतौर से (9 से 12 महीने बाद)।
  • ग्रो बैग या पॉट का आकार (Size of Grow Bag or Pot): केले को जमीन पर उगाना सही है।

खीरा गर्मी में उगने वाले फल – Cucumber

Tips for Successfully Growing Cucumbers in Pots

खीरे भी गर्मी में उगने वाला फल हैं जिन्हें आप अपने घर में गमलों में भी लगा सकते हैं। खीरे को उगने के लिए गर्म तापमान और भरपूर धूप की आवश्यकता होती है। इसे घर पर गमले या ग्रो बैग में उगाने के लिए कार्बनिक पदार्थों से समृद्ध उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगायें। इसकी मिट्टी को नम रखने के लिए आपको नियमित रूप से पानी देने की आवश्यकता होगी।

  • तापमान (Temperature): 20°C से 30°C
  • उगाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Grow): खीरे के बीज फरवरी से मार्च या जून से जुलाई तक सीधे मिट्टी में बोयें।
  • सूरज की रोशनी (Sunlight): प्रतिदिन कम से कम 6 से 8 घंटे।
  • कटाई का समय (Harvesting Time): 50-70 में कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं।
  • ग्रो बैग या पॉट का आकार (Size of Grow Bag or Pot): 18×18 ग्रो बैग या कंटेनर का उपयोग करें।

(यह भी पढ़िए – गमले में टमाटर का पौधा कैसे लगाएं? और उगाएं खुद के आर्गेनिक टमाटर)

गार्डनिंग प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए organicbazar.net को विजिट करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *