गणेश पूजन में इन पौधों के पत्तों का प्रयोग करना माना जाता है शुभ – Leaves used for Ganesh Pujan in Hindi

हिन्दू फेस्टिवल एवं विभिन्न पूजा पाठ में कुछ पौधों की पत्तियों का प्रयोग करना काफी शुभ माना जाता है, खासकर हिंदू धर्मग्रंथों में विभिन्न प्रकार के पत्ते से गणपति की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। गणपति या विघ्नहर्ता भक्त के जीवन से सभी बाधाओं को दूर करते हैं और पूजा पाठ के लिए इन शुभ पत्ते चढ़ाने का बहुत अधिक महत्व भी है। अच्छी बात यह है कि पूजन में इस्तेमाल की जाने वाले इन पत्तियों के पेड़-पौधे को आप अपने होम गार्डन या टेरेस गार्डन में आसानी से ग्रो कर सकते हैं, तो आईये जानते हैं भारत में गणेश पूजा के लिए प्रयोग होने वाले विभिन्न पौधों की पत्तियां कौन कौन सी हैं।

पूजा पाठ में प्रयोग होने वाले पेड़ पौधों के पत्ते – Leaves Are Used For Pooja In Hindi

दूर्वा – Durva or Doob Grass In Hindi

दूर्वा - Durva or Doob Grass In Hindi

विघ्नहर्ता गणेश जी को दूर्वा सबसे अधिक प्रिय है, क्योंकि पौराणिक कथाओं के अनुसार, गणपति ने एक बार एक राक्षस को निगल लिया, जिससे उनके पेट में काफी जलन हुई। इस जलन को शांत करने के लिए उनको दूब दी गयी। इस पवित्र दूर्वा को आप अपने घर पर 24×9 इंच ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं।

(यह भी जानें: घर के अंदर लगाए जाने वाले शुभ पौधे…)

बेल पत्र – Stone Apple’s Leaves In Hindi

बेल पत्र - Stone Apple’s Leaves In Hindi

गणेश पूजा में गणपति को प्रसन्न करने के लिए पूजन में इस्तेमाल की जाने वाली बेल पत्री का काफी महत्व है। बेलपत्र के तीन पत्ते जो आपस में जुड़े होते हैं, पवित्र माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसके मूल भाग में सभी तीर्थ होते हैं। शिव पुराण में कहा गया है कि एक ही बेल पत्र को बार-बार धोकर दोबारा पूजा में उपयोग किया जा सकता है। आप अपने घर पर बेल के पौधे को 24×24 इंच के ग्रो बैग में आसानी से ग्रो कर सकते हैं।

(यह भी जानें: तुलसी के पौधे को हरा-भरा कैसे रखें…)

अर्जुन के पत्ते – Arjuna’s Leaves In Hindi

अर्जुन के पत्ते - Arjuna’s Leaves In Hindi

गणपति पूजन में अर्जुन वृक्ष या कौहा के पत्तों का उपयोग करना काफी शुभ माना जाता है। गणेश चतुर्थी में इसकी पत्तियों का उपयोग गजानन को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। अर्जुन के पौधे को आप होम गार्डन में 24×36 इंच के HDPE ग्रो बैग में उगा सकते हैं।

शमी के पत्ते – Shami’s Leaves In Hindi

शमी के पत्ते - Shami’s Leaves In Hindi

कहते हैं एक सच्चा भक्त गणपति जी को शमी के पत्ते चढ़ाना कभी नहीं भूलता। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, इस पत्ते में कई हिंदू देवी-देवता का वास होता है। ऐसा कहा जाता है कि शमी का पौधा घर में लगाने से कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है और इससे आस-पास की नकारात्मकता भी दूर होती है। अपने टेरेस गार्डन में शमी के पौधे को आप 18×18 इंच के HDPE ग्रो बैग में लगा सकते हैं।

केले के पत्ते – Banana’s Leaves In Hindi

केले के पत्ते - Banana’s Leaves In Hindi

प्राचीन समय से ही केले को एक पूजनीय पौधा माना जाता है, इसके पत्तों का उपयोग गणेश पूजन में काफी शुभ होता है। केला के प्लांट से घर में सुख-शांति बनी रहती है। केले के पेड़ का तना सौभाग्य और समृद्धि को दर्शाता है। इस पवित्र केले के पौधे को आप अपने घर पर 21×21 इंच के HDPE ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं।

कनेर के पत्ते – Oleander’s Leaves In Hindi

कनेर के पत्ते - Oleander’s Leaves In Hindi

कनेर के रंग-बिरंगे फूल हर देवता को प्रभावित करते हैं, लेकिन पूजन में इस्तेमाल की जाने वाली कनेर की पत्तियां भी खास महत्व रखती हैं। इसके पत्तों को आप विघ्नहर्ता श्री गणेश को जरुर अर्पित करें। खूबसूरत फूलों वाले कनेर के प्लांट को आप 21×21 इंच के HDPE ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं।

आम के पत्ते – Mango’s Leaves In Hindi

आम के पत्ते - Mango’s Leaves In Hindi

विभिन्न धर्म ग्रंथों में आम के पत्ते का पूजा में उपयोग करना काफी अच्छा बताया गया है। साथ ही, शुभ हिंदू कार्यों के दौरान मंडप और कलश को आम के पत्तों से सजाया जाता है। गणेश चतुर्थी में आम्र पत्तों का उपयोग कलश और तोरण के लिए किया जाना काफी शुभ माना जाता है। आप अपने होम गार्डन या टेरेस गार्डन में आम का पेड़ उगाने के लिए 24×36 इंच का गमला या ग्रो बैग खरीद सकते हैं।

मार्जोरम के पत्ते – Marjoram’s Leaves In Hindi

मार्जोरम के पत्ते - Marjoram’s Leaves In Hindi

गणपति पूजन में मार्जोरम या मरुआ के पत्तों का उपयोग करना  शुभ होता है। गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए इसकी पत्तियों का उपयोग किया जाता है। मार्जोरम के पौधे को आप होम गार्डन में 24×9 इंच के ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं।

मोगरा के पत्ते – Mogra’s Leaves In Hindi

मोगरा के पत्ते - Mogra’s Leaves In Hindi

मोगरे के सुगंधित फूलों के अलावा इसके पत्ते भी विनायक को प्रसन्न करते हैं। गणेश पूजन में आप मोगरे के पत्तों को गणपति पर चढ़ा सकते हैं या गणपति मंदिर में उनका उपयोग कर सकते हैं। इस सुगन्धित पौधे को आप अपने घर पर 15×15 इंच के HDPE ग्रो बैग में ग्रो कर सकते हैं।

पीपल के पत्ते – Sacred Fig’s Leaves In Hindi

पीपल के पत्ते - Sacred Fig’s Leaves In Hindi

पीपल के दिल के आकार के पत्ते गजानन को बहुत प्रसन्न करते हैं। इसे गणेश पूजन में जरूर अर्पित करें। आप इन पत्तों से इको फ्रेंडली गणेश जी भी बना सकते हैं। इसके पत्तों का उपयोग गणपति सजावट के लिए भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *