www.organicbazar.net

Om Thakur

गणेश पूजन में इन पौधों के पत्तों का प्रयोग करना माना जाता है शुभ !

हिन्दू फेस्टिवल एवं विभिन्न पूजा पाठ में कुछ पौधों की पत्तियों का प्रयोग करना काफी शुभ माना जाता है, खासकर हिंदू धर्मग्रंथों में विभिन्न प्रकार के पत्ते से गणपति की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है

अच्छी बात यह है कि पूजन में इस्तेमाल की जाने वाले इन पत्तियों के पेड़-पौधे को आप अपने होम गार्डन या टेरेस गार्डन में आसानी से ग्रो कर सकते हैं,तो आईये जानते हैं भारत में गणेश पूजा के लिए प्रयोग होने वाले विभिन्न पौधों की पत्तियां के बारे में:

दूर्वा (Durva)

विघ्नहर्ता गणेश जी को दूर्वा सबसे अधिक प्रिय है, क्योंकि पौराणिक कथाओं के अनुसार, गणपति ने एक बार एक राक्षस को निगल लिया, जिससे उनके पेट में काफी जलन हुई। इस जलन को शांत करने के लिए उनको दूब दी गयी। इस पवित्र दूर्वा को आप अपने घर पर 24×9 इंच ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं।

बेल पत्र (Stone Apple’s Leaves)

गणेश पूजा में गणपति को प्रसन्न करने के लिए पूजन में इस्तेमाल की जाने वाली बेल पत्री का काफी महत्व है। बेलपत्र के तीन पत्ते जो आपस में जुड़े होते हैं, पवित्र माने जाते हैं।  शिव पुराण में कहा गया है कि एक ही बेल पत्र को बार-बार धोकर दोबारा पूजा में उपयोग किया जा सकता है। बेल के पौधे को 24×24 इंच के ग्रो बैग में आसानी से उगाया जा सकता है।

अर्जुन के पत्ते (Arjuna’s Leaves)

गणपति पूजन में अर्जुन वृक्ष या कौहा के पत्तों का उपयोग करना काफी शुभ माना जाता है। गणेश चतुर्थी में इसकी पत्तियों का उपयोग गजानन को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। अर्जुन के पौधे को आप होम गार्डन में 24×36 इंच के HDPE ग्रो बैग में उगा सकते हैं।

शमी के पत्ते (Shami’s Leaves)

कहते हैं एक सच्चा भक्त गणपति जी को शमी के पत्ते चढ़ाना कभी नहीं भूलता। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, इस पत्ते में कई हिंदू देवी-देवता का वास होता है। ऐसा कहा जाता है कि शमी का पौधा घर में लगाने से कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इसके पौधे को आप 18×18 इंच के HDPE ग्रो बैग में लगा सकते हैं।

केले के पत्ते (Banana’s Leaves)

प्राचीन समय से ही केले को एक पूजनीय पौधा माना जाता है, इसके पत्तों का उपयोग गणेश पूजन में काफी शुभ होता है। केला के प्लांट से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस पवित्र केले के पौधे को आप अपने घर पर 21×21 इंच के HDPE ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं।

कनेर के पत्ते (Oleander’s Leaves)

कनेर के रंग-बिरंगे फूल हर देवता को प्रभावित करते हैं, लेकिन पूजन में इस्तेमाल की जाने वाली कनेर की पत्तियां भी खास महत्व रखती हैं। इसके पत्तों को आप विघ्नहर्ता श्री गणेश को जरुर अर्पित करें। खूबसूरत फूलों वाले कनेर के प्लांट को आप 21×21 इंच के HDPE ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं।

आम के पत्ते (Mango’s Leaves)

विभिन्न धर्म ग्रंथों में आम के पत्ते का पूजा में उपयोग करना काफी अच्छा बताया गया है। साथ ही, शुभ हिंदू कार्यों के दौरान मंडप और कलश को आम के पत्तों से सजाया जाता है। गणेश चतुर्थी में आम्र पत्तों का उपयोग कलश और तोरण के लिए किया जाना काफी शुभ माना जाता है। इसे उगाने के लिए 24×36 इंच का ग्रो बैग खरीद सकते हैं।

मार्जोरम के पत्ते (Marjoram’s Leaves)

गणपति पूजन में मार्जोरम या मरुआ के पत्तों का उपयोग करना  शुभ होता है। गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए इसकी पत्तियों का उपयोग किया जाता है। मार्जोरम के पौधे को आप होम गार्डन में 24×9 इंच के ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं।

मोगरा के पत्ते (Mogra’s Leaves)

मोगरे के सुगंधित फूलों के अलावा इसके पत्ते भी विनायक को प्रसन्न करते हैं। गणेश पूजन में आप मोगरे के पत्तों को गणपति पर चढ़ा सकते हैं या गणपति मंदिर में उनका उपयोग कर सकते हैं। इस सुगन्धित पौधे को आप अपने घर पर 15×15 इंच के जिओ फैब्रिक ग्रो बैग में ग्रो कर सकते हैं।

पीपल के पत्ते (Sacred Fig’s leave)

पीपल के दिल के आकार के पत्ते गजानन को बहुत प्रसन्न करते हैं। इसे गणेश पूजन में जरूर अर्पित करें। आप इन पत्तों से इको फ्रेंडली गणेश जी भी बना सकते हैं। इसके पत्तों का उपयोग गणपति सजावट के लिए भी किया जा सकता है।

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरुर करें एवं गार्डनिंग प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन खरीदने के लिए भारत की बेस्ट गार्डनिंग प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स प्लेटफार्म OrganicBazar.Net को विजिट जरुर करें।