www.organicbazar.net

Om Thakur

किचन गार्डन में अरबी उगाने की एकदम आसान मेथड !

अरबी को आप मानसून या गर्मी के मौसम में आसानी से उगा सकते हैं। इसे घुइंया, टैरो रुट, कोलोकेसिया, अरुई, कोचई इत्यादि कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। इनको ग्रो करने के लिए आदर्श तापमान 18°C से ३5°C के बीच होना जरुरी है।

अरबी के कंद

अरबी को उगाने के लिए सबसे पहले उत्तम किस्म के कंद लें या अपने नजदीक की नर्सरी से अरबी का पौधा खरीद कर भी अपने गार्डन में लगा सकते हैं।

गमला या ग्रो बैग 

आप अरबी को 15 x1 2, 15 x 15, 18 x 9, 24 x 12 इंच या अपनी सुविधा के अनुसार बड़े गमले या ग्रो बैग को चुन सकते हैं।

उपयुक्त मिटटी

अब गमले या ग्रो बैग में तैयार की हुई मिट्टी भरें, मिट्टी भरते समय गमले को ऊपर से 2-3 इंच खाली छोड़ें। अब नमी के लिए पानी का छिड़काव करें।

कंद को लगायें

तैयार मिट्टी में अरबी के कन्दों को लगभग 4 इंच की गहराई में लगायें। फिर कंद को मिट्टी की परत से अच्छी तरह ढंक दें।

 पानी

अब मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में पानी देने के लिए आप वाटरिंग कैन का प्रयोग कर सकते हैं। ओवर वाटरिंग से अरबी के पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं, अतः अधिक पानी देने से बचें।

अंकुरण

कंद लगाने के बाद अरबी को अंकुरित होने में लगभग 10 से 15 दिन का समय लग सकता है।