www.organicbazar.net

Om Thakur

घर पर लीक कैसे उगाएं?

लीक, एलियम परिवार का एक पौधा है जिसे हरी सब्जी के रूप में उगाया जाता है। लीक का पौधा दिखने में प्याज जैसा होता है लेकिन, स्वाद में थोड़ा मीठा लगता है। लीक के लम्बे, मोटे, सफ़ेद डंठल होते हैं तथा इसका सफेद भाग खाना पकाने और खाने के लिए सबसे अधिक पसंद किया जाता है।

लीक न केवल खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि, इसमें मैंगनीज, आयरन, फोलेट, विटामिन K, विटामिन B6, विटामिन C जैसे पौष्टिक तत्व अत्यधिक मात्रा में पाये जाते हैं। इसे लीक्स एवं पोरो-होर्टेंस के नाम से भी जाना जाता है। यह डाईटर्स की पहली पसंद होती है।

लीक की किस्में !

भारत में लीक के अलग-अलग प्रकार होते हैं। आगे की स्लाइड में कुछ लीक या पोरो-होर्टेंस की अलग-अलग किस्मों के बारे में बताया गया है:

अमेरिकन फ्लैग लीक

मोटी, नीली, हरी पत्तियों वाली अमेरिकन फ्लैग लीक थोड़ी कठोर होती है तथा इसके पौधे की लम्बाई 20 इंच और मोटाई 2 इंच तक हो सकती है एवं हार्वेस्टिंग लगभग 130 दिन में हो जाती है।

अर्ली जाइंट लीक

अपने अनोखे स्वाद के कारण अर्ली जाइंट को अधिक पसंद किया जाता है। इसे शुरूआती वसंत में लगाते हैं और इसे पूरी तरह से तैयार होने में लगभग 98 दिन का टाइम लग सकता है।

ऑटम जाइंट लीक

ऑटम जाइंट लीक के पौधे 30 इंच तक लम्बे होते हैं और 130-150 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं।

लेंसलॉट लीक

लेंसलॉट लीक गहरे नीले, हरे झंडों के साथ 12-14 इंच लम्बे सफ़ेद डंठल पैदा करता है। यह लगभग 75 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाता है।

लीक उगाने की सामग्री !

उत्तम किस्म के बीज

गमला या ग्रो बैग 

आर्गेनिक खाद 

पानी 

मिट्टी 

गमला या ग्रो बैग में मिट्टी लें

आप लीक के लिए 9x9, 18x6, 18x9, 24x6, 24x9, 48x24x12 इंच, 3f x2f x 1f या अपनी सुविधा के अनुसार बड़े गमले या ग्रो बैग को चुन सकते हैं। इसके बाद गमले में उपयोगी मिट्टी भरकर, नमी के लिए पानी का छिड़काव करें।

लीक के बीज !

गमले की उपजाऊ मिट्टी या पॉटिंग मिक्स में लीक के बीज लगा दें और बीज को मिट्टी की हल्की परत से ढक दें।। इसके अतिरिक्त मिट्टी सूखी और नमीयुक्त होना चाहिए तथा समय-समय पर उचित मात्रा में पानी देते रहना चाहिए।

अंकुरण

लीक के बीजों को अंकुरित होने में 7 से 14 दिन का समय लग सकता है तथा सीड जर्मिनेट होने के लिए मिट्टी का आदर्श तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।

लीक उगाने के लिए पानी!

लीक लगे गमले की मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में पानी देना चाहिए। लीक को सप्ताह में 1 इंच पानी अवश्य दें और मिट्टी में नमी बनाए रखें। पानी देने के लिए आप वाटरिंग कैन का प्रयोग कर सकते हैं।

आवश्यक खाद

ग्रोइंग सीजन या पौधों की विकास की अवस्था में संतुलित उर्वरक (10-10-10 NPK मिश्रण) देने से लीक का अच्छा उत्पादन होता है। आप जैविक उर्वरक के रूप में गोबर खाद, बोनमील, नीमकेक, मस्टर्ड केक और पोटाश इत्यादि के मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं।

उचित धूप

बीज लगे गमले को आप खिड़की, टेरेस, बालकनी या अन्य उचित स्थान पर रखें, जहाँ गमले को 6 से 8 घंटे की सीधी धूप मिल सके।

कीटों से सुरक्षा

लीक में अनेक कीड़ें जैसे प्याज थ्रिप्स, मैगॉट्स, एलियम लीफ माइनर्स और लीक मोथ आमतौर पर दिखाई देते हैं। ये कीड़ें न केवल लीक के पौधों में अंडे देते हैं बल्कि, जड़ों और लीक प्याज़ की पत्तियों को खा जाते हैं। इन कीटों से बचाव के लिए आप नीम तेल का स्प्रे कर सकते हैं

हार्वेस्टिंग टाइम

लीक की अलग-अलग किस्मों का हार्वेस्टिंग टाइम भी अलग-अलग होता है। कुछ लीक की किस्में 120 से 150 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं, वहीं नई किस्में 90 दिनों में ही परिपक्व हो जाती हैं। लीक की कटाई के लिए आप छोटे ट्रोवेल का प्रयोग कर सकते हैं।