www.organicbazar.net

Om Thakur

गार्डनिंग में स्टिकी ट्रैप के प्रयोग करने के फायदे!

होम गार्डन या टैरिस गार्डन में कीटों से निपटने के लिए स्टिकी ट्रैप या insect glue trap का उपयोग करना एक बहुत ही सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। हानिकारक रसायनों से मुक्त होने के कारण स्टिकी ट्रैप का उपयोग करना प्रत्येक गार्डनर के लिए सुरक्षित है। तो आइये जानते हैं इस स्टिकी ट्रैप या इन्सेक्ट ग्लू ट्रैप के बारे में:

स्टिकी ट्रैप क्या है?

कीट नियंत्रण स्टिकी ट्रैप वह गार्डनिंग टूल है, जिसके अंतर्गत कीटों को पकड़ने और उन्हें गतिहीन करने के लिए गोंद आधारित ट्रैप का उपयोग किया जाता है। इसमें आमतौर पर चिपचिपे गोंद की एक परत के साथ कार्डबोर्ड होते हैं। कार्ड को किसी भी आकार में मोड़ा जा सकता है या समतल रखा जा सकता है। इसमें कुछ कीटों को लुभाने के लिए विशेष प्रकार की गंध भी शामिल होती है।

स्टिकी ट्रैप का उपयोग कब करें?

ग्रीनहाउस या आपके होम गार्डन में एफिड्स, व्हाइटफ्लाइज़ और थ्रिप्स की आबादी को कम करने के लिए आम तौर पर स्टिकी ट्रैप का उपयोग किया जाता है। कीट की बढ़ती जनसंख्या पर भी निगरानी रखने तथा विशेष प्रकार के कीट का पता लगाने के लिए भी स्टिकी ट्रैप की मदद ली जाती है और कीट नियंत्रण रणनीति की सफलता का निर्धारण भी किया जा सकता है।

कैसे करें स्टिकी ट्रैप का उपयोग?

एक स्टिकी ट्रैप को कीट प्रभावित क्षेत्र में लटकाया जा सकता है, जिससे इसकी सतहों पर बैठने वाले या रेंगने वाले कीड़ें इसमें लगे चिपचिपे पदार्थ में फंस जाते हैं। हालाँकि इसमें उड़ने वाले कीड़ों को तब तक नहीं फंसाया जा सकता, जब तक कि वह स्टिकी ट्रैप पर बैठते नहीं हैं। गार्डन में स्टिकी ट्रैप की एक स्ट्रिप को पौधों की पंक्तियों के पास तारों, पाइपों या डंडों से लटकाया जा सकता है।

स्टिकी ट्रैप कितने समय तक चलता है?

स्टिकी ट्रैप कितने समय तक चलता है, यह काफी हद तक कीड़ों की संख्या पर निर्भर करता है। यदि गार्डन या किसी भी स्थान पर कीटों का अत्याधिक संक्रमण है, तो स्टिकी ट्रैप की सतह जल्दी से ढक जाएगी, इस स्थिति में आपको स्टिकी ट्रैप बदलना होगा। स्टिकी ट्रैप में लगा चिपचिपा पदार्थ और स्ट्रिप बारिश, गर्मी या अन्य खराब मौसम की स्थिति के लिए प्रतिरोधी होता है।

गार्डन में स्टिकी ट्रैप के फायदे!

इसमें लगा चिपचिपा पदार्थ विशेष रूप से कीटों को आकर्षित करता है एवं छोटे कीट इसमें चिपक जाते हैं।

स्टिकी ट्रैप गैर-विषाक्त और केमिकल फ्री होता है जिससे व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

एक छोटे से क्षेत्र में कीटों की संख्या कम करने के लिए यह एक अच्छा उत्पाद है।

यह ईको-फ्रेंडली होता है और इससे कीट लंबी दूरी से आकर्षक हो सकता है।

बग (bugs) के नियंत्रण के लिए गार्डन में स्टिकी ट्रैप का उपयोग किया जा सकता है।

गार्डनिंग में स्टिकी ट्रैप के नुकसान!

कीट नियंत्रण स्टिकी ट्रैप में लगा चिपचिपा जेल कीड़ों में भेदभाव नहीं करता है और अनजाने में हानिकारक कीटों के साथ-साथ कुछ लाभकारी कीटों को भी आकर्षित कर जाल में फंसा सकता है।

स्टिकी ट्रैप कहाँ से खरीदें?

यदि आप गार्डन या घर पर स्वास्थ्य के लिए हानिरहित कीट नियंत्रण स्टिकी ट्रैप खरीदना चाहते हैं तो आप नजदीकी स्टोर या ऑनलाइन साईट OrganicBazar.Net पर जाकर खरीद सकते हैं या फिर नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं: