www.organicbazar.net

 Om Thakur

घर पर उगाएं यह 8 तरह की प्याज !

आपने अपने घर पर प्याज उगाई भी होगी और खाई भी होगी, लेकिन आज हम आपको प्याज की उन 8 किस्मों के बारे में बताने जा रहें हैं जो दिखने में और स्वाद में भी कुछ हद तक अलग अलग होती हैं।

लाल प्याज 

लाल प्याज या रेड अनियन स्वाद में तीखी और मसालेदार होती है। आप अपने घर पर रेड अनियन के बीज समर सीजन के बाद लगा सकते हैं। यह प्याज 20-25 डिग्री सेल्सियस के आदर्श तापमान पर, बीज लगाने के लगभग 100 से 150 दिनों बाद हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती है।

पीला प्याज 

पीली प्याज को ब्रॉउन अनियन भी कहा जाता है, इस प्याज की बाहरी त्वचा पीली तथा अंदर से सफ़ेद होती है। आप इसके बीज वसंत ऋतु के समय गमले में लगा सकते हैं। बीज लगाने के लगभग 100 दिनों में यह प्याज कटाई के लिए तैयार हो जाती है।

सफेद प्याज 

सफेद प्याज तीखे स्वाद वाली प्याज है, जिनका उपयोग खाद्य व्यंजनों जैसे सूप, फ्राइड व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। सफेद प्याज के बीजों को आप वसंत ऋतु के समय लगा सकते हैं तथा बीज लगाने 70 से 90 दिनों बाद आपको ताजी प्याज खाने को मिल सकती है।

स्टार Z ब्लैक अनियन

प्याज की इस किस्म में गहरे बैंगनी रंग की चमकदार त्वचा होती है तथा यह स्वाद में हल्की मीठी तथा रसयुक्त होती है, जिसका उपयोग सलाद, सैंडविच और कई व्यंजनों में किया जाता है। इसकी अच्छी ग्रोथ के लिए 20 से 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान आदर्श होता है।

हरी प्याज

हरी प्याज को स्प्रिंग अनियन भी कहा जाता है जिसे स्प्रिंग सीजन (फरवरी-मार्च) में लगाया जाता है। प्याज की यह किस्म अन्य किस्मों अलग से है, क्योंकि इसे बल्बों के लिए न उगाकर पत्तियों के लिए उगाया जाता है। इसको काफी कम समय लगभग 6 से 8 सप्ताह में हार्वेस्ट भी किया जा सकता है।

गावरान प्याज

लाइट रेड (Light Red) और एक मजबूत स्वाद के कारण गावरान किस्म की प्याज को किचन गार्डन में उगाना काफी आसान है। इस प्याज की प्रमुख विशेषता है, कि यह कैलोरी में कम और विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट के साथ कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

मीठी प्याज

मीठी प्याज (Sweet Onion) कम समय में हार्वेस्टिंग के लिए तैयार होने वाली प्याज की किस्मों में से एक है तथा इस प्याज की किस्म को अधिक समय तक स्टोर नहीं किया जा सकता है। यह बल्ब अन्य प्याजों की तुलना में कम तीखे होते हैं, जिन्हें कच्चा तथा पका हुआ दोनों प्रकार से खाया जाता है।

शलोटस

शलोट प्याज एक छोटी किस्म की प्याज है, जिसमें बल्ब छोटे-छोटे होते हैं। शलोटस में कुछ हल्का मीठा स्वाद होता है, इनका उपयोग सॉस, सूप, सलाद ड्रेसिंग और गार्निश के रूप में किया जाता है। वसंत ऋतु (फरवरी-मार्च) के समय इसके बीजों को गमले या ग्रो बैग में लगाया जा सकता है।