www.organicbazar.net

Om Thakur

घर के अन्दर लगाये जाने वाले लकी फ्लावर प्लांट !

अगर आप अपने घर में पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं, तो आप इनडोर लकी फ्लावर प्लांट्स लगाने के बारे में में सोच सकते हैं। ये पौधे न केवल घर की सुन्दरता को बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।

लकी फ्लावर प्लांट

पीस लिली (Peace lily)

घर के अंदर लगाए जाने वाले कुछ शुभ फूलों वाले पौधों के नाम निम्न हैं:

जैस्मिन (Jasmine)

आर्किड (Orchid)

गेंदा (Marigold)

गुलदाउदी (Chrysanthemum)

गुलाब (Rose)

हिबिस्कस (Hibiscus)

कमल (Lotus)

पियोनी/ पेओनी फ्लावर (Peony flower)

पीस लिली (Peace lily)

सुन्दर फ्लावर प्लांट पीस लिली को एक बेहतर हाउसप्लांट के रूप में इनडोर लगाया जाता है, जिसके लम्बे सफ़ेद फूल तथा हरी पत्तियां इसे आकर्षक बनाती है। पीस लिली को शुभ पौधे या लकी प्लांट के रूप में जाना जाता है तथा यह पौधा हवा को शुद्ध करने का कार्य भी करता है।

जैस्मिन (Jasmine)

जैस्मिन फ्लावर प्लांट इनडोर हाउसप्लांट के रूप में उगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह अपनी सुगंध व सुन्दर सफ़ेद फूलों से चारों ओर शांति प्रदान करता है अर्थात् इसके लगे होने से शांति का अनुभव होता है।

आर्किड (Orchid Flower)

ऐसा माना जाता है कि, ऑर्किड फ्लावर प्लांट लगाने से आपके करियर में सफलता तथा जीवन में सुख-शान्ति का आगमन होता है, इसीलिए आप इसे लकी हाउसप्लांट्स के रूप में लगा सकते हैं।

गेंदा (Marigold)

गेंदा के फूलों को शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसीलिए शुभ कार्यों में सजावट के लिए इसकी फूल-मालाओं का उपयोग किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि, यह फ्लावर प्लांट सुख सम्रद्धि को अपनी ओर आकर्षित करता है।

गुलदाउदी (Chrysanthemum)

गुलदाउदी फ्लावर प्लांट पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर होता है, जो गुड लक को अपनी ओर आकर्षित करता है, इसीलिए इसे शुभ पौधे के रूप में इनडोर लगाया जाता है।

हिबिस्कस (Hibiscus)

हिबिस्कस अर्थात् गुड़हल फ्लावर प्लांट को प्राचीन काल से ही पूजा-पाठ आदि कार्यों में उपयोग किया जाता है। गुड़हल एक लकी प्लांट के रूप में जाना जाता है, जिसे घर में लगाये जाने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

गुलाब (Rose Plant)

हम सभी गुलाब के फूल के महत्व को भली भाँती जानते हैं तथा प्राचीन काल से ही इसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है, जो हर किसी के मन को प्रसन्न करता है। इनडोर पॉट्स में गुलाब का पौधा लगाना शुभ माना जाता है, और इसे लगाने से आपके चारों ओर प्रसन्नता का माहौल बना रहता है।

कमल (Lotus)

कमल एक सुन्दर फ्लावर प्लांट है, जो अत्यधिक दलदली व पानी वाली जगह में पनपता है। लोटस सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर एक गुडलक प्लांट है तथा इसका पूजा पाठ आदि में बहुत महत्त्व है।

पियोनी (Peony Flower)

पियोनी फ्लावर प्लांट अत्यंत ही शुभ माना जाता है। पिओनी पौधा धन सम्पन्नता का प्रतीक है तथा इसके सुन्दर फूल बहुत ही आकर्षक होते हैं, जो आपके घर के वातावरण को सुख-शांति तथा सम्रद्धि से भर देते हैं।

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरुर करें एवं गार्डनिंग प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन खरीदने के लिए भारत की बेस्ट गार्डनिंग प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स प्लेटफार्म OrganicBazar.Net को विजिट जरुर करें।