वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट देने के लिए 10 इनडोर प्लांट जो आपकी प्रेमिका को खुश कर देंगे- Indoor Plants for Valentine’s Day in Hindi

यदि आपकी प्रेमिका को गार्डनिंग करना या इंडोर प्लांट लगाना पसंद है, तो आप उनके वेलेंटाइन डे को अपने गिफ्ट से और ख़ास बना सकते हैं। लड़कियों को साज-सज्जा व खुशबूदार चीजें काफी पसंद होती हैं। ऐसे में वेलेंटाइन डे के मौके पर आप उन्हें उपहार के रूप में खुशबूदार इंडोर प्लांट्स (Indoor Plants for Valentine’s Day in Hindi) दे सकते हैं। यह पौधे आपके साथी के घर को महकाने के साथ ही आप दोनों के प्यार की खुशबू को भी बढ़ा देंगे। आइये आपको ऐसे इनडोर प्लांट्स के बारे में बताते हैं जो आपके साथी के मूड को तरोताजा बना देगा।

Indoor Plants for Valentine’s Day in Hindi

प्रकृति ने हमें अलग-अलग तरह के पौधे दिए हैं, जिनमें भिन्न-भिन्न गुण होते हैं। हमारी प्रकृति में ऐसे भी कई पौधे हैं जो अपनी खास खुशबू और अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। यह पौधे आपके घर में हमेशा खुशनुमा माहौल बनाकर रखते हैं। आजकल लोग घर को खुशबूदार बनाए रखने के लिए कई तरह के रूम फ्रेशनर का उपयोग करते हैं, लेकिन यह पौधे प्राकृतिक रूप से आपके घर के लिए फ्रेशनर का काम करेंगे। यह आपके घर को खुशबूदार बनाने के साथ ही मन व दिमाग को शांत भी बनाएंगे।

वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए 10 इनडोर प्लांट- Best Indoor Plants for Valentine’s Day in Hindi

Indoor Plants for Valentine’s Day in Hindi

वेलेंटाइन डे के इस खास मौके पर हम आपको दिखने में आकर्षक और सुगन्धित दोनों तरह के वैलेंटाइन डे इंडोर प्लांट्स (Indoor Plants for Valentine’s Day in Hindi) के बारे में आपको बताते हैं जिन्हें आप इस वैलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका को देकर खुश कर सकते हैं ।

1. पैशन फ्लावर- Passion flower

7) Passionflower - Fastest Growing Creeper Plant 

यदि आपकी प्रेमिका माइल्ड फ्रेगरेंस को पसंद करती हैं तो पैशन फ्लावर प्लांट उन्हें उपहार के रूप में दे सकते हैं। इस प्लांट में स्टार आकार के फूल देखने को मिलेंगे, जो काफी खूबसूरत दिखाई देते हैं। 24 घंटे ही यह पौधा अपनी खुशबू से घर को महकाता रहेगा। यह प्लांट बेहद ही जल्दी ग्रो करने लगता है। साथ ही इसे खास देखरेख की भी आवश्यकता नहीं होती है। हाँ..! आपको नियमित रूप से इस प्लांट में पानी जरूर देना होगा, जिससे कि यह अच्छी तरह से बढ़ सके। आप गमले या फिर ग्रो बैग में भी इसे उगा सकते हैं।

(और पढ़ें: लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाएं टॉप 25 इंडोर प्लांट्स…)

2. रोजमेरी प्लांट- Rosemary plant

रोजमैरी - Best Ant Repellent Plant Rosemary In Hindi
यह प्लांट भी दिखने में काफी ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है। यह इंडोर प्लांट भी आपके साथी को वैलेंटाइन डे के मौके पर गिफ्ट कर सकते हैं। रोजमेरी प्लांट काफी ज्यादा खुशबूदार होता है। इसकी खुशबू साइट्रस की तरह होती है। आप बाजार या फिर ऑनलाइन माध्यम से आसानी से रोजमेरी प्लांट को खरीद सकते हैं। इस प्लांट को अच्छी तरह से ग्रो करने के लिए आपको गोबर का खाद ध्यानपूर्वक मिट्टी में मिलना चाहिए।

3. एन्थ्यूरियम- Anthurium

Anthurium Plant Grow Indoor In Hindi

एन्थ्यूरियम अपने दिल के आकार और चमकीले रंग के फूलों के लिए जाना जाता है। यह एक बेहद आकर्षक प्लांट है जो आपके पार्टनर को अपनी खूबसूरती से अवश्य खुश कर देगा।

4. लिपस्टिक प्लांट- Lipstick Plant

लिपस्टिक प्लांट का नाम इसके ट्यूब के आकार के फूलों की वजह से रखा गया है जो लिपस्टिक की ट्यूब के समान होते हैं। यह एक अनोखा और आकर्षक पौधा है जो निश्चित रूप से आपके साथी जरुर को प्रभावित करेगा।

(और पढ़ें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें...)

5. होया हार्ट (होया केरी)- Hoya Heart

स्वीटहार्ट पौधे के नाम से प्रसिद्ध , होया हार्ट दिल के आकार की पत्तियों वाला एक रसीला पौधा है। होया हार्ट पौधे को प्यार का प्रतीक माना जाता है और यह निश्चित रूप से आपके साथी को प्रसन्न करेगा।

6. हार्ट-लीफ फिलोडेंड्रोन – Heart-Leaf Philodendron

इस पौधे में दिल के आकार की पत्तियां होती हैं, जो इसे वेलेंटाइन डे के लिए एक उपयुक्त विकल्प बनाती है। अगर आप अपने पार्टनर को कोई अच्छा गिफ्ट देना चाहते हैं तो यह पौधा एक अच्छा आप्शन साबित हो सकता है। इस पौधे की सबसे खास बात यह है कि इसकी देखभाल करना आसान है और यह कम रोशनी की स्थिति में भी पनप सकता है।

(और पढ़ें: पूरे साल हर मौसम में खिलने वाले इन फूलों से महकाएं अपना गार्डन…)

7. लिली फ्लावर प्लांट- lily flower plant

पीस लिली - White Colour Flower For Planting Indoor Peace Lily In Hindi
व्हाइट लिली फ्लावर के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। इसकी सुगंध भी आप सभी को पता होगी। कई सारे परफ्यूम में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लड़कियों को इसकी सुगंध काफी पसंद आती है। सफेद लिली फ्लावर की खुशबू, हल्की सी नींबू की तरह होती है। यह भी अपने सभी को भेंट देने के लिए अच्छा विकल्प है। इस पौधे को घर में लगाने से यह अच्छी खुशबू के साथ घर को सकारात्मक ऊर्जा से भी भर देगा। आसानी से लिली प्लांट को घर पर उगाया जा सकता है। इसके लिए आपको हल्की सी धूप और नियमित रूप से पानी देने की आवश्यकता होगी।

8. जैस्मिन प्लांट- Jasmine plant

बारहमासी फूलों के नाम - Perennial Flower For Planting Home Garden In Hindi 
जब खुशबूदार प्लांट व फूलों की बात होती है तो जैस्मिन प्लांट का नाम कोई कैसे भूल सकता है। यह पौधा भी काफी ज्यादा खूबसूरत होता है और जब इसमें सफेद फूल आते हैं तो यह और भी ज्यादा सुंदर दिखाई पड़ता है। इसकी महक आपके घर और मन को तरोताजा कर देगी। आपके साथी के मन को जीतने के लिए भी यह प्लांट काफी है। घर पर आसानी के साथ जैस्मिन प्लांट को उगाया जा सकता है। आप हल्की सी धूप में बालकनी या छत पर इसे उगा सकते हैं। यदि आप इसे बालकनी में भी स्थान देते हैं, तब भी इसकी खुशबू आपके पूरे घर को महका देगी।

(और पढ़ें: घर की हवा को शुद्ध करने वाले 20 पौधे…)

9. होया प्लांट- Hoya plant

10) Hoya Plant Is Best Indoor Plants That Don't Need Sunlight
यदि आपके साथी को हल्की और स्वीट सी खुशबू पसंद है तो होया प्लांट आप उन्हें गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। इसकी स्वीट सी फ्रेगरेंस आपके साथी को जरूर पसंद आएगी। इसके पत्ते का आकार अन्य पौधों की अपेक्षा अलग होता है, जिससे यह प्लांट काफी आकर्षक दिखाई देता है। इसमें गुच्छों में आते हैं, जो कि इस प्लांट की सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं।

10. जेरेनियम का पौधा- Geranium plant

lowering Time Of Geranium Plant In Hindi

खुशबूदार फूलों वाले पौधों के लिस्ट में जेरेनियम का नाम भी शुमार है। इसे इंडोर व आउटडोर दोनों तरह से लगाया जा सकता है। इसके फूल काफी आकर्षक होते हैं और यह आसानी से भी लग जाता है। वैलेंटाइन डे के मौके पर यह भी आपके साथी के लिए उपहार देंते हेतु अच्छा सुगंधित पौधा है। यह रूम फ्रेशनर के तौर पर भी कार्य करेगा, जिससे आपके साथी का मन और दिमाग शांत बना रहेगा।

(और पढ़ें: गमले में लगाएं यह सजावटी पत्तेदार पौधे…)

इंडोर प्लांट लगाने से पहले रखें खास ध्यान

गुणवत्ता वाली मिट्टी का करें इस्तेमाल: इंडोर प्लांट मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर हरे-भरे रहते हैं। ऐसे मैं आपको उच्च गुणवत्ता वाली मिट्टी में ही इंडोर प्लांट्स को रोपित करना चाहिए।

खाद का करें इस्तेमाल: मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट या फिर गोबर की खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके पौधे अधिक तेजी से ग्रो करेंगे।

सही कंटेनर का करें चयन: प्लांट को रोपित करने से पहले आप उनके आकार के अनुसार कंटेनर का चयन करें। प्लास्टिक व मिट्टी के गमले के स्थान पर आप एचडीपीई व जिओ फैब्रिक ग्रो बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ग्रो बैग आसानी से 5-6 साल तक चल जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *