www.organicbazar.net

Om Thakur

घर के अन्दर लगाये जाने वाले डेकोरेटिव लकी प्लांट !

अगर आप अपने घर में पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं, तो आप इनडोर डेकोरेशन वाले लकी प्लांट्स लगाने के बारे में में सोच सकते हैं। ये पौधे न केवल घर की सुन्दरता को बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं

डेकोरेटिव लकी प्लांट

जेड प्लांट (Jade plant)

घर के अंदर लगाए जाने वाले कुछ शुभ सजावटी पौधों के नाम निम्न हैं:

बम्बू प्लांट (Bamboo plant)

मनी प्लांट (Money plant)

अरेका या ऐरेका पाम प्लांट (Areca palm)

रबर प्लांट (Rubber plant)

जेड प्लांट (Jade plant)

माना जाता है कि, घर पर जेड प्लांट लगाने से घर में धन की वृद्धि होती है और साथ ही यह प्लांट आपके घर को सुन्दर व आकर्षक बनाता है। जेड पौधा बेस्ट इनडोर डेकोरेटिव प्लांट के रूप में जाना जाता है, जिसे आप घर के एंट्री गेट पर अन्दर की ओर लगा सकते हैं।

बम्बू प्लांट (Bamboo Plant)

बम्बू अर्थात् बांस के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है, जो सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। बाम्बू प्लांट कम देखभाल वाले डेकोरेटिव हाउस प्लांट्स के रूप में उगाए जाते हैं।

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट एक सुन्दर बेल वाला पौधा है, जिसे घर में लगाना शुभ तथा धन का संकेतक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, अगर आपके द्वारा लगाया गया मनी प्लांट हरा-भरा है, तो आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ऐरेका पाम (Areca Palm)

अगर आप घर में शुभ पौधे लगाना चाहते हैं, तो एरेका पाम का पौधा लगाना एक अच्छा विकल्प है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है और घर में शांति और समृद्धि भी लाता है।

रबर प्लांट (Rubber Plant)

रबर प्लांट्स को बेहतर हाउसप्लांट्स तथा इनडोर डेकोरेशन के रूप में जाना जाता है। रबर प्लांट्स अपने आसपास की हवा को शुद्ध करने में भी सहायक होते हैं।

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरुर करें एवं गार्डनिंग प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन खरीदने के लिए भारत की बेस्ट गार्डनिंग प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स प्लेटफार्म OrganicBazar.Net को विजिट जरुर करें।