होम गार्डन में अगस्त सितंबर में कौनसी सब्जी लगाएं – Which vegetable to plant in home garden in August-September in hindi

भारत में होम गार्डनिंग का शौक तेजी से बढ़ रहा है। विशेषकर वे लोग जो ताजगी और स्वास्थ्य का महत्व समझते हैं, अपने घर के बगीचे में सब्जियां उगाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। अगस्त और सितंबर का महीना कई सब्जियों को अपने होम गार्डन में उगाने के लिए उपयुक्त है। यह लेख उन अगस्त सितंबर में में कौनसी सब्जी लगाएं (august september me konsi sabji lagaye) की लिस्ट प्रदान करेगा जिन्हें इस मौसम में उगाया जा सकता है, साथ ही उनके लिए सही ग्रो बैग का साइज़, लगाने का तरीका और हार्वेस्टिंग का समय भी बताएगा।

अगस्त सितंबर में उगाई जाने वाली सब्जियां – Vegetables to be grown in August-September

अगस्त सितंबर में उगाई जाने वाली सब्जियां - Vegetables to be grown in August-September

अगस्त सितंबर के महीने ना ज्यादा गर्म होते हैं और ना ज्यादा ठंडे. येह मौसम होम गार्डन में सर्दियों की सब्जियां उगाने के लिए भी काफी अच्छा होता है. इस समय टमाटर, खीरा, फूल गोभी, शलगम, बैंगन, ब्रोकली, गाजर, मूली, चुकंदर, करेला, लौकी, पत्ता गोभी, सेम की फली, मिर्च, भिंडी, पालक, धनिया, शिमला मिर्च, प्याज, जुकीनी, छप्पन कद्दू, गिलकी, ग्वार फली,बरबटी,केल, लेटुस, आदि सब्जियों को टेरेस गर्दीन में गमले या ग्रो बैग में उगाया जा सकता है। आइये होम गार्डन में अगस्त सितंबर में कौनसी सब्जी लगाएं के बार में बिस्तार से जानतें हैं।

टमाटर (Tomato)

  • ग्रो बैग साइज़: 12×12 इंच
  • लगाने का तरीका: टमाटर के पहले पौधे बनाये जाते हैं, पौधे बनाने के लिए बीजों को मिट्टी में 1/4 इंच गहराई पर बोएं। 10-12 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं। जब पौधे 4-6 इंच के हो जाये तो इन्हें बड़े ग्रो बैग या गमले में लगा दीजिये।
  • हार्वेस्टिंग समय: 70-80 दिन

खीरा (Cucumber)

  • ग्रो बैग साइज़: 15-15 इंच
  • लगाने का तरीका: खीरे के बीजों को 1 इंच गहराई पर बोएं। 7-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 50-60 दिन

फूल गोभी (Cauliflower)

  • ग्रो बैग साइज़: 12×12 इंच
  • लगाने का तरीका: फूल गोभी के पहले पौधे बनाये जाते हैं, पौधे बनाने के लिए बीजों को मिट्टी में 1/4 इंच गहराई पर बोएं। 8-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं। जब पौधे 4-6 इंच के हो जाये तो इन्हें बड़े ग्रो बैग या गमले में लगा दीजिये।
  • हार्वेस्टिंग समय: 90-120 दिन

शलगम (Turnip)

  • ग्रो बैग साइज़: 10 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1/2 इंच गहराई पर बोएं। 5-7 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 30-60 दिन

बैंगन (Brinjal)

  • ग्रो बैग साइज़: 15 इंच
  • लगाने का तरीका: बैगन के पहले पौधे बनाये जाते हैं, पौधे बनाने के लिए बीजों को मिट्टी में 1/4 इंच गहराई पर बोएं। 10-12 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं। जब पौधे 4-6 इंच के हो जाये तो इन्हें बड़े ग्रो बैग या गमले में लगा दीजिये।
  • हार्वेस्टिंग समय: 80-100 दिन

ब्रोकली (Broccoli)

  • ग्रो बैग साइज़: 12 इंच
  • लगाने का तरीका: ब्रोकली के पहले पौधे बनाये जाते हैं, पौधे बनाने के लिए बीजों को मिट्टी में 1/4 इंच गहराई पर बोएं। 8-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं। जब पौधे 4-6 इंच के हो जाये तो इन्हें बड़े ग्रो बैग या गमले में लगा दीजिये।
  • हार्वेस्टिंग समय: 90-100 दिन

गाजर (Carrot)

  • ग्रो बैग साइज़: 10 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1/4 इंच गहराई पर बोएं। 14-21 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 70-80 दिन

मूली (Radish)

  • ग्रो बैग साइज़: 10 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1/2 इंच गहराई पर बोएं। 3-5 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 25-30 दिन

चुकंदर (Beetroot)

  • ग्रो बैग साइज़: 10 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1/2 इंच गहराई पर बोएं। 5-8 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 50-60 दिन

अगर बीज उग नहीं रहे हैं, तो जरूर करें यह काम – What To Do If Seed Is Not Growing In Hindi

करेला (Bitter Gourd)

  • ग्रो बैग साइज़: 18×18 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1 इंच गहराई पर बोएं। 7-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 55-60 दिन

लौकी (Bottle Gourd)

  • ग्रो बैग साइज़: 24×24 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1 इंच गहराई पर बोएं। 7-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 70-80 दिन

पत्ता गोभी (Cabbage)

  • ग्रो बैग साइज़: 12 इंच
  • लगाने का तरीका: पत्ता गोभी के पहले पौधे बनाये जाते हैं, पौधे बनाने के लिए बीजों को मिट्टी में 1/4 इंच गहराई पर बोएं। 8-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं। जब पौधे 4-6 इंच के हो जाये तो इन्हें बड़े ग्रो बैग या गमले में लगा दीजिये।
  • हार्वेस्टिंग समय: 90-100 दिन

30 दिनों से भी कम समय में हार्वेस्ट की जाने वाली सब्जियां 

सेम की फली (Bean)

  • ग्रो बैग साइज़: 15×15 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1 इंच गहराई पर बोएं। 7-14 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 50-60 दिन

मिर्च (Chilli)

  • ग्रो बैग साइज़: 10 इंच
  • लगाने का तरीका: मिर्च के पहले पौधे बनाये जाते हैं, पौधे बनाने के लिए बीजों को मिट्टी में 1/4 इंच गहराई पर बोएं। 8-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं। जब पौधे 4-6 इंच के हो जाये तो इन्हें बड़े ग्रो बैग या गमले में लगा दीजिये।
  • हार्वेस्टिंग समय: 70-80 दिन

भिंडी (Okra)

  • ग्रो बैग साइज़: 15×15 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1/2 इंच गहराई पर बोएं। 5-7 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 50-60 दिन

पालक (Spinach)

  • ग्रो बैग साइज़: 10 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1/2 इंच गहराई पर बोएं। 5-9 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 30-40 दिन

जानिए, कौन सी सब्जी को कब हार्वेस्ट करें – Vegetables And Their Harvest Time In India In Hindi

धनिया (Coriander)

  • ग्रो बैग साइज़: 8 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1/4 इंच गहराई पर बोएं। 7-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 40-45 दिन

शिमला मिर्च (Capsicum)

  • ग्रो बैग साइज़: 12 इंच
  • लगाने का तरीका: शिमला मिर्च के पहले पौधे बनाये जाते हैं, पौधे बनाने के लिए बीजों को मिट्टी में 1/4 इंच गहराई पर बोएं। 8-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं। जब पौधे 4-6 इंच के हो जाये तो इन्हें बड़े ग्रो बैग या गमले में लगा दीजिये।
  • हार्वेस्टिंग समय: 80-90 दिन

प्याज (Onion)

  • ग्रो बैग साइज़: 12 इंच
  • लगाने का तरीका: प्याज के पहले पौधे बनाये जाते हैं, पौधे बनाने के लिए बीजों को मिट्टी में 1/4 इंच गहराई पर बोएं। 8-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं। जब पौधे 6-8 इंच के हो जाये तो इन्हें बड़े ग्रो बैग या गमले में लगा दीजिये।
  • हार्वेस्टिंग समय: 100-120 दिन

जुकीनी (Zucchini)

  • ग्रो बैग साइज़: 15 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1 इंच गहराई पर बोएं। 7-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 40-50 दिन

छप्पन कद्दू (Pumpkin)

  • ग्रो बैग साइज़: 18×18 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1 इंच गहराई पर बोएं। 7-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 90-120 दिन

गिलकी (Ridge Gourd)

  • ग्रो बैग साइज़: 18×18 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1 इंच गहराई पर बोएं। 7-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 55-60 दिन

ग्वार फली (Cluster Beans)

  • ग्रो बैग साइज़: 12 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1/2 इंच गहराई पर बोएं। 7-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 55-60 दिन

बरबटी (Cowpea)

  • ग्रो बैग साइज़: 15×15 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1 इंच गहराई पर बोएं। 7-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 55-60 दिन

केल (Kale)

  • ग्रो बैग साइज़: 12 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1/2 इंच गहराई पर बोएं। 5-8 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 55-70 दिन

लेटुस (Lettuce)

  • ग्रो बैग साइज़: 10 इंच
  • लगाने का तरीका: बीजों को 1/4 इंच गहराई पर बोएं। 7-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं।
  • हार्वेस्टिंग समय: 50-60 दिन

अगस्त सितंबर में होम गार्डनिंग में इन सब्जियों को उगाने से न केवल ताजगी मिलती है बल्कि आपके भोजन में पौष्टिकता भी बढ़ती है। सही ग्रो बैग का चयन और उचित देखभाल से आप अपने गार्डन में भरपूर फसल प्राप्त कर सकते हैं। खुशहाल और स्वस्थ बागवानी की शुभकामनाएं!

Leave a Comment