खरबूज के बीज कैसे उगाएं – How to Grow Musk melon from Seeds in Hindi

खरबूजा गर्मी के मौसम में खाया जाने वाला एक मीठा फल है। खरबूज के फल में पोषक तत्वों के साथ-साथ पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जो गर्मियों के समय हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है। इस लेख में आप जानेंगे कि, घर पर गमले या ग्रो बैग में खरबूज के बीज कैसे उगा सकते हैं? खरबूज के बीज लगाने की विधि और देखभाल के तरीके के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

खरबूज के बीज उगाने की जानकारी – Musk melon seed growing condition in Hindi

·       बीज लगाने का समय
गर्मी का मौसम
·        बीज बोने की गहराई 
लगभग ½ से 1 इंच 
·        उपयुक्त मिट्टी 
जल निकासी युक्त दोमट मिट्टी
·        अंकुरण तापमान
लगभग 25°C से 30°C तापमान 
·        सूर्य प्रकाश
प्रतिदिन लगभग 6 से 8 घंटे 
·        बीज अंकुरण में लगा समय 
लगभग 5 से 12 दिन के अंदर  
·        कटाई का समय (Harvesting time)
लगभग 80 से 100 दिन 

खरबूज के बीज लगाने के लिए बेस्ट टाइम – Best time to plant musk melon seeds in Hindi

  • खरबूज के बीज लगाने का सही समय फरवरी का महीना है, आप फरवरी से लेकर अप्रैल के महीने में भी खरबूज के बीज लगा सकते हैं।
  • दक्षिण भारत में अक्टूबर तथा उत्तर भारत में फरवरी के महीने में खरबूज के बीज लगा सकते हैं।

(और पढ़ें: यह सब्जियां आप साल भर कभी भी अपने गार्डन में उगा सकते हैं..)

खरबूज उगाने के लिए अच्छी क्वालिटी के बीज – Good quality seeds for growing musk melon in Hindi

खरबूज के बीज लगाने के लिए आप अच्छी क्वालिटी के बीजों का चयन करें, ताकि आपको खरबूज के अच्छे और स्वस्थ पौधे मिल सकें। अच्छी किस्म के बीज आप अपनी नजदीकी बीज की दुकान या ऑनलाइन स्टोर Organicbazar.net से खरीद सकते हैं। खरबूज के बीज ऑनलाइन आर्डर करने के लिए, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:

खरबूज के बीज लगाने का तरीका – How to planting musk melon seeds in Hindi

आप खरबूज के बीजों को डायरेक्ट मेथर्ड के द्वारा, सीधे गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में लगा सकते हैं। खरबूज का पौधा लगे हुए गमले को ऐसे स्थान पर रखें, जहां पौधे को लगभग 6 से 8 घंटे की धूप प्राप्त हो सके। बीज लगाने के लिए जरुरी टिप्स –

  • आप 18 x 18 इंच (लम्बाई x चौड़ाई) या अपनी सुविधा के अनुसार बड़े गमले या ग्रो बैग को चुन सकते हैं।
  • गमले में उपयुक्त मिट्टी भरें, लेकिन ध्यान रखें कि, मिट्टी को भरते समय गमले को ऊपर से 2 से 3 इंच खाली रखें।
  • आप ग्रो बैग की मिट्टी में ½ से 1 इंच की गहराई पर 2 से 3 बीज लगा सकते हैं।
  • गमले में लगे हुए बीजों को मिट्टी से अच्छी तरह ढक दें।
  • मिट्टी को सूखने न दें, बीज लगे हुए ग्रो बैग की मिट्टी में उचित मात्रा में नमी बनाए रखें, जिससे की खरबूज के पौधों का अच्छी तरह से विकास हो सके।

(और पढ़ें: ग्रो बैग में पौधे कैसे उगाएं, जानें गार्डन में ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

खरबूज के बीज कितने दिन में अंकुरित होते हैंMusk melon seed germination time in Hindi

  • गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में बीज लगाने के बाद, खरबूज के बीज लगभग 5 से 12 दिन के अंदर अंकुरित हो सकते हैं।

खरबूज के पौधे की देखभालMusk melon plant care in Hindi  

खरबूज के पौधे की देखभाल - Musk melon plant care in Hindi  

  • खरबूज के पौधे लगे हुए गमले या ग्रो बैग की मिट्टी को सूखने न दें, मिट्टी में आवश्यकता अनुसार नमी बनाएं रखें।
  • ध्यान रखें कि, पौधा लगे गमले में पानी भरा न रहे, क्योंकि गमले में पानी भरा रहने से पौधे की जड़े सड़ सकती हैं।
  • खरबूज के पौधों को रोजाना 6 से 8 घंटे की धूप मिलनी चाहिए।
  • पौधे को 2 से 3 दिन में चेक करते रहें।
  • खरबूज के पौधे पर कीट या रोग ग्रस्त पाए जाने पर पौधे पर नीम तेल या उचित दवा का छिड़काव करें। इसके अतिरिक्त पौधे से रोग ग्रस्त भागों को हटा दें।

(और पढ़ें: स्टिकी ट्रैप क्या है, जानें गार्डन में इसके उपयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

निष्कर्ष – Conclusion 

इस लेख में आपने जाना कि, आप घर पर गमले या ग्रो बैग में खरबूज के बीज कैसे लगाएं? बीज लगाने के बाद खरबूज के पौधे कितने दिन में तैयार हो जाते है? और साथ ही आपने यह भी जाना कि, खरबूज के पौधे की देखभाल कैसे करें? हमारी और भी पोस्ट पढ़ने के लिए Organicbazar.net पर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *