www.organicbazar.net

Om Thakur

घर पर खरबूज कैसें उगाएं ?

खरबूजा गर्मी के मौसम में खाया जाने वाला एक मीठा फल है। खरबूज के फल में पोषक तत्वों के साथ-साथ पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जो गर्मियों के समय हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है।

खरबूज के बीज लगाने का सही समय फरवरी का महीना है, आप फरवरी से लेकर अप्रैल के महीने में भी खरबूज के बीज लगा सकते हैं। 

खरबूज उगाने की सामग्री !

उत्तम किस्म के बीज

गमला या ग्रो बैग 

आर्गेनिक खाद 

पानी 

मिट्टी 

गमला या ग्रो बैग में मिट्टी लें

आप खरबूज को उगाने के लिए 18 x 18 इंच या अपनी सुविधा के अनुसार बड़े गमले या ग्रो बैग को चुन सकते हैं। आप इसमें मिट्टी भरकर, नमी के लिए पानी का छिड़काव करें।

खरबूज के बीज

आप ग्रो बैग की मिट्टी में ½ से 1 इंच की गहराई पर 2 से 3 बीज लगा सकते हैं। गमले में लगे हुए बीजों को मिट्टी से अच्छी तरह ढक दें। यदि आप ऑनलाइन बीज खरीदना चाहते हैं तो नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें।

अंकुरण

गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में बीज लगाने के बाद, खरबूज के बीज लगभग 5 से 12 दिन के अंदर अंकुरित हो सकते हैं।

खरबूज उगाने के लिए पानी

खरबूज के पौधे लगे हुए गमले या ग्रो बैग की मिट्टी को सूखने न दें, मिट्टी में आवश्यकता अनुसार नमी बनाएं रखें। ध्यान रखें कि, पौधा लगे गमले में पानी भरा न रहे, क्योंकि गमले में पानी भरा रहने से पौधे की जड़े सड़ सकती हैं।

खरबूज के पौधे के लिए खाद

आप खरबूज के पौधों में तेजी से विकास के लिए जैविक उर्वरक जैसे वर्मीकम्पोस्ट, पुरानी गबर की खाद, बोन मील और नीम केक आदि का उपयोग कर सकते हैं।ऑनलाइन जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें ।

खरबूज के पौधों की मल्चिंग

खरबूज के पौधे लगे हुए गमले या ग्रो बैग की मिट्टी को सूखने न दें, मिट्टी में आवश्यकता अनुसार नमी बनाएं रखें। ध्यान रखें कि, पौधा लगे गमले में पानी भरा न रहे, क्योंकि गमले में पानी भरा रहने से पौधे की जड़े सड़ सकती हैं।

उचित धूप

खरबूज के पौधों को रोजाना 6 से 8 घंटे की धूप मिलनी चाहिए।

खरबूज कब तोड़ें?

खरबूज गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में पौधे लगाने के लगभग 80 से 100 दिनों के बाद आपको ताजे और स्वादिष्ट फल तोड़ने को मिल सकते हैं।