Cucumber Plant Pruning In Hindi: खीरा के पौधों की छंटाई करना अपनी-अपनी पसंद है। यदि आपने केवल एक ही खीरे का पौधा उगाया है, तो छंटाई (pruning) ज्यादा जरूरी नहीं है, लेकिन अगर आप पौधों को स्वस्थ व हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आप छंटाई कर सकते हैं। हालांकि इससे उत्पादन कम हो सकता है, लेकिन गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके अलावा जब पौधे घने होते हैं, तो उनमें वायु का प्रवाह सही से नहीं होता है और उनमें कीट व रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय-समय पर खीरे के पौधों की छंटाई (pruning) करना जरूरी होता है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि, क्या आपको खीरे के पौधों की छंटाई करनी चाहिए, खीरे के पौधे की छंटाई कब करें और कैसे करें। यह सब जानने के लिए लेख अंत तक जरूर पढ़ें।
क्या आपको खीरे के पौधों की छंटाई करनी चाहिए – Should You Prune Cucumber Plants In Hindi
खीरे के पौधे की छंटाई अर्थात प्रूनिंग करना कई चीजों पर निर्भर करती है। आप निम्न कंडीशन में अपने पौधों की छंटाई कर सकते हैं, जैसे:-
- पौधे से रोग या कीट ग्रसित भाग हटाने के लिए।
- बेल को स्वस्थ व हेल्दी रखने के लिए, ताकि आपको अच्छे फल प्राप्त हो सकें।
- जब पौधे झुंड में लगे हों, तो अच्छे वायु प्रवाह के लिए।
- यदि गार्डन छोटा है, तो आप अनावश्यक रूप से बढ़ रही लताओं को काट सकते हैं, इससे फलों की संख्या कम हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता में सुधार होगा।
(यह भी जानें: पौधों की छटाई के लिए बेस्ट गार्डनिंग टूल्स…)
गार्डनिंग सामान खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
खीरे की छंटाई कब करें – When To Prune Cucumber Plants In Hindi
अगर आप खीरे की बेल की छंटाई करने की सोच रहें हैं, तो आपको समय का ध्यान रखना होगा। आप फ्रूटिंग टाइम निकल जाने के बाद खीरे की प्रूनिंग कर सकते हैं। इसके अलावा सूखे फूलों, सूखी टहनियों या पत्तों को आप कभी भी प्रून कर सकते हैं।
खीरे के पौधों की छंटाई कैसे करें – How To Prune Cucumber Plants In Hindi
खीरे के बेलों की छंटाई टमाटर की छंटाई के जैसी ही होती है। हमें पौधे से सकर्स को हटाना होता है, क्योंकि बेल की कुछ ऊर्जा सकर्स को बढ़ाने में व्यर्थ हो जाती है। सकर्स मुख्य रूप से पौधे के आधार से निकलते हैं और इसके अलावा द्वितीयक बेलों से भी निकलते हैं, जो आगे चलकर तृतीयक बेल बन जाते हैं। आप निम्न प्रकार पौधे की छंटाई कर सकते हैं-
- जब सकर्स छोटा हो, तो उसे अपने अंगूठे और तर्जनी की मदद से अलग करें।
- आप सकर्स को हटाने के लिए हैंड प्रूनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इससे आसानी होगी।
- बेल के आधार से निकलने वाले सभी सकर्स को हटा दें, क्योंकि इनसे भविष्य में कोई भी फल नहीं मिलने वाला।
आप अपने खीरे के बेलों को जाली, क्रीपर नेट या अन्य संरचना पर उगाने की कोशिश करें, क्योंकि यहां पौधे की छंटाई करने में आसानी होगी।
नोट – शुरुआत में आप बेल में कुछ सकर्स को बढ़ने के लिए छोड़ सकते हैं, जिससे आपको अधिक फल प्राप्त हो सकते हैं।
(यह भी जानें: टेरेस गार्डनिंग के लिए थोक रेट में खरीदें अच्छे ग्रो बैग्स…)
खीरे से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
1. क्या खीरे की छंटाई से उत्पादन बढ़ता है – Does Pruning Cucumbers Increase Production In Hindi
नहीं, इससे आपको अधिक संख्या में फल तो नहीं मिलेंगे, लेकिन इससे आपको अधिक गुणवत्ता वाले फल जरूर प्राप्त होंगे।
2. क्या मुझे खीरे के फूल हटा देना चाहिए – Should I Remove Cucumber Flower In Hindi
हाँ, आप शुरुआती कुछ फूलों को हटा सकते हैं, जो लताओं को बढ़ने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा फूलों को हटाने से बचें।
निष्कर्ष:
अब तो आप जान ही गए होंगे कि, खीरे की बेल की छंटाई कब और कैसे करें, ताकि आपको अच्छे व स्वस्थ फल प्राप्त हो सकें। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। ऐसे ही informative लेख पढ़ने के लिए वेबसाइट organicbazar.net पर विजिट करें। इस लेख से रिलेटेड आपके कुछ सुझाव हों, तो कमेंट में जरूर बताएं।
बागवानी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें: