www.organicbazar.net

 Om Thakur

सितम्बर में होम गार्डन में कौन सी सब्जियाँ लगाये?

अगर आप अपने होम गार्डन में बदलते हुए मानसून के बाद या अंतिम बरसात के समय (सितम्बर में) सब्जियां लगाने का सोच रहे हैं, तो इस समय मध्यम ठंड के मौसम में उगना पसंद करने वाली सब्जियाँ अपने टेरेस गार्डन में अवश्य लगायें।

आप सितंबर के महीने में लगाई जाने वाली सब्जियों को ठण्ड के समय, ताजी सब्जियाँ तोड़ कर अपनी रसोई में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में, जिनके बीज आप सितंबर के महीने में आसानी से उगा सकते हैं

बैंगन (Brinjal)

बैंगन एक तेजी से बढ़ने वाली, गर्म मौसम वाली सब्जी है, जिसे आप अपने वेजिटेबल गार्डन में अनुकूल वातावरण और तापमान के अनुसार सितम्बर के महीने में लगा सकते हैं। बैंगन के पौधे 20-35°C के मध्य तापमान में पूर्ण सूर्य प्रकाश एवं अच्छी जलनिकासी वाली नम मिट्टी में अच्छे से बढ़ते हैं। सीड जर्मिनेशन के लगभग 60-70 दिन बाद बैंगन हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाते हैं।

धनिया (Coriander)

धनिया आसानी से लगाया जाने वाला एवं तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, जिसे आप सितम्बर के महीने में अपने घर में लगा सकते हैं। इसे डायरेक्ट मेथड से लगाया जाता है। धनिया के पौधे 20-30°C के मध्य तापमान वाले वातावरण में तथा नियमित 4-6 घंटे की धूप में अच्छे से बढ़ते हैं। धनिया के पौधों को अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन ध्यान रखें मिट्टी हमेशा नम रहनी चाहिए। बीज लगाने के लगभग 3-4 सप्ताह बाद धनिया के पौधे हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाते हैं।

पत्ता गोभी (Cabbage)

अपने होम गार्डन में सितम्बर महीने में वेजिटेबल प्लांट्स उगाने के लिए पत्ता गोभी एक अच्छा विकल्प है। पत्तागोभी को सीडलिंग तैयार कर ट्रांसप्लांट मेथड से लगाया जाता है। ये पौधे 10-30°C के मध्य तापमान में तथा 6-8 घंटे की धूप में उगना पसंद करते हैं। बेहतर ग्रोथ के लिए पत्ता गोभी को नियमित रूप से पानी दें। बीज लगाने के लगभग 90-100 दिन बाद पत्तागोभी हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती है।

मटर (Pea)

मटर ठंडे मौसम वाली सब्जी का पौधा है, जिसके बीजों को सितम्बर के महीने में आसानी से ग्रो किया जा सकता है। मटर को डायरेक्ट मेथड से उगाना बेस्ट होता है। ये पौधे 10-30 डिग्री सेल्सियस के मध्य तापमान के साथ नियमित 6 घंटे की धूप में अच्छी तरह बढ़ते हैं। बीज लगाने के लगभग 60-70 दिन बाद मटर हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाते हैं।

टमाटर (Tomato)

टमाटर एक गर्म मौसम वाला पौधा है, जिसे ट्रांसप्लांट विधि से लगाया जाता है। ये पौधे 16 से 30°C के मध्य तापमान वाले क्षेत्रों में आसानी से उगाए जा सकते हैं। टमाटर के पौधे रोजाना 6-8 घंटे की धूप एवं अच्छी जलनिकासी वाली नम मिट्टी में उगना पसंद करते हैं। बीज लगाने के लगभग 60-70 दिन बाद टमाटर कोआप रसोई में ताजा इस्तेमाल करने के लिए हार्वेस्ट कर सकते हैं।

हरी मिर्च (ग्रीन चिली)

हरी मिर्च के पौधे गर्म तथा आर्द्र मौसम में उगना पसंद करते हैं, जिन्हें आप अपने वेजिटेबल गार्डन में सितम्बर के महीने में बीज से आसानी से ग्रो कर सकते हैं। हरी मिर्च को ट्रांसप्लांट विधि से लगाया जाता है। ये पौधे 21-35°C के मध्य तापमान में 5-6 घंटे की नियमित धूप मिलने पर अच्छे से बढ़ते हैं। बीज लगाने के लगभग 70-80 दिन बाद हरी मिर्च हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती हैं।

शिमला मिर्च (Capsicum)

शिमला मिर्च के पौधे के लिए बेस्ट तापमान 21-32°C के मध्य होता है जिसे आप अपने होम गार्डन में सितम्बर के महीने में भी लगा सकते हैं। इसके बीजों को पहले सीडलिंग ट्रे में ग्रो किया जाता है बाद में इसे किसी बड़े गमले या ग्रो बैग में ट्रांसप्लांट किया जाता है। बीज लगाने के लगभग 60-70 दिन बाद शिमला मिर्च के पौधे हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाते हैं।

ब्रोकोली (Broccoli)

वेजिटेबल प्लांट ब्रोकोली ठंड के मौसम की सब्जी है और वसंत या शरद ऋतु (पतझड़) में अच्छी तरह से बढ़ती है इसके बीज को आप सितम्बर में लगा सकते हैं। ब्रोकोली को ट्रांसप्लांट मेथड से आसानी से ग्रो किया जा सकता है इसके पौधों को उगाने के लिए आदर्श तापमान 16-27°C होता है। बीज लगाने के लगभग 50-70 दिनों बाद ब्रोकोली को हार्वेस्ट किया जा सकता है।

लेट्यूस (Lettuce)

लेट्युस को डायरेक्ट और ट्रांसप्लांट दोनों मेथड से लगाया जा सकता है। लेट्युस प्लांट्स के लिए आदर्श तापमान 7-27°C के मध्य होता है जिसमें वे अच्छे से पनपते हैं। ये पौधे नियमित 5-6 घंटे की आंशिक छाया में उगना पसंद करते हैं। बीज लगाने के लगभग 2 महीने बाद आप लेट्युस की हार्वेस्टिंग कर सकते हैं।

मूली (Radish)

रेडिश अर्थात् मूली ठण्डे मौसम में बहुत तेजी से ग्रो करती है इसके लिए आदर्श तापमान 10-30°C के मध्य होता है जिसे आप अपने वेजिटेबल गार्डन में सितम्बर में भी ग्रो कर सकते हैं। मूली रोजाना 6 घंटे की धूप एवं नियमित रूप से पानी मिलने पर तेजी से ग्रो करती है। बीज लगाने के बाद लगभग 1-2 महीने बाद आप रेडिश (मूली) को हार्वेस्ट कर सकते हैं।

फूलगोभी (Cauliflower)

ठण्डे मौसम में उगना पसंद करने वाली फूल गोभी को आप सितम्बर के महीने में अपने वेजिटेबल गार्डन में लगा सकते हैं। इसे डायरेक्ट और ट्रांसप्लांट दोनों विधि से लगाया जा सकता है। फूल गोभी के पौधे 15-30°C के मध्य तापमान में तथा 6 घंटे की धूप में बेहतर ग्रोथ करते हैं तथा आंशिक छाया को भी सहन कर सकते हैं। बीज लगाने के लगभग 90-120 दिन में फूल गोभी हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती है।

पालक (Spinach)

सितम्बर के महीने में लगाए जाने वाली सबसे बेस्ट सब्जियों में पालक, एक ठंडे मौसम वाली पत्तेदार सब्जी है। आप अपने वेजिटेबल गार्डन में इसके बीजों को डायरेक्ट गमले या ग्रो बैग में ग्रो कर सकते हैं। पालक के पौधे 10°C से 32°C के मध्य तापमान में पूर्ण या आंशिक धूप में उगाये जा सकते हैं। पालक तेजी से बढ़ने वाली एक पत्तेदार सब्जी है, जो बीज लगाने के लगभग 30-40 दिन बाद हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती है।