10 फेंगशुई प्लांट, जो घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाते हैं- Feng Shui Plants In Hindi

फेंगशुई प्लांट (feng shui plants in hindi), जिसे “भाग्यशाली पौधे” के नाम से भी जाना जाता हैं। यदि आप अपने घर के अंदर फेंग शुई प्लांट्स लगाना चाहते हैं तो मनी ट्री (Money Tree), लकी बैम्बू (Lucky Bamboo) और पीस लिली (Peace lily) जैसे खूबसूरत पौधे घर के अंदर लगाएं जा सकते हैं। इनके अलावा भी कई आकर्षक फेंगशुई प्लांट (Feng Shui Plant) हैं, जो इनडोर गार्डन में लगाएं जा सकते हैं और घर को सुंदर बना सकते हैं। फेंगशुई सिद्धांत के अनुसार घर के अंदर इन पौधों की मौजूदगी सुख शांति, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक मानी जाती है। इनमे से कुछ पौधे एयर प्यूरीफाई प्लांट (air purifying plant) होते हैं जो अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध करते हैं और कुछ पौधे धन के प्रतीक माने जाते हैं।

Feng Shui Plants In Hindi

यदि आप भी फेंगशुई प्लांट के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं जैसे फेंग शुई पौधे क्या है? फेंगशुई के घर में पौधे कहां लगाने चाहिए? फेंगशुई के लिए सबसे अच्छा पेड़ कौन सा है? तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। यहाँ हम घर में लगाने के लिए कुछ प्रमुख फेंगशुई पौधों (Feng Shui Plant In Hindi) के बारें में बताने वाले हैं, तो आइयें जानते हैं इन आकर्षक पौधों के बारें में।

फेंग शुई पौधे क्या है? – What are Feng Shui plants?

फेंग शुई पौधे क्या है? - What are Feng Shui plants?

फेंग शुई पौधे वे पौधे हैं जो फेंग शुई सिद्धांतों के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य, और समृद्धि लाने में सहायक माने जाते हैं। फेंगुशई के अनुसार, कुछ इंडोर प्लांट्स (indoor plants) घर और ऑफिस में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं। ये पौधे घर में लगाने के लिए बहुत लकी माने जाते हैं। फेंग शुई एक प्राचीन चीनी वास्तुकला का ज्ञान है जो पर्यावरण के साथ हमारे संबंधों को सामंजस्यपूर्ण बनाने की कोशिश करता है। इसका लक्ष्य जीवन में संतुलन और सद्भाव स्थापित करना है।

कुछ लोकप्रिय फेंग शुई पौधे इस प्रकार हैं:

  1. बांस का पौधा (Lucky Bamboo) – यह फेंगशुई पौधा सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  2. मनी प्लांट (Pothos) – यह फेंगशुई प्लांट आर्थिक समृद्धि और ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।
  3. जेड प्लांट (Crassula ovata) – यह फेंगशुई पौधा धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए लोकप्रिय।
  4. पीस लिली (Spathiphyllum) -यह फेंगशुई प्लांट शांति और शुद्धता को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।
  5. एलोवेरा -यह फेंगशुई प्लांट सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए उपयोगी।

फेंग शुई पौधों का चयन और स्थान उनकी विशेषताओं और जिस प्रभाव को आप अपने घर या ऑफिस में लाना चाहते हैं, पर आधारित होता है। यह विचार कि पौधे न केवल सौंदर्य के लिए होते हैं बल्कि वे ऊर्जा के संतुलन में भी सहायक होते हैं, फेंग शुई के मूल सिद्धांतों में से एक है।

फेंगशुई के लिए कौन से पौधे अच्छे हैं – What Plants Are Good For Feng Shui?

नीचे हम टॉप 10 फेंगशुई प्लांट (Feng Shui Plant in hindi) के बारे में बताते हैं, यदि आप भी इन पौधों को घर में लगाते हैं, तो इससे न केवल आपका घर हरियाली से भर जाएगा बल्कि कई तरह के बिकार भी घर से बाहर हो जाएंगे।

1.जेड प्लांट (Jade Plant)

जेड प्लांट - Jade Plant Is Best Grow In Indoor In Hindi 

जेड पौधे को फेंगशुई पौधा माना जाता हैं, क्योंकि प्लांट फेंगशुई सिद्धांतों के अनुसार धन और समृद्धि को आकर्षित करता हैं। धन और समृद्धि का प्रतीक जेड प्लांट अपनी आकर्षक गोल पत्तियों के लिए भी बेहद फेमस हैं। बता दें कि फेंगशुई मान्यताओं के अनुसार, आप अपने घर या ऑफिस में जेड प्लांट लगाकर अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य को आमंत्रित कर सकते हैं। कुल मिलाकर, फेंगशुई पौधों की लिस्ट में जेड पौधे को समृद्धि, विकास और सौभाग्य के प्रतीक के रूप में महत्व दिया जाता हैं, जिससे यह उन लोगों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन जाता हैं जो अपनी वित्तीय भलाई को बढ़ाना चाहते हैं।

(यह भी पढ़िए – घर पर जेड प्लांट कैसे उगाएं)

2.मनी प्लांट (Money Plant)

मिट्टी में लगे मनी प्लांट की केयर करने के बेहतरीन टिप्स - Money Plant Care Tips In Soil In Hindi 

मनी प्लांट को धन, समृद्धि, और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता हैं। कहते हैं कि मनी प्लांट जिस घर में लगा होता हैं, धन और वित्तीय सफलता को आकर्षित करता हैं। बता दें कि मनी प्लांट एक लकी प्लांट होने के साथ साथ एयर प्यूरीफाई प्लांट  (air purifying plant) भी होता हैं और अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध बनाएं रखता हैं। फेंगशुई पौधों की लिस्ट में शामिल मनी प्लांट की सफेद, पीले और हल्के हरे रंग की पत्तियों वाली अलग अलग किस्में होती हैं।

5.स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट - Snake Plant in Hindi

फेंगशुई प्लांट की सूची में शामिल स्नेक प्लांट (snake plant) को सान्सेवीरिया (Sansevieria ) के नाम से भी जाना जाता हैं। यह पौधा फेंगशुई के सिद्धांतो का पालन करता हैं और शानदार फ्लेक्सिविल्टी, स्ट्रेंग्थ और पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह के लिए जाना जाता हैं। बता दें कि स्नेक प्लांट (सांप का पौधा) का नाम इसकी लंबी और पतली पत्तियों की वजह से रखा गया हैं, जो सांप के रेंगते हुए रूप से मिलती जुलती होती हैं। फेंगशुई के मुताबिक स्नेक प्लांट के ऊपर बढ़ने की प्रवृति हमें जीवन में ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करती हैं। आप स्नेक प्लांट को अपने घर पर या फिर ऑफिस में लगा सकते हैं, फेंगशुई के लिए सबसे अच्छा पेड़ माने जाने वाला स्नेक प्लांट अच्छी सजावट के साथ ही यह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने का काम भी करता हैं।

(यह भी पढ़िए – घर पर स्नेक प्लांट कैसे लगाएं, जानें सबसे आसान विधि)

6.बैम्बू पाम (Bamboo Palm Plant)

फेंगशुई पौधा Bamboo Palm

बैम्बू पाम अपने सुंदर पत्तों और एयर प्यूरिफिकेशन के गुणों के कारण फेंगशुई पौधों की लिस्ट में अपना एक विशेष स्थान रखता हैं। बता दें कि बैम्बू पाम (Bamboo palm) फेंगशुई के कई प्रमुख सिद्धांतों का प्रतीक माना जाता हैं। बैम्बू पाम घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए जाना जाता हैं क्योंकि यह हानिकारक तत्वों को दूर करता हैं और हमें स्वस्थ वायु प्रदान करता हैं। फेंगशुई सिद्धांत के अनुसार इसके हरे-भरे पत्ते उचित विकास, जीवन शक्ति और प्रचुरता का प्रतीक हैं। यह प्लांट घर के अन्दर और बहार इनडायरेक्ट सन लाइट में अच्छी ग्रोथ करता हैं और सूखने से बचाने के लिए इसे लगातार नमी वाली मिट्टी की आवश्यकता होती हैं। प्लांट को हरा भरा रखने और अच्छी ग्रोथ के लिए आप ऑर्गनिक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर का उपयोग कर सकते हैं।

7.एरेका पाम (Areca Palm Plant)

2) Areca Palm: Indoor Plants That Give Oxygen 24 Hours

एरेका पाम का वैज्ञानिक नाम डिप्सिस ल्यूटसेंस (Dypsis lutescens) हैं। बता दें कि यह प्लांट फेंगशुई के कई मूलभूत सिद्धांतों का पालन करता हैं। इसके आकर्षक हरे-भरें पत्ते विकास, समृद्धि और प्रचुरता के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। फेंगशुई सिद्धांतों के अनुसार यदि आप रणनीतिक स्थानों (strategic locations) पर एरेका पाम को रखते हैं तो इससे कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार अपने घर में एरेका पाम को रखते समय दिशाओं का ध्यान का रखना भी आवश्यक हैं। घर की खिड़की या प्रवेश द्वार के पास एरेका पाम को रखने से यह सुबह के समय नेचुरल सन लाइट को अवशोषित कर सकता हैं और पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाता हैं।

(यह भी पढ़िए – घर पर एरिका पाम ट्री कैसे लगाएं)

8.स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

फेंगशुई पौधा स्पाइडर प्लांट - Spider Colorful Leaf Plant In Hindi

फेंगशुई में स्पाइडर प्लांट को कई कारणों से पसंद किया जाता हैं। सबसे पहले, इसकी खूबसूरत हरी पत्तियां जो विकास, जीवन शक्ति और प्रचुरता का प्रतिनिधित्व करती हैं। बता दें कि, स्पाइडर प्लांट की खूबसूरत आकृति और धनुषाकार पत्तियां गति और पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह की भावना पैदा करती हैं। इसके अतिरिक्त, स्पाइडर पौधे अपने एयर प्युरिफाई गुणों के लिए भी जाने जाते हैं, जो वातावरण की हवा को शुद्ध करने और स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

9.एलोवेरा (Aloe Vera)

फेंगशुई पौधों की लिस्ट

अपने कई सकारात्मक गुणों, स्वास्थ्य, समृद्धि और सुरक्षा से जुड़े होने के कारण एलोवेरा को फेंगशुई पौधों की लिस्ट में एक लाभकारी पौधा माना जाता हैं। फेंगशुई में एलोवेरा प्लांट के इतने महत्वपूर्ण होने की कई वजह हैं। बता दें कि एलोवेरा अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध हैं। विशेष रूप से त्वचा सम्बंधी बीमारियों को सही करने और घाव आदि के उपचार को बढ़ावा देने की क्षमता की वजह से इसे एक फेंगशुई पौधा माना जाता हैं। फेंगशुई में एलोवेरा को सुरक्षात्मक गुणों वाला भी माना जाता हैं। ऐसा माना जाता हैं कि इसकी नुकीली पत्तियाँ नकारात्मक प्रभावों को दूर करती हैं।

(यह भी पढ़िए – घर पर एलोवेरा का पौधा कैसे उगाएं)

10.पोथोस (Pothos Plant)

पोथोस प्लांट - Fast Growing feng shui plants in hindi

पोथोस पौधे, जिन्हें डेविल्स आइवी (Devil’s Ivy) या एपिप्रेमनम ऑरियम (Epipremnum aureum) के नाम से भी जाना जाता हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बेहद फेमस हैं। पोथोस की खूबसूरत हार्ट शेप्ड पत्तियां घर को हरा भरा बनाएं रखती हैं, जिसकी वजह से पोथोस को एक फेंगशुई अनुकूल पौधा माना जाता हैं।

इस लेख में हमनें आपको फेंगशुई प्लांट (Feng Shui Plant in hindi) के बारे में बताया हैं। आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट्स करके बताएं और लेख से सम्बंधित कोई सुझाव आपके पास हैं तो हमारे साथ जरूर साझा करें, धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *