भगवान शिव के यह पसंदीदा फूल इस सावन उगाएं अपने घर – Lord Shiva’s Favorite Flower In Hindi 

सावन के महीने में सभी लोग भगवान शिव का पूजन करते हैं। जहाँ कुछ लोग उनके लिए व्रत, अभिषेक और जागरण करते हैं, वहीँ दूसरी ओर कुछ उन्हें तरह-तरह की पसंदीदा सामग्री अर्पित करके उन्हें प्रशन्न करते हैं। वैसे तो भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय भांग, बेलपत्र, धतूरा और शमी के पत्ते होते हैं, लेकिन इनके अलावा भी कुछ फूल ऐसे होते हैं, जिन्हें भगवान शंकर को चढ़ाने से वह बेहद प्रसन्न होते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ भगवान शिव के प्रिय फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस सावन के महीने में अपने घर पर उगा सकते हैं। भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले फूल या भगवान शंकर के प्रिय या पसंदीदा फूल कौन-कौन से हैं और इन फूलों को गार्डन में कैसे उगाएं? जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें।

शिव जी को कौन से फूल चढ़ाने चाहिए – Flowers For Shiva Puja In Hindi

सभी देवी देवताओं में भगवान शिव का स्थान सबसे ऊपर है, इसलिए इन्हें प्रशन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ फूल और पत्ते ऐसे होते हैं, जिन्हें आप भगवान शिव को अर्पित करके उन्हें खुश कर सकते हैं। भगवान शिव के प्रिय और पसंदीदा फूलों के बारे में जानने के लिए लेख को आगे पढ़ें:-

सफेद आंकड़े का फूल (क्राउन फ्लावर) – Lord Shiva’s Favorite Flower Crown Flowers In Hindi

सफेद आंकड़े का फूल (क्राउन फ्लावर) - Lord Shiva's Favorite Flower Crown Flowers In Hindi

 

आक, जिसे अकौआ, क्राउन फ्लावर (Crown Flowers) के नाम से जाना जाता है। यह फूल सफेद, गुलाबी, लैवेंडर और बैंगनी सहित कई रंगों के होते हैं, जो भगवान शिव को बेहद प्रिय होते हैं। इस फूल में कुछ औषधीय गुण भी होते हैं, जिससे इसका उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। क्राउन फ्लावर को आप अपने घर पर धूप वाले स्थान में 12 से 15 इंच के पॉट में लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: फूल वाले पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग का साइज…..)

चमेली का फूल – Jasmine Flower Is Favorite Flower Of Lord Shiva In Hindi

चमेली का फूल - Jasmine Flower Is Favorite Flower Of Lord Shiva In Hindi

चमेली के फूल अपनी सुंदरता और मनमोहक खुशबू के लिए जाने जाते हैं और इन्हें भक्ति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। कई पंखुड़ियों वाले छोटे, स्टार के आकार के इन फूलों का उपयोग अक्सर धार्मिक समारोहों में किया जाता है, लेकिन भगवान शिव को सबसे अधिक चढ़ाई जाने वाली किस्म सफेद चमेली (जैस्मिनम ऑफिसिनेल) है। चमेली को उगाने के लिए 15 इंच व्यास वाला गमला आदर्श होता है।

(यह भी जानें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक…..)

मोगरा का फूल – Lord Shiva’s Favorite Flower Mogra In Hindi

मोगरा का फूल - Lord Shiva's Favourite Flower Mogra In Hindi

मोगरा, जिसे अरेबियन जैस्मिन के नाम से भी जाना जाता है, अपने अत्यधिक सुगंधित सफेद फूलों के लिए प्रसिद्ध है। मोगरा फूल में छोटी, बहुत सारी पंखुड़ियाँ होती हैं, जो फूल को घना बनाती हैं। मोगरा फूल का पौधा गर्म और उष्णकटिबंधीय जलवायु में अच्छी ग्रोथ करता है। आप इसे घर पर 12 इंच व्यास वाले गमले में लगा सकते हैं।

पारिजात का फूल – Night Jasmine Is Favorite Flower Of Lord Shiva In Hindi

पारिजात का फूल - Night Jasmine Is Favorite Flower Of Lord Shiva In Hindi

पारिजात फूल, जिसे रात में फूलने वाली चमेली भी कहा जाता है, इस फूल में नाजुक सफेद पंखुड़ियाँ और नारंगी डंठल होता है। यह फूल रात में खिलता है और दिन के दौरान मुरझा जाता है। भगवान शिव का प्रिय यह फूल सौंदर्य और जीवन की क्षणिक प्रकृति का प्रतीक है। आप इसे एक बड़े साइज के गमले (18 इंच) में पूरी धूप वाले स्थान पर लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: रात में खिलने और खुशबू बिखेरने वाले फूल….)

चांदनी का फूल – Best Flower For Lord Shiva’s Is Cape Jasmine In Hindi 

चांदनी का फूल - Best Flower For Lord Shiva’s Is Cape Jasmine In Hindi 

केप जैस्मिन, जिसे गंधराज के नाम से भी जाना जाता है, इस फूल का आकार स्टार जैसा होता है और यह पवित्रता, प्रेम और अटूट भक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। भगवान शंकर का पसंदीदा फूल केप जैस्मिन गर्म और उष्णकटिबंधीय जलवायु में उगता है। इसे आप अपने टेरेस गार्डन में अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में 15 से 18 इंच के ग्रो बैग में उगा सकते हैं।

धतूरा का फूल – Datura Flower Is Favorite Flower Of Lord Shiva In Hindi

धतूरा का फूल - Datura Flower Is Favorite Flower Of Lord Shiva In Hindi

धतूरा फूल बड़े तुरही के आकार के फूल हैं। यह विभिन्न रंगों में खिलता है, लेकिन सफेद रंग आमतौर पर भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। धतूरे के फूल रात में खिलते हैं और अत्यधिक सुगंध छोड़ते हैं। आप इस फूल को अपने टेरेस पर गमले या ग्रो बैग में उगा सकते हैं, लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि धतूरा का सेवन जहरीला होता है और इसका उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।

अपराजिता का फूल – Best Flower For Lord Shiva’s Is Aparajita In Hindi 

अपराजिता का फूल - Best Flower For Lord Shiva’s Is Aparajita In Hindi 

अपराजिता, जिसे बटरफ्लाई पी के नाम से भी जाना जाता है, यह एक अद्वितीय आकार वाला एक आश्चर्यजनक नीला फूल है, जिसका आकार शंख के समान होता है। अपराजिता के फूल आध्यात्मिक विकास, पवित्रता और विजय का प्रतीक माने जाते हैं। अपराजिता की बेल गर्म जलवायु और गीली मिट्टी में अच्छी तरह से बढ़ती है, इसे आप धूप वाले स्थान पर 10 से 12 इंच के पॉट में लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: इस गमले में लगाएं तुलसी का पौधा, होगी अच्छी ग्रोथ……)

कनेर का फूल – Lord Shiva’s Favourite Flower Kaner In Hindi 

कनेर का फूल - Lord Shiva's Favourite Flower Kaner In Hindi 

कनेर एक झाड़ीदार फूल का पौधा है, जिसके फूल तुरही के आकार के गुच्छों के रूप में खिलते हैं। यह फूल सफेद, गुलाबी, लाल और पीले सहित कई रंगों के होते हैं। इस फूल का प्रयोग भगवान शिव के अलावा सभी देवी देवताओं को चढ़ाने के लिए किया जाता है। कनेर का पौधा गर्म और शुष्क जलवायु में अच्छी ग्रोथ करता है, जिसे आप अपने घर पर गमलों में लगा सकते हैं।

इस लेख में आपने जाना शिव जी को कौन से फूल चढ़ाने चाहिए? या भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले पसंदीदा या प्रिय फूल के बारे में। उम्मीद हैं यह लेख आपको पसंद आया हो, इस लेख में संबंध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Comment