ग्रो बेग में जामुन का पेड़ कैसे लगाए और देखभाल कैसे करें – Jamun Ka Ped Kaise Ugaye In Hindi

जामुन का पेड़ कैसे लगाए – जामुन एक फलदार पेड़ हैं और यह सबसे अधिक भारत में पाया जाता हैं। जामुन को कई नामों से जाना जाता हैं जैसे – राजमन, काला जामुन, जामुन, जमाली आदि और इसका वैज्ञानिक नाम Syzygium Cumini है। जामुन का फल गहरे नीले रंग का होता जो खाने में मीठा-तीखा रस भरा होने के साथ ही स्वादिष्ट व पौष्टिक होता है। जामुन का पेड़ हम अलग-अलग तरीके से लगा सकते हैं। बता दें कि आप बीज से और ग्राफ्टिंग द्वारा जामुन का पौधा लगा सकते हैं। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि जामुन का पौधा कैसे लगाए ? जामुन लगाने की विधि क्या हैं और मिट्टी को कैसे तैयार किया जाता हैं, क्या आप घर के गार्डन में या गमले में जामुन का पेड़ लगा सकते हैं ? तो इसे लेख ऐसे सभी सवालों के जबाब मिल जाएंगे। तो आइए जानते हैं, जामुन का पौधा लगाने की प्रक्रिया के बारे में।

जामुन का पौधा कैसे लगाए – Jamun Ka Paudha Kaise Lagaye

जामुन का पेड़ कैसे लगाए और बीज से उगाए जामुन पौधे की देख कैसे करें - Jamun Ka Ped Kaise Ugaye In Hindi

जामुन का पौधा लगाने के लिए ग्राफ्टिंग (कटिंग) प्रक्रिया का उपयोग किया जा सकता हैं या फिर बीज से जामुन का पौधा लगाया जा सकता हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार जामुन फ्रूट लगाने की प्रक्रिया का चयन कर सकते हैं। यदि आप बीज से जामुन उगाना चाहते हैं तो इसके लिए आप जामुन के बीज को अच्छे धो ले ताकि उसमे फल का कोई भाग चिपका हुआ न रहे। बीज को मिट्टी डाल दबा दें और ऊपर से पानी का छिडकाव अवश्य करें।

(यह भी जाने : मीठे मीठे चीकू के पेड़ ऐसे लगाए गमले में और ढेरों फल payen )

जामुन का पेड़ कब लगाए – Time To Plant Jamun Tree In Hindi

जामुन के पौधे को उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले स्थान पर मार्च से लेकर जून महीने के बीच आसानी से उगाया जा सकता हैं। इस समय के दौरान लगाए गए जामुन के पौधे अच्छी तरह से ग्रोथ करते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रहे कि इस समय के चयन में कई तरह के कारक शामिल हो सकते हैं। जैसे – स्थानीय मौसम, भूमि की उर्वरक क्षमता आदि।

बीज से जामुन का पौधा लगाने के लिए मिटटी – Soil For Planting Jamun Tree In Hindi

जामुन के पौधे का आकार बड़ा होता हैं इसलिए जामुन फ्रूट को समृद्धि और गहरी मिटटी अधिक फायदेमंद होगी जो अच्छी ड्रेनेज प्रदान कर सकती हैं। बता दें कि जामुन वृक्ष के लिए मिटटी का पीएच स्तर 6.0 से 7.5 के बीच होना चाहिए। मिट्टी कीटनाशक तत्वों से अधिक प्रभावित न हो। जामुन पेड़ लगाते समय आवश्यक जैविक खाद पदार्थों का उपयोग भी कर सकते हैं।

ग्रो बेग / गमले में जामुन का पौधा कैसे लगाए – How To Plant Jamun Tree In Grow Bag In Hindi

ग्रो बैग का चयन करें जिसमे आप पौधा लगाना चाहते हैं। शुरुआत में आप 5-7 इंच का ग्रो बेग उपयोग कर सकते हैं जिसमें छोटे छोटे छिद्र हो, जहा से पानी निकल सकें जिससे मट्टी सूखी बनी रहे। पौधा लगाने के लिए मिटटी तैयार कर लें। जामुन का पौधा आप किसी नजदीकी नर्सरी से या किसी अच्छे पौधा विक्रयकर्ता से प्राप्त कर सकते हैं। आप बीज का उपयोग भी कर सकते हैं। तैयार की गई मिटटी को गमले या ग्रो बेग में डाले और पौधा व बीज को मिट्टी में स्थापित करके पानी का छिडकाव कर दें। जामुन ट्री को ऐसे स्थान पर सुरक्षित रखे जहाँ सूरज की रौशनी पर्याप्त मात्रा में मिलती रहे।

जामुन का पेड़ कितने साल में फल देता है – Jamun Ka Paudha Fruit Kab Dene Lagta Hain

जामुन का पेड़ कैसे लगाए और बीज से उगाए जामुन पौधे की देख कैसे करें - Jamun Ka Ped Kaise Ugaye In Hindi

जब आप जामुन बीज से या ग्राफ्टेड पौधा लगाते हैं तो यह विकसित होने में कुछ समय लगता हैं। इसलिए जामुन के पेड़ में फल लगने में कुछ वर्षो का समय लग जाता हैं। यह समय 3 से 5 वर्षो का हो सकता हैं लेकिन पूर्ण रूप से फल आने में 8 वर्ष का समय माना जाता हैं। इसके अलावा भी कई कारण हो सकते हैं जिससे फल आने में इतना समय लग जाता हैं जैसे – पौधों की उम्र, पौधों के स्वास्थ्य, मौसम, और पौधों के पूर्व प्रक्रिया की विविधता।

जामुन की किस्म के नाम – Variety Jamun Of Jamun In Hindi

  • काथा
  • राजा जामुन
  • भादो

जामुन का पेड़ कैसे लगाए जाने पूरी प्रक्रिया – Jamun Tree Planting Process In Hindi

पौधा प्राप्त करें 

जामुन के फल से निकलने वाली गुठ्ल्ली का उपयोग करके आप घर पे ही पौधा तैयार कर सकते हैं। इसके आलावा आप एक स्वस्थ और विकसित जामुन के पौधे को नर्सरी से या किसी रजिस्टर्ड प्लांट सेलर से प्राप्त कर सकते हैं।

पौधा लगाने के लिए स्थान

जब आप पौधे का रोपड़ करें तो उसके लिए उचित स्थान का चयन करें। जामुन के पेड़ को सूरज की रोसनी पर्याप्त रूप से मिलनी चाहिए।

मिट्टी

यदि आप गमले में जामुन का पौधा लगा रहे हैं तो मिटटी ड्रेनेज के साथ रहना चाहिए, ताकि पानी आसानी से निकल जाए और पौधे कोई नुकसान न हो। मिट्टी तैयार करते समय आवश्यक तत्वों को इसमें जरूर मिला लें। इसी प्रक्रिया के साथ आप अपने गार्डन में भी पौधा लगा सकते हैं।

पौधे की तैयारी

पौधा लगाने से पहले पौधे की अच्छे से जाँच कर लें, नर्सरी से लाए गए पौधे की जड़ें न टूटी हों और पौधा स्वस्थ होना चाहिए।

जामुन पेड़ लगाने के लिए गड्ढा खोदना 

jamun tree fruit

पौधा लगाने के लिए गड्डा खोदे जिसका आकार और गहराई पौधे की जड़ों के हिसाब से हो।

पौधे को लगाए

गड्ढे के बीच में पौधे को धीरे-धीरे रखें और फिर अच्छे से मिटटी से पौधे की जड़ो को ढंक कर दबा दें।

पानी देना

जब आप जामुन के पौधे को स्थापित कर दें तो इसके बाद उसे अच्छे से सीधा करें और पानी दें।

पौधे की देखभाल करें

नए पौधे को स्थायीता के लिए एक स्टेक या टूथपिक के साथ स्थापित करें ताकि वह सीधा रह सके।

(यह भी जाने : घर में संतरा का पौधा बीज से कैसे लगाए और देखभाल कैसे करें)

जामुन का पेड़ लगाते समय उपयोग जैविक खाद – Use Organic Fertilizer While Planting Jamun Tree In Hindi

Organic Fertilizer

बता दें कि जामुन के पेड़ को स्वस्थ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए कई तरह के जैविक और रासायनिक खादों का प्रयोग किया जा सकता हैं। नीचे हमने कुछ प्रमुख खादों और उनके उपयोग के बारे में बताया गया हैं।

वर्मीकम्पोस्ट खाद – Vermicompost Fertilizer

वर्मीकम्पोस्ट एक उत्कृष्ट जैविक खाद हैं। यह खाद्य पदार्थ कीटाणुनाशक गुणों के साथ पौधों को पोषण प्रदान करता है। वर्मीकम्पोस्ट मिटटी को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

पंचगव्य खाद – Panchagavya Fertilizer

पंचगव्य खाद में गौमूत्र, शर्करा, गोबर और दही आदि शामिल होते हैं। पंचगव्य फर्टिलाइजर पौधों को पोषण प्रदान करता हैं और पौधों की सुरक्षा में मदद करता है।

जैविक खाद – Organic Fertilizer

बता दें कि जैविक खाद बीजों और और्गेनिक मिटटी को स्वास्थ्य बनाए रखने की दृष्टि से उपयोग हो सकता हैं। मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखता हैं और पौधों को उच्चतम पोषण प्रदान करती है।

नीम केक खाद – Neem Cake Fertilizer

 

नीम की खाद में नीम की पत्तियों और नीम के बीजों व तेल का प्रयोग होता है। यह खाद पौधों को कीटाणुशक गुण प्रदान करता हैं।

फिश इमल्शन खाद – Fish Emulsion Fertilizer

बता दें कि फिश इमल्शन एक अच्छा जैविक खाद हैं और इससे पौधे को प्रोटीन, नाइट्रोजन, और फॉस्फेट आदि की प्राप्ति होती हैं।

कम्पोस्ट टी खाद – Compost Tea Fertilizer

कम्पोस्ट टी बनाने के लिए मिटटी, नीम की खाद, गौमूत्र, और जल का मिश्रण तैयार किया जा सकता हैं। इन चीजों से मिलकर बनाया गया कम्पोस्ट टी फर्टिलाइजर पौधों को सुरक्षा प्रदान करता है और मिटटी को स्वस्थ बनाए रखता है।

(यह भी जाने : गार्डनिंग के लिए 10 ऐसे खाद जिनके बारे में कोई आपको नहीं बताता हैं )

FAQs

जामुन का पेड़ कैसे उगता है?

जामुन पेड़ बीज, कटिंग्स, या पौधों के माध्यम से उगाया जा सकता है।

कौन सी विधि से उगाया गया जामुन जल्दी फल देता हैं?

कटिंग्स और पौधों के माध्यम से उगाये जाने वाले जामुन के पौधे तीव्रता से विकसित हो सकते हैं, बीज से उगाए गए पौधे की तुलना में जल्दी फल देने लगते हैं।

जामुन पेड़ कितने वर्ष में फल देने लगता है?

जामुन के पौधे को पूरी तरह से विकशित होने और फल देने में लगभग 3 से 5 वर्ष का समय लग सकता हैं।  हालांकि यह मौसम, पौधे की प्रकृति और उसके आसपास के पर्यावरण की स्थिति पर भी निर्भर करता है।

जामुन पेड़ की देखभाल के लिए क्या करें?

सुनिश्चित करें कि पेड़ को प्रतिवर्ष उर्वरक प्रदान किया जाए। प्राकृतिक रूप से होने वाली प्रक्रियाओं का समर्थन करें। वर्मीकम्पोस्ट और जैविक खादों का प्रयोग अवश्य करें। नियमित रूप से पौधों की प्रुनिंग करना बिल्कुल न भूले, ताकि पेड़ की सही आकृति बनी रहे और प्रक्रियाएं ठीक से हों।

जामुन के पत्ते पीले क्यों होते हैं?

आपने देखा होगा कि जामुन के पेड़ के पत्ते पीले होते हैं, क्योंकि वे सूर्य प्रकाश प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया कर रहे होते हैं और इस समय के दौरान वे खाद्य उत्पन्न कर रहे होते हैं।

जामुन पेड़ के फलों की पूर्ण रूप से परिपक्वता का समय क्या है?

जामुन के फलों की परिपक्वता का समय मौसम और जामुन के प्रजाति पर निर्भर करता है। लेकिन सामान्यत: यह गर्मी के महीनों में आता है, जिसमें मई से जुलाई के बीच हो सकता है।

इस लेख में हमने आपको बताया कि आप जामुन का पेड़ कैसे लगाए या उगाए। अगर आप इस लेख के संबंध में हमें सुझाव देना चाहते हैं तो हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *