पौधों की वृद्धि के लिए क्या सही है: एलईडी लाइट या फ्लोरोसेंट लाइट – Led Light Vs Fluorescent Light For Plant Growth In Hindi

Grow Lights For Plants In Hindi: हर गार्डनर का सपना होता है कि उसके इंडोर बगीचे में लगे पौधे हरे-भरे और तेजी से बढ़ें, चाहे मौसम कैसा भी हो या धूप कम ही क्यों न मिले। अगर आपके पौधों को रोशनी नहीं मिल रही है या आपने पौधों को इंडोर लगाया है, तो आप कृत्रिम रोशनी एलईडी लाइट या फ्लोरोसेंट ग्रो लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन कई गार्डनर का सवाल होता है कि पौधों की बेहतर वृद्धि के लिए कौन-सी लाइट सही है — एलईडी लाइट या फ्लोरोसेंट लाइट? आज हम इसी के बारे में विस्तार से जानेंगे।

इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि, Led या फ्लोरोसेंट ग्रो लाइट क्या है, पौधों के लिए ग्रो लाइट के फायदे या नुकसान और पौधों के लिए कौन सी ग्रो लाइट बेहतर है Led या फ्लोरोसेंट लाइट, ताकि आप सही ग्रो लाइट का इस्तेमाल करें और आपका इंडोर गार्डन हरा भरा व स्वस्थ बना रहे।

Led ग्रो लाइट क्या है – What Is Led Grow Light In Hindi

Led ग्रो लाइट क्या है - What Is Led Grow Light In Hindi

LED का फुल फॉर्म होता है, लाइट एमिटिंग डायोड। एलईडी ग्रो लाइट एक कृत्रिम प्रकाश व्यवस्था है, जो इंडोर पौधों की प्रकाश संश्लेषण की प्रोसेस में सहायक होती है। LED लाइटिंग को मुख्य रूप से पौधों के वृद्धि के लिए बनाया गया है, क्योंकि ये कम से कम गर्मी उत्पन्न करते हुए, पर्याप्त मात्रा में बिजली को उपयोगी प्रकाश में परिवर्तित कर सकती है, जो प्रकाश संश्लेषण के लिए जरूरी होता है।

(यह भी जानें: कम मेहनत में उगाई जाने वाली सब्जियां…)

बागवानी सामान खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

फ्लोरोसेंट ग्रो लाइट क्या है – What Is Fluorescent Grow Light In Hindi

फ्लोरोसेंट ग्रो लाइट भी LED लाइट की तरह ही कृत्रिम प्रकाश व्यवस्था है, जिसका इस्तेमाल इंडोर गार्डनिंग में पौधों के विकास के लिए किया जाता है। यह लाइट गैस से भरी एक ट्यूब में इलेक्ट्रिसिटी प्रवाहित करके काम करती है, जिससे पराबैंगनी प्रकाश (UV) उत्पन्न होता है बाद में यह UV प्रकाश ट्यूब के अंदर एक फास्फोर कोटिंग को उत्तेजित करता है जिससे दृश्य प्रकाश उत्पन्न होता है और पौधे प्रकाश संश्लेषण के लिए इस प्रकाश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पौधों के लिए LED लाइट के फायदे और नुकसान – Advantages And Disadvantages Of Led Lights For Plants In Hindi

इंडोर गार्डन में लगे पौधों के लिए LED ग्रो लाइट के फायदे और नुकसान निम्न हैं, जैसे-

फायदे:

  1. यह कम बिजली की खपत करते हुए, पौधों के प्रकाश संश्लेषण के लिए उपयोगी प्रकाश उत्पन्न करती है, यह उर्जा के 80 से 90 % भाग को प्रकाश में बदल सकती है।
  2. इसमें बिजली की खपत फ्लोरोसेंट की तुलना में कम होती है।
  3. LED लाइट को गरम होने के जोखिम के बिना पौधों के पास लगा सकते हैं।
  4. यह ग्रो लाइट सूर्य प्रकाश की तरह ही प्रकाश संश्लेषण में सहायक होती है और पौधों में अंकुरण से लेकर फूल आने तक की प्रासेस में उपयोगी होती है।
  5. इनका जीवनकाल 50 हजार घंटे या उससे अधिक होता है, जिससे इन्हें बार-बार बदलने की जरूरत नहीं होती।
  6. गर्मी कम पैदा करती है, जिससे पौधों को जलने का खतरा कम होता है।
  7. LED लाइट पर्यावरण के अनुकूल होती है।
  8. आप LED ग्रो लाइट के स्पेक्ट्रम को पौधों की जरूरत के अनुसार बदल भी सकते हैं।

नुकसान:

  1. शुरुआती कीमत ज्यादा होती है, जिससे कुछ गार्डनर्स इन्हें खरीदने में असमर्थ होते हैं।
  2. कुछ LED डिमर स्विच के साथ संगत नहीं होती और असंगत डिमर्स का इस्तेमाल करने से झिलमिलाहट हो सकती है या जीवनकाल कम हो सकता है। इसलिए विशेष रूप से बनाए गए डिमर्स का इस्तेमाल करना सही होता है।
  3. चमकदार एलईडी लाइट प्रकाश प्रदूषण कर सकती हैं।
  4. कुछ LED लाइट उच्च नीले रंग को उत्सर्जित करती हैं, जो आँखों पर तनाव डाल सकता है और रात के समय नींद को भी खराब कर सकता है।

नोट – डिमर्स ऐसा उपकरण होता है, जिसका इस्तेमाल प्रकाश की चमक को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

(यह भी जानें: मानसून में पौधों की देखभाल कैसे करें…)

मिट्टी व खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

पौधों के लिए फ्लोरोसेंट लाइट के फायदे और नुकसान – Advantages And Disadvantages Of Fluorescent Light For Plants In Hindi

इंडोर गार्डनिंग में fluorescent grow lights के फायदे और नुकसान निम्न हैं, जैसे-

फायदे:

  1. शुरुआती कीमत बहुत कम होती है, जिससे गार्डनर इसे आसानी से खरीद सकते हैं।
  2. CFL और T5 फ्लोरोसेंट ट्यूब मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं।
  3. फ्लोरोसेंट ग्रो लाइट छोटे पौधों के लिए सही होती है।

नुकसान:

  1. अधिक बिजली की खपत करती हैं और 35 से 50 % उर्जा को ही प्रकाश में बदल पाती है।
  2. Fluorescent light का जीवनकाल 7 से 20 हजार घंटे होता है।
  3. यह LED लाइट की तुलना में ज्यादा गर्मी उत्पन्न करती है, इसलिए पौधों को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करना होता है।
  4. फ्लोरोसेंट लाइट का स्पेक्ट्रम पूरी तरह पौधों के अनुकूल नहीं होता, खासकर उनके फ्लावरिंग टाइम में।
  5. इनमें अल्प मात्रा में पारा होता है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए विशेष निपटान की जरूरत होती है।

नोट – पौधों की वृद्धि के लिए एलईडी लाइट और फ्लोरोसेंट लाइट दोनों ही इस्तेमाल होते हैं, लेकिन दोनों में अंतर और दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। पौधों के लिए LED लाइट, फ्लोरोसेंट लाइट की तुलना में ज्यादा बेहतर होती है।

(यह भी जानें: गार्डनिंग टूल्स और उनके उपयोग की जानकारी…)

गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

निष्कर्ष:

अगर आप पौधों की बेहतर वृद्धि, कम बिजली खपत और सही रोशनी चाहते हैं तो एलईडी ग्रो लाइट सबसे अच्छा विकल्प है। वहीं, अगर आपका बजट सीमित है और आप शुरुआती स्तर पर प्रयोग कर रहे हैं, तो फ्लोरोसेंट लाइट भी पौधों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने गार्डनिंग उद्देश्यों, बजट और स्थान के अनुसार ग्रो लाइट चुन सकते हैं। इस लेख से संबंधित आपके सुझाव हों, तो कमेंट में जरूर बताएं।

अक्सर पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न

1. क्या पौधे LED लाइट में ग्रो कर सकते हैं?

हाँ, पौधे LED लाइट में अच्छी तरह से ग्रो करते हैं, क्योंकि पौधे इस लाइट के प्रकाश में फोटोसिंथेसिस करते हैं। इसके अलावा LED लाइट लंबे समय तक चलती हैं। आप पौधों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग रंग में एल ई डी लाइट चुन सकते हैं।

2. फ्लोरोसेंट और LED लाइट में से आँखों के लिए कौन बेहतर है?

एल ई डी लाइटिंग प्रकाश का ऐसा स्पेक्ट्रम उत्सर्जित करती हैं, जो आँखों के लिए अधिक आरामदायक होता है और इसमें चमक कम होती है। इसके विपरीत फ्लोरोसेंट लाइटिंग अधिक टिमटिमाती हैं और ज्यादा तेज रोशनी उत्पन्न करती हैं, जिससे आखों के लिए असुविधा हो सकती है। इसके अतिरिक्त कुछ फ्लोरोसेंट बल्ब में पारा होता है और UV विकिरण उत्सर्जित कर सकते हैं, जो लंबे समय तक गार्डन में उपयोग करने के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं। अतः हमारी आँखों और स्वास्थ्य के हिसाब से LED लाइट, फ्लोरोसेंट लाइट की तुलना में बेहतर होती है।

बागवानी सामान खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Comment