कैसे पता चलेगा कि मूली कटाई के लिए तैयार हैं, जानें टिप्स – How To Know When Radishes Are Ready To Harvest In Hindi 

मूली, जमीन के नीचे उगने वाली सब्जी है। जमीन के नीचे होने वाली सब्जियों की कटाई का सही समय पता कर पाना कई लोगों के लिए कठिन काम होता है। इस वजह से आज के इस लेख में हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप मूली की कटाई सही समय पर कर पाएंगे। मूली को सही समय पर उखाड़ना (harvesting) बहुत जरूरी होता है, वरना अधिक समय तक लगे रहने से मूली कड़क हो जाती है, वह फटने लगती है, और वह  वे-स्वाद या कड़वी भी हो सकती है। समय पर हार्वेस्ट कर लेने से मूली का स्वाद भी अच्छा बना रहता है। मूली की कटाई सही समय पर करना क्यों जरूरी है, और मूली कब और कैसे उखाड़ें, इसकी पूरी जानकारी के लिए यह लेख पूरा पढ़ें। How do know when to harvest radishes in hindi

मूली की कटाई (हार्वेस्टिंग) कब करें – How Do Know When To Harvest Radishes In Hindi

घर पर लगे मूली के पौधे को सही समय पर उखाड़ने के लिए निम्न टिप्स को ध्यान में रखें:

1. मूली सीड्स के पैकेट पर लिखे हार्वेस्टिंग टाइम को चेक करें – See Harvesting Time On Radish Seed Packet In Hindi 

आप मूली बीज खरीदते समय उसके पैकेट पर लिखे हार्वेस्टिंग समय को चेक कर सकते हैं। बीज के पैकेट पर यह लिखा रहता है कि मूली कितने दिन में कटाई के लिए तैयार हो जाएगी। आमतौर पर मूली, बीज से लगाने पर 1 से डेढ़ महीने (30 से 45 दिन) में कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं।

(और पढ़ें: जानें अच्छे स्वाद के लिए सब्जियों और फलों की कटाई कब करें …)

2. पत्तियों की लम्बाई 8 इंच होने पर मूली की कटाई करें – Harvest Radish When Leaves Are 6 To 8 Inches Tall In Hindi 

पत्तियों की लम्बाई 8 इंच होने पर मूली की कटाई करें - Harvest Radish When Leaves Are 6 To 8 Inches Tall In Hindi 

जब मूली की पत्तियां 6 से 8 इंच लम्बाई की हो जाती हैं, तब मूली को मिट्टी से बाहर निकाला जा सकता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि मूली की जड़ें और पत्तियां एक साथ ग्रोथ करती हैं। मूली की पत्तियां जितनी लम्बी होती जाती हैं, मिट्टी के अंदर मूली की लम्बाई भी उतनी ही बढ़ती जाती है। यदि परिपक्व पत्तियां ताज़ी (fresh) और हरी (green) होती हैं, तो यह एक अच्छा संकेत है कि इस समय मूली की कटाई की जा सकती है। पौधा अधिक पुराना होने पर पत्तियां मुरझाई (wilted) सी दिखती हैं।

(और पढ़ें: गमलों में उगाएं, यह बेस्ट जड़ वाली सब्जियां…)

3. जड़ों का व्यास 1 इंच होने पर मूली को उखाड़ लें – Check The Root Diameter Of Radish To Harvest In Hindi 

जड़ों का व्यास 1 इंच होने पर मूली को उखाड़ लें - Check The Root Diameter Of Radish To Harvest In Hindi 

मूली की कटाई कब करनी चाहिए, इसका पता लगाने का एक आसान तरीका है, मूली जड़ के व्यास (diameter) को चेक करना। यदि आपको मिट्टी की ऊपरी सतह पर मूली दिखाई दे रही है तो, जब उसका व्यास 1 इंच (2.5cm) हो जाए, तब आप मूली की हार्वेस्टिंग कर सकते हैं या मूली को मिट्टी से बाहर निकाल सकते हैं।

(और पढ़ें: गार्डन में हार्वेस्टिंग को बनाएं आसान, करें इन टूल्स का उपयोग….)

मूली की कटाई से सम्बन्धित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर – FAQ About Harvesting Radish Vegetable In Hindi

मूली की हार्वेस्टिंग से जुड़े कुछ जरूरी सवाल हैं, जिन्हें अक्सर लोग पूंछते हैं:

क्या मूली फूल आने पर कटाई के लिए तैयार होती है? – Are radishes ready when they flower In Hindi

नहीं, आपको मूली के पौधे में फूल आने तक का इन्तजार नहीं करना चाहिए। जब मूली का पौधा अधिक समय तक मिट्टी में लगा रहता है, तब उसके पौधे में फूल आने लगते हैं, और इस स्थिति में मूली खाने लायक नहीं रहती है।

(और पढ़ें: घर पर मूली कैसे उगाएं….)

मूली को लम्बे समय तक लगा रहने दिया जाये तो क्या होगा? – What happens if you leave radishes in the ground too long In Hindi

यदि आप मूली को सही समय पर मिट्टी में से न उखाड़ेंगे, तो लम्बे समय लगी रहने से मूली ज्यादा फुसफुसी (Starchy), बेस्वाद और कड़क हो जाती है, कभी कभी तो वह बीच में से फटने (cracking radish) भी लगती है।

मूली की कटाई कैसे करें? – How To Harvest Radish Root Vegetable In Hindi 

मूली की कटाई कैसे करें? - How To Harvest Radish Root Vegetable In Hindi 

यदि आपने मूली की गोल वैरायटी (round radish) लगाई हैं, तो उन्हें ऊपर से पकड़कर उखाड़ना बहुत आसान है। अगर आपने लम्बी मूली लगाई हैं, तो पहले गार्डनिंग ट्रॉवेल टूल से मूली के आसपास की मिट्टी की खुदाई कर लें, फिर उसके बाद हल्के से मूली को उखाड़ लें।

(और पढ़ें: कैसे करें सलाद साग के पत्तों (लेट्यूस) की कटाई…)

इस लेख में हमने आपको मूली की कटाई कब और कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी दी है। जैसे जब मूली के पौधे की पत्तियां 6 से 8 इंच (15 से 20cm) लम्बी हो जाती हैं, जब मिट्टी की ऊपरी सतह पर दिखने वाली जड़ें 1 इंच व्यास की हो जाती हैं, तब मूली की कटाई (harvesting) की जा सकती है। मूली को मिट्टी से उखाड़ने से जुड़ा अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो, आप उसे कमेन्ट बॉक्स में लिख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *