www.organicbazar.net

 Om Thakur

ये सब्जियाँ अक्टूबर से नवंबर माह में आप सरलता से उगा सकते हैं !

सर्दियाँ शुरू होने वाली हैं और ऐसे में आप अपने होम गार्डन में अक्टूबर से नवम्बर माह में सब्जियों को उगाने का मन बना रहे हैं जिससे इस विंटर सीजन में भी आपको अपने घर के गार्डन से ही ताजी, हरी और पौष्टिक सब्जियाँ प्राप्त हो सकें, तो इस स्टोरी में आप जानेंगे कि इस विंटर सीजन में आप कौन-कौन सी सब्जियाँ उगा सकते हैं :

मेथी (Fenugreek)

मेथी एक गर्म पत्तेदार सब्जी है जो हल्की गर्म जलवायु में वर्ष भर उगाई जा सकती है, आप अपने होम गार्डन में मेथी के बीज को अक्टूबर -वंबर के महीने में लगा सकते हैं, इसके लिए 24x6 इंच के ग्रो बैग बेस्ट होते हैं।

ब्रोकोली (Broccoli)

ब्रोकोली ठंड के मौसम की सब्जी है और वसंत या शरद ऋतु में अच्छी तरह से बढ़ती है, इसे आप अपने होम गार्डन में अक्टूबर-नवंबर माह में बीज से आसानी से ग्रो कर सकते हैं। ब्रोकली लगाने के लिए 24x12 इंच साइज वाले ग्रो बैग बेस्ट होते हैं।

पालक (Spinach)

पालक एक ठण्डे मौसम में उगने वाली हरी पत्तेदार सब्जी है, इसे आप सर्दियों के शुरूआती महीनों अक्टूबर-नवंबर में अपने वेजिटेबल गार्डन में लगा सकते हैं। अच्छी उपज पाने के लिए बेस्ट क्वालिटी के पालक के बीज खरीदकर उन्हें 18x24 इंच वाले ग्रो बैग में लगाना चाहिए।

आर्टिचोक (Artichoke)

आर्टिचोक एक बारहमासी सब्जी है, जिसे मध्यम वातावरण में आसानी से उगाया जा सकता है। 10-28°C के मध्य तापमान होने पर आप आर्टिचोक को अपने होम गार्डन में अक्टूबर-नवम्बर माह में आसानी से उगा सकते हैं। आर्टिचोक वेजिटेबल प्लांटिंग के लिए 15 x 15 इंच साइज वाले गमले या ग्रो बैग बेस्ट होते हैं।

लेट्यूस (Lettuce)

लेट्युस को डायरेक्ट और ट्रांसप्लांट दोनों मेथड से लगाया जा सकता है। लेट्युस प्लांट्स के लिए आदर्श तापमान 7-27°C के मध्य होता है जिसमें वे अच्छे से पनपते हैं। ये पौधे नियमित 5-6 घंटे की आंशिक छाया में उगना पसंद करते हैं। बीज लगाने के लगभग 2 महीने बाद आप लेट्युस की हार्वेस्टिंग कर सकते हैं।

ब्रुसेल्स स्प्राउट्स (Brussels Sprouts)

अन्य पत्तागोभी की तरह ब्रसेल्स स्प्राउट्स भी ठंडे मौसम को पसंद करते हैं और ठंड के मौसम में तेजी से बढ़ते हैं। इन्हें आप अपने होम गार्डन में अक्टूबर-नवंबर माह में ब्रुसेल्स स्प्राउट्स को बीज से आसानी से ग्रो कर सकते हैं। ब्रसेल्स स्प्राउट्स लगाने के लिए बेस्ट पॉट साइज 12 x 12 इंच, या 15 x 15 इंच आकार का होता है।

फूलगोभी (Cauliflower)

ठण्डे मौसम में उगना पसंद करने वाली फूल गोभी को आप अक्टूबर से नवम्बर के महीने में अपने वेजिटेबल गार्डन में लगा सकते हैं एवं बीज लगाने के लगभग 90 से 120 दिनों में फूल गोभी हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती है।

मूली (Radish)

रेडिश अर्थात् मूली ठण्डे मौसम में बहुत तेजी से ग्रो करती है इसके लिए आदर्श तापमान 10-30°C के मध्य होता है जिसे आप अपने वेजिटेबल गार्डन में अक्टूबर से नवम्बर में भी ग्रो कर सकते हैं। बीज लगाने के बाद लगभग 1-2 महीने बाद आप रेडिश (मूली) को हार्वेस्ट कर सकते हैं।

सेलेरी (Celery)

सेलेरी ठण्डे मौसम में उगाई जाने वाली सब्जी है, इसे आप अपने वेजिटेबल गार्डन में अक्टूबर-नवम्वर के समय आसानी से लगा सकते हैं, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इसे 24x9 इंच के आकार वाले ग्रो बैग में लगाना चाहिए।

फावा बीन्स (Fava Beans)

आप अपने विंटर वेजिटेबल गार्डन में अक्टूबर-नवंबर माह में फावा बीन्स को बीज से उगा सकते हैं, इन फावा बीन्स को लगाने के लिए 15x15 इंच आकार वाले ग्रो बैग बेस्ट होते हैं एवं बीज लगाने के बाद प्रॉपर देखभाल होने पर लगभग 60-80 दिन में फावा बीन्स कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं।

शिमला मिर्च (Capsicum)

वर्ष के लगभग किसी भी समय शिमला मिर्च के पौधों को बीज से उगाया जा सकता है, जिन्हें अनुकूल वातावरण होने पर आप अपने विंटर वेजिटेबल गार्डन में अक्टूबर-नवम्बर माह में लगा सकते हैं। शिमला मिर्च उगाने के लिए कम से कम 12 x 12 इंच साइज वाले गमले या ग्रो बैग बेस्ट होते हैं।