www.organicbazar.net

Om Thakur

जीनिया या ज़िन्निया फ्लावर गमले में कैसे उगाएं?

आप ज़िन्निया (Zinnia) के पौधों को अपने किचन गार्डन, बालकनी में गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं, जिन्निया एक फूल वाला पौधा है जो तेजी से बढ़ता है। जिन्निया प्लांट में अधिक मात्रा में फूल खिलते हैं।

यदि आप भी जीनिया जैसे फूलों के शौकीन हैं और उन्हें अपने गार्डन में उगाना चाहते हैं, तो इस स्टोरी में आप जानेंगे कि होम गार्डन में जीनिया या ज़िन्निया का पौधा कैसें लगा सकते हैं।

जीनिया उगाने की सामग्री !

उत्तम किस्म के बीज

गमला या ग्रो बैग 

आर्गेनिक खाद 

पानी 

मिट्टी 

गमला या ग्रो बैग में मिट्टी लें

यह जीनिया या ज़िन्निया फ्लावर  का पौधा लगाने के लिए उचित जल निकासी वाले गमले या ग्रो बैग का चयन करें, इसके लिए आप जियो फैब्रिक ग्रो बैग का उपयोग भी कर सकते हैं। आप इसमें मिट्टी भरकर, नमी के लिए पानी का छिड़काव करें। 

 बीज 

जीनिया का पौधा उगाने के लिए आप उत्तम किस्म के बीजों का प्रयोग कर सकतें हैं, फिर तैयार की हुई मिटटी में इसके बीजों को लगभग ¼ इंच गहरा बोयें और बारीक मिट्टी से हल्का ढक दें। बीज लगाने के बाद गमले या सीडलिंग ट्रे पर थोडा पानी का छिड़काव करें।

अंकुरण

पर्याप्त नमीं बनाए रखने से ज़िन्निया फ्लावर के बीज लगभग 7 से 10 दिनों में अंकुरित हो जायेगें। फिर कुछ दिनों बाद इनको सीडलिंग ट्रे से उपयुक्त गमले या ग्रो बैग में ट्रांसप्लांट कर सकते हैं।

 पानी की आवश्यकता

जीनिया का पौधा लगाने के शुरूआती समय में पौधों को पानी की जरुरत होती है। लेकिन जैसे -जैसे पौधे बड़े होते जाते हैं, उन्हें ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में पानी देने से पौधे की जड़े सड़ सकती हैं, और पौधा सूख सकता है। इसलिए आप पौधे को उचित मात्रा में पानी दें।

जीनिया के लिए खाद !

पौधों को फूल खिलने के दौरान खाद देना चाहिए, फूल खिलते समय पौधों को तुरंत पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए आप गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट, पोटाश, मस्टर्ड केक जैसे ऑर्गेनिक उर्वरकों का प्रयोग कर सकते हैं। 

उचित धूप

ज़िन्निया के पौधों को तेजी से बढ़ने के लिए, पर्याप्त मात्रा में धूप की जरुरत होती है। ज़िन्निया के पौधे 23°C से 29°C के बीच वाले तापमान में अच्छी तरह से ग्रो करते हैं। अतः सुनिश्चित करें कि जिन्निया के पौधे को कम से कम 6 घंटे की धूप मिल सके।

कीटों से सुरक्षा

ज़िन्निया फ्लावर के पौधे को कीटों से सुरक्षित रखने के लिए, नीम तेल और पानी के घोल का स्प्रे किया जाना चाहिए।

देखभाल कैसे करें?

पौधों को समय पर आवश्यकतानुसार पानी दें।

पौधे से मरे, मुरझाए, सूखे या खराब पत्तों-फूलों  की प्रूनिंग समय पर करें।

पौधे को वहां रखें जहाँ पर्याप्त मात्रा में धूप मिल सके

समय पर खाद दें।