होम गार्डन में लगाएं यह खरबूज की 5 बेहतरीन किस्म – Common Types Or Variety Of Muskmelon In Hindi

खरबूज, गर्मी के स्वादिष्ट और पसंदीदा फलों में से एक है। इस फल में 90% पानी होता है, जो शरीर में पानी की आपूर्ति करता है। खरबूजे में न सिर्फ पानी, बल्कि स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व, खनिज, विटामिन और फाइबर भी होते हैं, जिसके लिए अधिकांश लोग इस फायदेमंद फल को खाना और अपने गार्डन में लगाना पसंद करते हैं। यदि आप भी अपने गार्डन में खरबूज लगाना चाहते हैं, तो आज हम आपको खरबूज की वैरायटियों के बारे में बतायेंगे, जिन्हें आप अपने घर की छत पर पॉट में भी लगा सकते हैं। होम गार्डन में लगाई जाने वाली खरबूज की सामान्य किस्में या वैरायटी कौन-कौन सी हैं?, जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें। इसके अलावा आप यह भी जानेंगे, कि खरबूजे कितने प्रकार के होते हैं, और खरबूजा का सबसे अच्छा प्रकार कौन सा है? (Muskmelon Varieties in India in Hindi)

खरबूजे की सामान्य किस्में – Different Types Of Muskmelon Can Grow At Home In Hindi

होम गार्डन में लगाए जाने वाले खरबूजे के प्रकार या वैरायटी निम्न हैं:-

  1. निरुपमा खरबूजा (Nirupama Musk Melon)
  2. सुपर कजरी खरबूजा (Super Kajri Musk Melon)
  3. कैंटालूप खरबूजा (Cantaloupe Muskmelon)
  4. हनीड्यू खरबूजा (Honeydew Muskmelon)
  5. मिठास/कस्तूरी मस्कमेलन (Mithas/ Kasturi melon)

(और पढ़ें: घर पर खरबूजे के पौधे कैसे उगाएं…)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

निरूपमा खरबूजा – Common Variety Of Melon Nirupama Muskmelon In Hindi

निरूपमा खरबूजा - Common Variety Of Melon Nirupama Muskmelon In Hindi

यह खरबूजे का सबसे अच्छा प्रकार है, इस वैरायटी के खरबूज के फल की बाहरी त्वचा पीले रंग की तथा खरबूज का आकार अंडाकार होता है तथा यह रसदार और स्वाद में मीठा होता है। आप इसे कुछ देखभाल के साथ 21 x 21 इंच (W x H) के गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं। यह बेल के रूप में विकसित होता है, अतः इसे उगाने के लिए आप रस्सी या क्रीपर नेट का सहारा दे सकते हैं।

(और पढ़ें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें...)

सुपर कजरी खरबूजा – Super Kajri Musk Melon Is Best For Home Garden In Hindi

सुपर कजरी खरबूजा - Super Kajri Musk Melon Is Best For Home Garden In Hindi

यह गमलों में उगाई जाने वाली खरबूजे की बेस्ट किस्म है। सुपर कजरी खरबूजा ऊपर से डार्क नारंगी रंग का होता है तथा काटने पर अन्दर से हल्का नारंगी होता है। अन्य किस्मों की अपेक्षा, यह अधिक रसीला होता है। खरबूज की इस किस्म को आप अपने घर पर गमले या ग्रो बैग में उगा सकते हैं, लेकिन पौधे की बेहतर वृद्धि के लिए इसे रोजाना 6-8 घंटे की सूरज की रोशनी (धूप) की आवश्यकता होती है।

(और पढ़ें: फल वाले पेड़ पौधे लगाने के लिए बेस्ट ग्रो बैग साइज…)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

कैंटालूप खरबूजा – Best Variety Of Muskmelon Cantaloupe In Hindi

कैंटालूप खरबूजा - Best Variety Of Muskmelon Cantaloupe In Hindi

यह खरबूज के सबसे लोकप्रिय प्रकारों में से एक है, जिसमें फूलों जैसी सुगंध होती है, इसे स्वीट मेलन भी कहा जाता है। कैंटालूप खरबूज की बाहरी त्वचा हल्के हरे रंग की और बनावट मोटी, जालीदार होती है तथा गूदा नारंगी रंग का सॉफ्ट और रसयुक्त होता है। आप इसे अपने घर पर गमले में उगा सकते हैं। पौधे की उचित देखभाल करने पर इस खरबूज का वजन 0.45 – 5 किग्रा के बीच हो सकता है।

(और पढ़ें: गर्मियों में पौधों की देखभाल कैसे करें…)

हनीड्यू खरबूज – Honeydew Muskmelon Is Best To Grow In Pot In Hindi

हनीड्यू खरबूज - Honeydew Muskmelon Is Best To Grow In Pot In Hindi

हनीड्यू खरबूजा भी खरबूजे की एक अलग किस्म है। इस किस्म में फल का रंग हल्का हरा तथा आकार ओवल शेप का होता है। इस खरबूज का गूदा हल्के हरे रंग का होता है, लेकिन यह सबसे मीठे खरबूजों में से एक है, इसे इसके लाजवाब स्वाद के कारण हनी मेलन भी कहा जाता है। आप इसे अपने टेरेस पर एक बड़े आकार के गमले में कुछ देखभाल के साथ अच्छी तारह ग्रो कर सकते हैं।

मिठास मस्कमेलन – Best Variety Of Muskmelon Mithas/Kasturi melon In Hindi

मिठास मस्कमेलन - Best Variety Of Muskmelon Mithas/Kasturi melon In Hindi

मिठास खरबूजा, जिसे स्वीट मस्कमेलन भी कहा जाता है, यह गार्डन में लगाए जाने वाले खरबूजे के विभिन्न प्रकार में से एक है। इस वैरायटी के खरबूजे की बाहरी त्वचा धारीदार, जालीदार या चिकनी होती है तथा फल स्वाद में सबसे मीठा और रसयुक्त होता है। इस खरबूजा में कस्तूरी खुशबू होती है, जिससे इसे कस्तूरी खरबूजा (Kasturi melon) भी कहा जाता है।

(और पढ़ें: घर पर लगाएं तरबूज की यह बेहतरीन किस्में…)

इस लेख में आपने जाना खरबूजे कितने प्रकार के होते हैं, होम गार्डन में लगाई जाने वाली खरबूज की सामान्य किस्में या बेस्ट वैरायटी के बारे में, इसके अलावा आपने यह भी जाना, कि खरबूजा का सबसे अच्छा प्रकार कौन सा है? यदि आप इस स्वादिष्ट फल को लगाना चाहते हैं, तो आज ही इसके बीज खरीदें और अपने गार्डन में लगाएं।

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *