www.organicbazar.net

Om Thakur

तरबूज के लिए बेस्ट आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र !

तरबूज में जैविक खाद का प्रयोग उचित पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए किया जाता है, जिससे पौधे का अच्छा विकास हो सके। ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने और पौधों के अच्छे विकास के लिए ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का उपयोग किया जाता है, जो पर्यावरण के लिए भी अनुकूल होते हैं।

तरबूज के लिए बेस्ट उर्वरक !

तरबूज या वाटर मेलन को ग्रो करने के लिए आप गोबर खाद, नीम केक, मस्टर्ड केक, वर्मी कम्पोस्ट, PGP खाद, PROM खाद, आर्गेनिक पोटाश एवं बोनमील खाद का प्रयोग कर सकते हैं।

खाद का प्रयोग कब करें?

मिटटी तैयार करते समय

बीज जर्मीनेट होने के बाद

पौधे की ग्रोथ के लिए

फ्लावरिंग के समय

मिटटी तैयार करते समय खाद !

तरबूज के बीज बोने से पहले मिटटी तैयार की जाती है, इसके लिए 50% मिटटी, 40% गोबर खाद एवं 10% मस्टर्ड केक का उपयोग किया जा सकता है।

सीड जर्मीनेशन के बाद फ़र्टिलाइज़र !

तरबूज के बीज अंकुरित होने के बाद, पौधे की ग्रोथ में तेज़ी लाने के लिए प्लांट ग्रोथ प्रमोटर (PGP) लिक्विड फ़र्टिलाइज़र का प्रयोग कर सकते हैं।

पौधे की ग्रोथ के लिए खाद

तरबूज की बेल की ग्रोथ के लिए नाइट्रोजन रिच आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र का प्रयोग अच्छा होता हैं। इसके लिए आप आर्गेनिक गोबर खाद का प्रयोग कर सकते हैं।

फ्लावरिंग के समय खाद !

तरबूज के पौधे में जब फूल और फल आने लगें तब आप आर्गेनिक पोटाश और PROM फ़र्टिलाइज़र का प्रयोग कर सकते हैं। इससे तरबूज की बम्पर पैदावार होती है।