www.organicbazar.net

 samiksha tiwari

इन सब्जियों को जनवरी में अपने होम गार्डन में सरलता से उगा सकते हैं!

जनवरी का महीना गार्डनिंग के लिए साल का सबसे ठंडा महीना होता है। नए साल की शुरुआत आपके गार्डन में सब्जियां और फूल वाले पौधों को लगाने का यह सही समय है।

प्याज के बीज आसानी से ठंडे तापमान को सहन कर सकते हैं और इन्हें जनवरी की शुरुआत से मध्य जनवरी तक होम गार्डन में बोया जा सकता है।

प्याज

पालक

पालक के बीजों को पूरे जनवरी माह के दौरान कभी भी लगाया जा सकता है। आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है।

केल

केल ठंडे मौसम की फसल है, जिसे बीज या प्रत्यारोपण के माध्यम से मध्य जनवरी के बाद लगाया जाना फायदेमंद होता है।

मूली

यह जड़ वाली सब्जी जनवरी माह में कभी भी उगाई जा सकती है क्योंकि यह ठंडे तापमान और कार्बनिक पदार्थों से समृद्ध उपजाऊ मिट्टी में अच्छी तरह ग्रो करती है।

शलजम

रूट वेजिटेबल के बीजों को मध्य जनवरी से लेकर जनवरी के अंत तक गमलों में लगाया जा सकता है।

गाजर

जनवरी के मध्य से जनवरी के अंत तक अपने गार्डन में लगाएं और अच्छी जल निकासी वाली, ढीली मिट्टी में बीज बोएं।

आलू

आलू को मध्य से अंतिम जनवरी तक पर्याप्त धूप की उपस्थिति में उगाएं। आप किसी भी बड़े कंटेनर या पोटैटो ग्रो बैग में आलू उगा सकते हैं।

पत्तागोभी

पत्ता गोभी उगाने के लिए मध्य जनवरी का समय बीज बोने के लिए सबसे अच्छा होता है। पत्तागोभी को लगातार नम मिट्टी की आवश्यकता होती है,

मटर

मटर को जनवरी के महीने में आसानी से उगाया जा सकता है। आप घर पर मटर को मध्य जनवरी के दौरान अपने गार्डन में लगा सकते हैं।

फावा बीन्स 

फावा बीन्स पूर्ण सूर्य से लेकर आंशिक छाया और अच्छी तरह से जल निकासी वाली मिट्टी में ग्रो करती है।