www.organicbazar.net

samiksha tiwari

इन सब्जियों को दिसंबर-जनवरी में होम गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं !

ठंड का समय बहुत सी सब्जियां उगाने के लिए एक दम सही समय होता है जो लोग अपने घरों में गार्डनिंग करते हैं, उन्हें सर्दियों का मौसम खूब भाता है, क्योंकि इस मौसम में वह अपने गार्डन में हरी, ताज़ी और पौष्टिक पत्तेदार सब्ज़ियां  उगाते हैं।, तो आईये जानते हैं विंटर वेजिटेबल्स के विषय में:

ब्रोकोली (Broccoli)

ब्रोकोली ठंड के मौसम की सब्जी है और वसंत या शरद ऋतु में अच्छी तरह से बढ़ती है, इसे आप अपने होम गार्डन में बीज से आसानी से ग्रो कर सकते हैं। ब्रोकली लगाने के लिए 24x12 इंच साइज वाले ग्रो बैग बेस्ट होते हैं।

ज़ुकिनी (Zucchini)

ज़ुकिनी भी ठंडे मौसम  में तेजी से ग्रो करती है। इसे आप अपने होम गार्डन में दिसंबर से जनवरी माह में बीज से आसानी से ग्रो कर सकते हैं। इसे लगाने के लिए बेस्ट पॉट साइज 18 x 18 इंच होता है।

फूलगोभी (Cauliflower)

ठण्डे मौसम में उगना पसंद करने वाली फूल गोभी को दिसंबर से जनवरी के महीने में अपने वेजिटेबल गार्डन में लगा सकते हैं एवं बीज लगाने के लगभग 90 से 120 दिनों में फूल गोभी हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती है।

मूली (Radish)

रेडिश अर्थात् मूली ठण्डे मौसम में बहुत तेजी से ग्रो करती है इसके लिए आदर्श तापमान 10-30°C के मध्य होता है जिसे आप अपने वेजिटेबल गार्डन में  दिसंबर से जनवरी में आसानी से ग्रो कर सकते हैं। बीज लगाने के बाद लगभग 1-2 महीने बाद आप रेडिश (मूली) को हार्वेस्ट किया जा सकता है।

पालक (Spinach)

पालक एक ठण्डे मौसम में उगने वाली हरी पत्तेदार सब्जी है, इसे आप सर्दियों के शुरूआती महीनों में अपने वेजिटेबल गार्डन में लगा सकते हैं। अच्छी उपज पाने के लिए बेस्ट क्वालिटी के पालक के बीज खरीदकर उन्हें 18x24 इंच वाले ग्रो बैग में उगाना चाहिए।

लेट्यूस (Lettuce)

लेट्युस को डायरेक्ट और ट्रांसप्लांट दोनों मेथड से लगाया जा सकता है। लेट्युस प्लांट्स के लिए आदर्श तापमान 7-27°C के मध्य होता है जिसमें वे अच्छे से पनपते हैं। ये पौधे नियमित 5-6 घंटे की आंशिक छाया में उगना पसंद करते हैं। बीज लगाने के लगभग 2 महीने बाद आप लेट्युस की हार्वेस्टिंग कर सकते हैं।

शिमला मिर्च (Capsicum)

वर्ष के लगभग किसी भी समय शिमला मिर्च के पौधों को बीज से उगाया जा सकता है, जिन्हें अनुकूल वातावरण होने पर आप अपने विंटर वेजिटेबल गार्डन में दिसंबर से जनवरी माह में लगा सकते हैं। शिमला मिर्च उगाने के लिए कम से कम 12 x 12 इंच साइज वाले गमले या ग्रो बैग बेस्ट होते हैं।